ITR दाखिल करें और पाएं थाईलैंड जाने का मौका, ClearTax ने लॉन्च की यह स्कीम

यह भारत में पहली बार है कि टैक्स फाइल करने वालों के लिए इतने बड़े पैमाने पर टैक्स-फाइलिंग इवेंट बनाया गया है. और टैक्स फाइलिंग करने पर पुरस्कार भी जीतने का मौका मिलेगा.
ITR दाखिल करें और पाएं थाईलैंड जाने का मौका, ClearTax ने लॉन्च की यह स्कीम

बिग फाइलिंग डेज के दौरान क्लियरटैक्स टैक्सपेयर को पुरस्कार भी देता है. इन पुरस्कारों में Google होम स्मार्ट स्पीकर और थाईलैंड की मुफ्त यात्रा भी शामिल है.

फाइनेंशियल-टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म 'क्लियरटैक्स' इनकम टैक्स दाखिल करने में लोगों की मदद करता है. 'क्लियरटैक्स' अब जीएसटी और म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट्स को लेकर 'बिग फाइलिंग डेज' लॉन्च कर रहा है. 21 और 22 अगस्त को बिग फाइलिंग डेज के दौरान लोगों की आईटीआर दाखिल करने में मदद की जाएगी और इस दौरान आने वाली दिक्कतों को दूर करने का काम किया जाएगा.

बता दें कि आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि पास आ रही है. आईटीआर दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है. आईटीआर दाखिल करने की आखिरी तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती रहती है रिटर्न दाखिल करने वालों की चिंता बढ़ने लगती है.

कई बार टैक्सपेयर को अंतिम मिनट रिटर्न दाखिल करने के प्रेशर का सामना करना पड़ता है और प्रेशर के चलते रिटर्न में कुछ न कुछ कमी रह जाती है.
ऐसे में क्लियरटैक्स के एक्सपर्ट आगे आकर लोगों की मदद कर रहे हैं. आईटीआर भरने के तरीको आसान बनाने में क्लियरटैक्स के एक्सपर्ट पूरे दो दिन तक टैक्सपेयर की मदद करते रहेंगे.

बिग फाइलिंग डेज के दौरान क्लियरटैक्स टैक्सपेयर को पुरस्कार भी देता है. इन पुरस्कारों में Google होम स्मार्ट स्पीकर और थाईलैंड की मुफ्त यात्रा भी शामिल है.

दावा किया जा रहा है कि यह भारत में पहली बार है कि टैक्स फाइल करने वालों के लिए इतने बड़े पैमाने पर टैक्स-फाइलिंग इवेंट बनाया गया है. और टैक्स फाइलिंग करने पर पुरस्कार भी जीतने का मौका मिलेगा.

क्लियरटैक्स के इस इवेंट में शिरकत करने के लिए आपके क्लियरटैक्स की ऑफिशियल वेबसाइट ClearTax.in पर लॉगइन करना होगा. या आप अपने स्मार्टफोन पर ClearTax ई-फाइलिंग ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं. इस ऐप के द्वारा भी आप इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कर सकते हैं.

क्लियरटैक्स के सीईओ अर्चित गुप्ता के मुताबिक, यह क्लियरटैक्स की एक अनूठी पेशकश है. वे चाहते हैं कि हर करदाता को टैक्स का भुगतान करने और उनके रिटर्न दाखिल करने के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाए.

ClearTax
क्लियरटैक्स भारत एक फिनटेक कंपनी है जो डायरेक्ट और इनडायरेक्ट टैक्स के लिए एक सॉफ्टवेयर मुहैया कराती है. ClearTax लोगों के फाइनेंशियल जीवन को सरल बनाने और उन्हें और स्मार्ट और सरल रूप से टैक्स मैनेजमेंट में मदद करती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6