Children’s Day 2021: पिछले करीब दो साल से कोविड-19 महामारी ने लोगों के जीवन में सबसे बड़ी अड़चनें डाली हैं. यह न सिर्फ हमारे स्वास्थ्य को बल्कि हमारी इनकम और वित्त को भी सीधे या अप्रत्यक्ष तौर पर प्रभावित किया है. कोई भी अप्रत्याशित घटना न केवल लोगों पर बल्कि बच्चों सहित उसके परिवार पर भी असर डाल सकती है. ऐसे में इंश्योरेंस (बीमा) के जरिये बच्चों को इन दुर्घटनाओं के असर से बचाना महत्वपूर्ण है. जानिए इंश्योरेंस (child insurance scheme) आपके बच्चे के लिए क्यों महत्वपूर्ण है और बीमा खरीदते समय आपको क्या करना चाहिए.
मार्केट में बच्चों से जुड़ी कई इंश्योरेंस स्कीम (child insurance scheme tips) हैं. ये स्कीम अप्रत्याशित घटनाओं जैसे अभिभावक की मृत्यु या दुर्घटना के मामले में बेहद काम आते हैं. बीमा कंपनियां कई मामलों में ऐसी स्थिति में लाभार्थी को यहां तक कि प्रीमियम का भुगतान करना जारी रखेगी.
- चाइल्ड इंश्योरेंस स्कीम (बाल बीमा योजनाएं) आपके बच्चे की विशेष जरूरतों के लिए तैयार की गई हैं. ऐसे में दूसरी तरह की स्कीम के मुकाबले में महंगी हो सकती हैं.
- बच्चों के लिए मार्केट में यूनिट लिंक्ड चाइल्ड इंश्योरेंस स्कीम (Unit Linked Child Insurance Scheme) उपलब्ध हैं जो इमरजेंसी में आपके बच्चों को मौजूदा और भविष्य की जरूरतों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान कर सकती हैं. उन स्कीम का ऑप्शन चुनें जो आपको निवेश में लचीलापन उपलब्ध कराती हैं और पॉलिसीहोल्डर की मृत्यु या दुर्घटना के मामले में अंतर्निहित आय और प्रीमियम पेमेंट छूट का फायदा देती हैं.
- जरूरत में बदलाव या बढ़ोतरी होने पर टॉप-अप के प्रावधान होने चाहिए. स्कीम में बीमा कवरेज बढ़ाने की सुविधा होनी चाहिए.
- पॉलिसी की मेच्योरिटी के बाद किसी विशेष योजना की तरफ से प्रदान किए जा सकने वाले फायदों को भी देखना चाहिए.
- पॉलिसी की शर्तों में एक निश्चित अवधि के बाद आंशिक निकासी की सुविधा भी होनी चाहिए.
- अपने बच्चों के लिए पॉलिसी खरीदते समय, पॉलिसी के साथ आने वाले टैक्स से जुड़े फायदों पर जरूर गौर करें. यह पॉलिसीहोल्डर के लिए कुछ बचत सुनिश्चित करेगा.
- अगर आप नॉन-लिंक्ड प्लान चुन रहे हैं, तो ऐसे प्लान चुनें जो मनीबैक या एंडोमेंट बेनिफिट्स ऑफर कर रहे हों. ध्यान रहे कि ऐसे प्लान में टैक्स बेनिफिट्स के साथ प्रीमियम वेवर ऑप्शन भी मौजूद हों.
- अगर कोई इंश्योरेंस स्कीम सभी सही बॉक्सों पर टिक करती है लेकिन महंगी लगती है, तो प्रीमियम पेमेंट में लचीलापन प्रदान करने वाली स्कीम का चयन करने की कोशिश करें. इसमें मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक और वार्षिक भुगतान ऑप्शन की परमिशन होनी चाहिए.
- किसी खास स्कीम को चुनते समय आपको राइडर्स को भी देखना चाहिए. उनके बारे में पूछताछ करें और अपनी जरूरतों के मुताबिक, समझदारी से चुनें. कुछ फायदों के लिए आपको ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.
- जब भी आप कोई पॉलिसी खरीद रहे हों तो आखिरी फैसला लेने से पहले उन योजनाओं की तुलना जरूर करें.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
- एगॉन लाइफ राइजिंग स्टार इंश्योरेंस प्लान
- बजाज आलियांज यंग एश्योर
- भारती एक्सा लाइफ चाइल्ड एडवांटेज प्लान
- एचडीएफसी एसएल यंगस्टार सुपर प्रीमियम
- एडलवाइस टोकियो लाइफ एडु सेव प्लान
- बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस विजन स्टार प्लस
- आईसीआईसीआई प्रू स्मार्ट किड एश्योर प्लान
- अवीवा यंग स्कॉलर एडवांटेज प्लान
- कोटक हेड स्टार्ट चाइल्ड एश्योर प्लान
- मैक्स लाइफ शिक्षा लाइफ सुपर.