&format=webp&quality=medium)
आसान भाषा में कहें तो अपना सारा पैसा एक जगह मत लगाइए (फोटो: एआई)
इन्वेस्टमेंट करना आज आसान हो गया है,. मोबाइल ऐप खोलिए, शेयर खरीदिए, एफडी, आरडी, म्यूचुअल फंड में SIP शुरू कीजिए और पैसा बढ़ाने की उम्मीद रखिए. लेकिन असली सवाल यह है कि अगर बाजार गिर गया तो? तो आपकी मेहनत की कमाई का क्या होगा?
यहीं आता है इन्वेस्टमेंट की दुनिया का सबसे मजबूत नियम Diversification यानी विविधीकरण.असल में अक्सर लोग अपनी कमाई को केवल एक जगह ही लगा देते हैं और फिर बाद में पछताते हैं. वैसे आसान भाषा में कहें तो अपना सारा पैसा एक जगह मत लगाइए. यही वह तरीका है जो बड़े नुकसान से बचा सकता है, यही वजह है कि अनुभवी निवेशक सिर्फ रिटर्न नहीं देखते, बल्कि रिस्क को बांटते भी हैं.
यानी Diversification आपको अमीर बनाने से पहले टूटने से बचाता है
मान लीजिए आपके पास ₹10 लाख हैं
अगर आपने पूरे ₹10 लाख एक ही कंपनी में लगा दिए और शेयर 40% गिर गया, तो बड़ा नुकसान होगा
तो एक हिस्से की गिरावट पूरा पोर्टफोलियो नहीं डुबोएगी
यही Diversification का खेल है

हालांकि आपकी क्षमता पर है कितना कहां आप निवेश करें
अगर आप नौकरीपेशा हैं, बिजनेस करते हैं या SIP चलाते हैं, तो सिर्फ “कितना रिटर्न मिलेगा” मत पूछिए
ये भी पूछिए:
| निवेश का विकल्प | हिस्सा (%) | क्यों है जरूरी? (फायदा) |
| म्यूचुअल फंड/शेयर | 30 -40% | लंबी अवधि में बड़ा पैसा बनाने के लिए |
| FD / डेट फंड | 20 -30% | बाजार गिरने पर भी मूलधन की सुरक्षा और स्थिरता के लिए |
| PPF / NPS | 15-20% | टैक्स बचत और रिटायरमेंट के बाद सुरक्षित भविष्य के लिए |
| सोना (Gold) | 5-10% | महंगाई से लड़ने और आर्थिक संकट में सुरक्षा के लिए |
| इमरजेंसी फंड | 10% | अचानक नौकरी जाने या बीमारी में तुरंत कैश के लिए |
यह भी पढ़ें: पैसे को काम पर लगाने के ये हैं 5 बेस्ट ऑप्शंस, अकाउंट में 1 लाख भी है तो तुरंत जान लें तरीका
नहीं..
निवेश की दुनिया में सबसे बड़ी जीत हमेशा सबसे ज्यादा कमाने वाले की नहीं होती, बल्कि उस व्यक्ति की होती है जो गलत टाइम में भी टिक जाता है.असल में Diversification वही ढाल है जो आपके पैसों को एक झटके में टूटने से बचा सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या SIP में Diversification होता है?
अगर आप Multi-cap, Flexi-cap, Index Fund में निवेश कर रहे हैं, तो अक्सर Diversification मिलता है
Q2 Gold जरूरी है?
हर किसी के लिए नहीं, लेकिन कई लोग इसे hedge मानते हैं
Q3 FD भी रखें?
हां, सुरक्षा और liquidity के लिए उपयोगी हो सकता है
Q4 क्या 1 Mutual Fund काफी है?
कुछ मामलों में हां, लेकिन लक्ष्य पर निर्भर करता है