दिवाली बोनस मिल गया? तो ऐसे कीजिए रकम का इस्‍तेमाल और बनाइए पैसे से पैसा! हर कोई करेगा आपके दिमाग की तारीफ

दिवाली बोनस मिलने पर उसे सिर्फ खर्च करने की बजाय कैसे सही दिशा में निवेश करें. यहां जानिए इस रकम को सही जगह पर लगाने के स्‍माट तरीके जो आपके पैसे से पैसा बनाने का काम करेंगे और आपकी आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करेंगे.
दिवाली बोनस मिल गया? तो ऐसे कीजिए रकम का इस्‍तेमाल और बनाइए पैसे से पैसा! हर कोई करेगा आपके दिमाग की तारीफ

दिवाली का मौका मतलब ढेर सारी खुशियां, रोशनी और हां... दिवाली बोनस! ये वो एक्स्ट्रा पैसा होता है जिसका हम सब साल भर इंतजार करते हैं. कुछ ही दिन में दिवाली है और बोनस खाते में आ गया होगा. हर जगह पर फेस्टिव ऑफर्स की भरमार है, ऐसे में आपका मन करेगा नया फोन, गिफ्ट्स या परिवार के साथ अच्‍छी सी ट्रिप या कोई ऐसी चीज खरीद डालें, जो काफी टाइम से पेंडिंग पड़ी है. आमतौर पर बोनस के पैसे से लोग यही करते हैं.

लेकिन आप इस बार कुछ हटकर सोचिए. मतलब एकमुश्‍त रकम जब अकाउंट में आई हैं तो इसे किसी ऐसी जगह पर लगाइए जिससे भविष्‍य में आपको और ज्‍यादा फाइनेंशियल बेनिफिट मिले और परिवार से लेकर दोस्‍तों तक हर कोई आपके दिमाग की तारीफ करे. यहां जानिए अपने बोनस की रकम को सही जगह पर इस्‍तेमाल करने के स्‍मार्ट तरीके.

गोल्‍ड खरीदें

इन दिनों गोल्‍ड की कीमतें आसमान छू रही हैं. बड़े-बड़े दिग्‍गज इसमें निवेश की सलाह दे रहे हैं. अगर आपको एकमुश्‍त रकम मिली है तो इससे गोल्‍ड खरीद लें. इस बार फिजिकल के बजाय डिजिटल गोल्‍ड खरीदें. इसमें आप सिक्‍योरिटी और मेकिंग चार्ज वगैरह के खर्च से बचेंगे, साथ ही 24 कैरेट का खरा सोना खरीद पाएंगे. भविष्‍य में जैसे-जैसे गोल्‍ड की कीमत बढ़ेगी, आपका पैसा भी बढ़ेगा और लोग आपकी सूझबूझ की तारीफ करेंगे.

कर्ज चुकाएं

अगर आप पर कोई क्रेडिट कार्ड बिल, पर्सनल लोन या कोई और छोटा-मोटा कर्ज है, तो दिवाली बोनस उसे चुकाने का सबसे अच्छा मौका है. कर्ज से मुक्ति पाना एक बहुत बड़ी राहत होती है. ये न केवल आपको मानसिक शांति देगा बल्कि ब्याज के रूप में लगने वाले एक्स्ट्रा पैसे को भी बचाएगा. सोचिए, जब आप कर्ज-मुक्त होंगे तो कितनी खुशी होगी!

Emergency Fund को मज़बूत करें

जीवन में कभी भी कोई इमरजेंसी आ सकती है - चाहे वो मेडिकल हो, नौकरी का नुकसान हो या कोई और अप्रत्याशित खर्च. ऐसे में एक मजबूत इमरजेंसी फंड होना बहुत जरूरी है. अगर आपके पास अभी तक इमरजेंसी फंड नहीं है, तो अपने दिवाली बोनस का कुछ हिस्सा इसमें डालें. एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि आपके पास कम से कम 6 महीने के खर्चों के बराबर का इमरजेंसी फंड होना चाहिए. ये आपको मुश्किल समय में सहारा देगा.

खुद में निवेश करें - स्किल, शिक्षा, कोर्स

बोनस का एक हिस्सा स्वयं में लगाइए और अपने स्किल्‍स को और बेहतर कीजिए. एक ऑनलाइन कोर्स, सर्टिफिकेशन, भाषा सीखना आदि तामम चीजें हैं जो आप कर सकते हैं. ये एक ऐसा निवेश है जो आपको भविष्‍य में और ज्‍यादा कमाई का मौका देगा. स्‍पष्‍ट शब्‍दों में कहें तो अगर आप अपनी क्षमता बढ़ाएंगे, तो आने वाले वर्ष में बोनस नहीं बल्कि अतिरिक्त आमदनी की राह भी खुलेगी.

घर का डाउनपेमेंट

अगर आप मकान या फिर कोई प्रॉपर्टी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बोनस में मिले पैसे आपके डाउनपेमेंट में काम आ सकते हैं. दिवाली पर बिल्‍डर्स कई तरह के ऑफर्स लेकर आते हैं. ऐसे में धनतेरस पर इन पैसों का इस्‍तेमाल करके आप अपने मकान की बुकिंग करवा सकते हैं.

FD में निवेश

अगर आपकी बोनस की रकम ज्‍यादा है तो आप इस पैसे को फिक्‍स करवा सकते हैं. फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट में आपको ब्‍याज मिलेगा और इससे आपकी रकम और ज्‍यादा बढ़ेगी. ये पैसा आगे चलकर आपकी जरूरत में काम आ सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6