&format=webp&quality=medium)
Demat Account Password: किसी भी अकाउंट के लिए उससे संबंधित डॉक्यूमेंट्स और पासवर्ड को याद रखना जरूरी है. जब बात हो शेयर बाजार की तो पासवर्ड याद रखना बहुत जरूरी हो जाता है क्योंकि ये मामला आपके पैसों से जुड़ा है. आज हम आपको बता रहे हैं कि अगर आप अपने डीमैट अकाउंट के पासवर्ड को भूल गए हैं तो उसे कैसे दोबारा शुरू कर सकते हैं और कैसे अपने अकाउंट को दोबारा लॉगिन कर सकते हैं.
अगर आपने एंजेल ब्रोकिंग के जरिए अपना डीमैट अकाउंट खोला है तो आप उसकी साइट पर जाकर फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करेंगे, इसके बाद आपसे यूजर कोड मोबाइल नंबर पूछा जाएगा, जिसे भरने के बाद आप दोबारा लॉग-इन कर सकते हैं. ऐसा आप अलग-अलग ब्रोकरेज हाउसेज की वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं. इसके अलावा आप अपने ब्रोकरेज हाउसेज के टॉल-फ्री नंबर पर कॉल या उनकी आधिकारिक ई-मेल आईडी पर मेल करके भी अपना पासवर्ड रीसेट करा सकते हैं.
डीमैट अकाउंट खोलने का सबसे बड़ा कारण सिक्योरिटीज को फिजिकल फॉर्म में ना रखकर इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म में रखना है. इससे धोखाधड़ी और चोरी की संभावनाएं कम हो जाती हैं. डीमैट खोलने पर आप आसानी से शेयरों की खरीद, बिक्री कर सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा इंतजार भी नहीं करना होगा. डीमैट अकाउंट सुरक्षित होते हैं.
आप चाहे तो कितने भी डीमैट अकाउंट रख सकते हैं. एक से ज्यादा डीमैट अकाउंट रखने पर आप पर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी. एक से ज्यादा डीमैट अकाउंट रखने के कुछ फायदे हैं लेकिन कुछ नुकसान भी है. एक से ज्यादा डीमैट अकाउंट रखने पर उनकी लॉग-इन आईडी याद रखना मुश्किल हो जाता है.
सबसे पहले ऑनलाइन तरीके से अकाउंट क्लोजर फॉर्म डाउनलोड करें और उसे भरें. इसके बाद डिपॉजिटरी पार्टिसिपेंट (DP) अधिकारी के सामने उस फॉर्म पर साइन करें. बता दें कि कोई ब्रोकरेज फर्म या बैंक डीपी (DP) हो सकता है. हालांकि डीमैट अकाउंट (Demat A/c) को बंद करने में कोई राशि नहीं लगती है, ये एकदम फ्री प्रक्रिया है. डीमैट अकाउंट (Demat A/c) बंद करने से पहले आपको ध्यान रखना होगा कि सिर्फ ऑनलाइन मेल करने या रिक्वेस्ट डालने से डीमैट अकाउंट बंद नहीं होता है. इसके लिए आपको बैंक शाखा जाकर एक फॉर्म भरना होता है और जरूरी कागज जमा करने होते हैं.