&format=webp&quality=medium)
दिवाली (Diwali 2025) का सीज़न खुशियों के साथ खर्च भी बढ़ा देता है. स्मार्ट Shopper वो है जो ऑफ़र और रिवॉर्ड दोनों को समझकर ही कार्ड इस्तेमाल करे. वरना भारी Interest और Missed Rewards दोनों का बोझ पड़ता है. यहां जानिए 8 आसान और असरदार क्रेडिट कार्ड Hacks जिनको अपनाकर आप पैसे बचा सकते हैं और रिवॉर्ड भी Maximize कर सकते हैं.
कई कार्ड पर 5% या 10% Cashback मिलता है, लेकिन कैप लिमिट भी होता है. उदाहरण के लिए, अगर कार्ड पर 5% Cashback और कैप ₹2,500 है तो ₹50,000 खरीदारी पर आपको 5% = ₹2,500 मिलेगा और उससे ज़्यादा कैशबैक नहीं मिलेगा.
सीधा कैलकुलेशन: ₹50,000 × 5% = ₹2,500 Cashback
ये भी पढ़ें- एक साथ कई सारे लोन का बोझ! EMI देते-देते हो गए हैं परेशान? ये स्मार्ट तरीका एक झटके में खत्म कर देगा सारी टेंशन
कुछ रिटेलर्स और कार्ड 0% EMI दे देते हैं. 0% EMI में आपको केवल प्रोडक्ट की ओरिजिनल कॉस्ट चुकानी होती है. कोई अतिरिक्त ब्याज नहीं लगता, जिससे सीधे-सीधे हज़ारों रुपये की बचत होती है. मान लीजिए आप ₹50,000 की खरीद 12 महीने 0% EMI पर करते हैं तो हर महीने भुगतान = ₹50,000 ÷ 12 = ₹4,166.67. लेकिन अगर वही राशि Revolving Balance पर 3% मासिक ब्याज पर चुकानी पड़ी और आप 12 माह में Amortized Payment करते हैं तो मासिक किस्त करीब ₹5,023 बनती है और कुल भुगतान ≈ ₹60,277.25 होगा, यानी ब्याज करीब ₹10,277.25 लगा. इससे आप समझ सकते हैं कि 0% EMI लेने से कितना बचत होता है..
क्रेडिट कार्ड पर ब्याज तब लगना शुरू होता है जब आप स्टेटमेंट का पूरा बकाया चुकाते नहीं. स्टेटमेंट डेट और भुगतान की तारीख देखकर ही खरीदारी प्लान करें ताकि आप Interest-Free ग्रेस पीरियड मिलाएं और बाद में ब्याज से बचें.
अगर आपके कार्ड की लिमिट ₹1,00,000 है तो कार्ड पर चालू बकाया ₹30,000 से ज़्यादा न रखें. हाई यूटिलाइजेशन आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचाती है और बैंक ऑफ़र कम कर सकते हैं.
कहीं कपड़ों पर Extra 10% मिल रहा है और किसी कार्ड पर इलेक्ट्रॉनिक्स पर 5% तो उस हिसाब से कार्ड चुनें. अलग-अलग कार्ड के Category Offers Study कर के हर खरीद पर best कार्ड लगाएं.
कई बैंक नए कार्ड पर खास Welcome Cashback, Vouchers और Partner Discounts देते हैं. दिवाली से पहले ऐसे ऑफ़र चेक कर लें और सीधे उस कार्ड से खर्च करें.
सभी Points की वैल्यू अलग होती है. कुछ कार्ड में 1 पॉइंट = ₹0.2 और कुछ में ₹0.5. उदाहरण: ₹50,000 खर्च पर 1 पॉइंट/₹100 मिलता है तो 500 पॉइंट होंगे और अगर वैल्यू ₹0.25 है तो इनकी कीमत ₹125 है. Points को सही तरीके से Redeem कर के आपको अच्छा Value मिल सकता है.
Cash Advance पर Interest तुरंत लगेगा और DCC में विदेशी मुद्रा में भुगतान महंगा पड़ता है. त्योहारी शॉपिंग में इनसे दूर रहें.
A1. हां, अगर वास्तव में 0% EMI बिलकुल निःशुल्क हो और कोई Processing Fee न हो तो ये सबसे बेहतर होता है. पर अक्सर कुछ फंडिंग फीस रहती है, उसे भी चेक कर लें..
A2. आमतौर पर Cashback मासिक या 1-2 स्टेटमेंट के भीतर क्रेडिट हो जाता है, पर T&C पढ़ना जरूरी है.
A3. नहीं, कुछ कार्ड Specific Categories (Groceries, Fuel, Travel) में ज्यादा Reward देते हैं.
A4. Utilization बढ़ने से क्रेडिट स्कोर घटता है और बैंक आपको High Interest Rates पर लोन दे सकते हैं.
A5. ये आपकी बजट क्षमता पर निर्भर करता है, पर कार्ड पर खर्च करते समय कुल मासिक इनकम का 30% से अधिक बकाया न रखें ताकि EMI संभालना आसान रहे.