दशहरा के पहले इस PSU कर्मचारियों को मिल गया दिवाली का तोहफा! बोनस के रूप में मिलेंगे करीब 1 लाख रुपये

Diwali Bonus: कोयला मंत्रालय ने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए 1,03,000 रुपए का PLR घोषित किया है. इसका लाभ CIL के 2.1 लाख और SCCL के 38,000 कर्मचारियों को मिलेगा. त्योहारों के सीजन में मिलने वाला यह रिवॉर्ड कर्मचारियों के मनोबल और उत्पादकता को बढ़ाने का काम करेगा.
दशहरा के पहले इस PSU कर्मचारियों को मिल गया दिवाली का तोहफा! बोनस के रूप में मिलेंगे करीब 1 लाख रुपये

Coal India PLR 2025: कोयला मंत्रालय के अधीन आने वाले सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों ने अपने गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को त्योहारों से पहले एक बड़ी सौगात दी है. शुक्रवार को मंत्रालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को 1,03,000 रुपए का परफॉर्मेंस-लिंक्ड रिवॉर्ड (PLR) दिया जाएगा.

₹1,03,000 का बोनस किसे मिलेगा?

इस घोषणा का सीधा लाभ कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) और उसकी सहायक कंपनियों के लगभग 2.1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा. इसके अलावा सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) के 38,000 कर्मचारियों को भी यह लाभ मिलेगा. CIL पर इस योजना का वित्तीय बोझ 2153.82 करोड़ रुपए होगा. SCCL पर लगभग 380 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा. राशि का भुगतान कर्मचारियों की उपस्थिति के आधार पर प्रो-रेटा हिसाब से किया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

दिवाली से पहले पैसा कब आएगा?

त्योहारों के सीजन में आने वाला यह रिवॉर्ड कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है. मंत्रालय का कहना है कि इसका मकसद कर्मचारियों की मेहनत और योगदान को मान्यता देना और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना है.

मनोबल और उत्पादकता बढ़ाने की कोशिश

कोयला मंत्रालय के अनुसार, PLR देने का उद्देश्य सिर्फ आर्थिक मदद नहीं बल्कि कर्मचारियों के मनोबल, उत्पादकता और नौकरी की संतुष्टि को बढ़ावा देना भी है. गैर-कार्यकारी कर्मचारी कंपनी के खनन कार्यों की रीढ़ हैं. उनका सीधा योगदान आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अहम भूमिका निभाता है.

GST सुधारों से कोयला क्षेत्र को राहत

हाल ही में हुए GST सुधारों का असर कोयला क्षेत्र पर भी पड़ा है. पहले कोयले पर 400 रुपए प्रति टन क्षतिपूर्ति उपकर लगता था, जिसे अब हटा दिया गया है. कोयले पर GST दर को 5% से बढ़ाकर 18% कर दिया गया है. इससे inverted duty structure खत्म होगा, लिक्विडिटी बढ़ेगी और उत्पादकों का घाटा रुकेगा. सरकार का कहना है कि दर में यह बदलाव उपभोक्ताओं के लिए अंततः कर भार कम करेगा और बाजार में पारदर्शिता लाएगा.

FAQs

Q1. गैर-कार्यकारी कर्मचारियों को कितना PLR मिलेगा?

हर कर्मचारी को 1,03,000 रुपए तक का परफॉर्मेंस-लिंक्ड रिवॉर्ड मिलेगा.

Q2. इस योजना का लाभ कितने कर्मचारियों को मिलेगा?

CIL के 2.1 लाख और SCCL के 38,000 कर्मचारियों को फायदा होगा.

Q3. क्या राशि सभी को समान रूप से मिलेगी?

नहीं, राशि कर्मचारियों की उपस्थिति के आधार पर प्रो-रेटा पद्धति से दी जाएगी.

Q4. CIL और SCCL पर कितना वित्तीय असर होगा?

CIL पर 2153.82 करोड़ रुपए और SCCL पर 380 करोड़ रुपए का असर होगा.

Q5. कोयला पर GST सुधारों से क्या फायदा हुआ है?

400 रुपए प्रति टन उपकर हटाने और GST दर 5% से 18% करने से inverted duty structure खत्म हुआ और उपभोक्ताओं पर कर भार कम हुआ.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6