&format=webp&quality=medium)
धनतेरस 2025, यानी 19 अक्टूबर, गोल्ड को खरीदने का सबसे शुभ दिन होता है.धनतेरस के दिन लोग गहने, सिक्के या सोने के बार आदि खरीदते हैं, क्योंकि मानते हैं इस दिन गोल्ड खरीचने से समृद्धि आती है. 2025 में गोल्ड की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर हैं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1 लाख प्लस के करीब है. लेकिन गलत खरीदारी से लाखों का नुकसान हो सकता है. फर्जी ज्वेलर्स प्योरिटी या मेकिंग चार्ज में धोखा दे सकते हैं.तो इसलिए धनतेरस पर सही सोना चुनना जरूरी है. आइए जानें कि धनतेरस पर सोने के गहने खरीदते समय 5 जरूरी बातें क्या हैं, जो आपको ठगी से बचाएंगी और निवेश को सुरक्षित करेंगी.
धनतेरस पर सोना खरीदना काफी अच्छा माना जाता है.वैसे मान्यता है कि यह धन और सुख लाता है.लेकिन धनतेरस पर खरीदा सोना निवेश और गहनों के लिए बेस्ट माना जाता है. 2025 में सोने की मांग 20% बढ़ी, लेकिन कीमतें ऊंची होने से सावधानी जरूरीय
हॉलमार्क सोने की शुद्धता की गारंटी है. BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स) लोगो, 916 (22K), 750 (18K) जैसे नंबर और HUID (6 डिजिट यूनिक कोड) देखना चाहिए. बिना हॉलमार्क सोना न खरीदें। HUID को BIS ऐप से स्कैन करना चाहिए.
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध, लेकिन गहनों के लिए नरम रखें.22 कैरेट (91.67% सोना) गहनों के लिए बेस्ट होता है. 18 कैरेट (75% सोना) मजबूत होगा जबकि 14 कैरेट सस्ता होगा. कैरेट और मिलावट (तांबा, चांदी) चेक करना कभी ना भूलें.
एक बात हमेशा याद रखना चाहिए कि मेकिंग चार्ज डिजाइन के लिए लिया जाता है,जो 5-20% तक लिए जाते हैं. हालांकि 10% से ज्यादा चार्ज नहीं देना चाहिए, सिक्के या बार में मेकिंग चार्ज कम होते हैं. कीमत पर नेगोशिएट करना ना भूलें.
धनतेरस पर गोल्ड खरीदते समय हमेशा गहने का वजन मशीन से चेक करना बिल्कुल ना भूलें. बिल में कैरेट, वजन, HUID, मेकिंग चार्ज और 3% GST लिखा होगा. बिल के बिना खरीदने की गलती कभी ना करें.
मार्केट में कुछ फेमस और बड़े ब्रांड्स हैं उनसे गी ज्वैलरी खरीदें. छोटी दुकानों में ठगी का खतरा बढ़ जाता है. इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर BIS सर्टिफाइड गोल्ड ले सकते हैं.
तो सिंपल शब्दों में कहे तो धनतेरस 2025 पर सोना खरीदते समय हॉलमार्क, शुद्धता, मेकिंग चार्ज, वजन और ज्वेलर चेक करें. हमेशा स्मार्ट खरीदारी से निवेश सुरक्षित और मुनाफा पक्का होगा.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)
5 FAQs
Q1. धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ क्यों माना जाता है?
हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस पर सोना खरीदना समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक है। यह धन के देवता कुबेर की कृपा प्राप्त करने का दिन माना जाता है.
Q2. 2025 में सोने की कीमत क्या है?
2025 में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए ₹1 लाख के करीब है। हालांकि यह दर रोजाना बाजार (MCX) रेट्स के अनुसार बदलती रहती है.
Q3. असली सोना कैसे पहचानें?
असली सोने पर BIS हॉलमार्क, 916 (22K), 750 (18K) और 6-अंकों का HUID नंबर होता है। इसे BIS CARE ऐप से स्कैन करके सत्यापित किया जा सकता है.
Q4. सोना खरीदते समय किन गलतियों से बचना चाहिए?
बिना बिल और बिना हॉलमार्क सोना न खरीदें, ज्यादा मेकिंग चार्ज न दें, और केवल भरोसेमंद ज्वेलर से ही खरीदारी करें.
Q5. क्या डिजिटल गोल्ड धनतेरस पर खरीद सकते हैं?
हाँ, आप Paytm, Groww, या PhonePe जैसे प्लेटफॉर्म से BIS सर्टिफाइड डिजिटल गोल्ड खरीद सकते हैं, जो सुरक्षित और ट्रैक योग्य विकल्प है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)