&format=webp&quality=medium)
अक्सर लोग 'बजटिंग' (Budgeting) और 'बचत' (Savings) के बीच का अंतर नहीं समझ पाते हैं. यही कारण है कि इन दोनों शब्दों को एक-दूसरे के बदले इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन वित्तीय नियोजन की दुनिया में इन दोनों का अपना अलग और महत्वपूर्ण अर्थ है, यही ये एक दूसरे से काफी अलग होते हैं. ये दोनों एक स्वस्थ वित्तीय जीवन के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं, लेकिन एक-दूसरे से फिर भी काफी अलग होते हैं. तो आइए इसे सरल भाषा में समझते हैं.
असल में बजटिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें आप अपनी आय (income) और खर्चों (expenses) को एक निश्चित अवधि (जैसे मासिक) के लिए अपने हिसाब से प्लान करते हैं,ट्रैक करते हैं और उनका मैनेजमेंट भी करते हैं. कहा जाए तो यह एक तरह से आपके पैसे के लिए रोडमैप या वित्तीय योजना है.
पैसे कहां जा रहे हैं, यह जानना: आपको बता दें कि बजटिंग आपको यह समझने में हेल्प करती है कि आपका पैसा कहाँ और कैसे खर्च ल हो रहा है.
खर्चों पर नियंत्रण: यह आपको गैरजरूरी खर्चों की पहचान करने और उन पर रोक लगाने में मदद कर सकता है.
वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करना: आने वाले कल के लिए चाहे घर खरीदना हो, छुट्टी पर जाना हो, या रिटायरमेंट के लिए बचत करनी हो, हमेशा बजटिंग आपको अपने टारगेट तक पहुंचने के लिए एक साफ और सीधा रास्ता दिखाता है.
वित्तीय अनुशासन: यह आपको अपनी इनकम के भीतर रहने और हर महीने अपनी ज़रूरतों और चाहतों के लिए एक तय अमाउंट आवंटित करने का अनुशासन सिखाती है.
आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयारी: खास बात ये है कि ये आपको एक अच्छा बजट आपातकालीन फंड बनाने के लिए भी जगह देता है.
उदाहरण: मान लीजिए कि आपकी महीने की आय करीब ₹50,000 है. आप एक बजट बनाते हैं जिसमें आप यह तय करते हैं कि ₹15,000 किराए पर, ₹10,000 खाने पर, ₹5,000 परिवहन पर, ₹5,000 मनोरंजन पर और ₹10,000 बचत पर खर्च करेंगे. यह आपकी आय और खर्चों की एक पूरी योजना होती है.
तो अब बात करते है बचत की? असल में बचत आपकी इनकम का वह अहम पार्ट है जिसे आप वर्तमान में खर्च नहीं करते बल्कि अपनी फ्यूचर की ज़रूरतों या लक्ष्यों के लिए अलग रख देते हैं. जी हाँ यह वह पैसा है जो आपके सभी खर्चों (ज़रूरतों और कुछ चाहतों) को पूरा करने के बाद बचता है.
आपातकालीन फंड: असल में अप्रत्याशित खर्चों (जैसे बीमारी, नौकरी छूटना) के लिए एक सुरक्षा जाल बनाता है, यानी पैसों की सेफ्टी देता है.
वित्तीय लक्ष्य: यह आपके घर, गाड़ी, बच्चों की शिक्षा या रिटायरमेंट जैसे बड़े लक्ष्यों को पूरा करने के लिए पैसे जमा करने में मदद करता है.
लोन से मुक्ति: यह आपको आपके लोन के जाल में फंसने से बचाता है या मौजूदा लोन चुकाने में मदद कर सकता है.
फाइनेंशियल सुरक्षा और मन की शांति: असल में हमेशा जब आपके पास पर्याप्त बचत होती है, तो आप वित्तीय रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं.
उदाहरण: अगर आपकी मंथली इनकम करीब ₹50,000 है और आपके कुल खर्च ₹40,000 के आस पास हैं, तो ₹10,000 जो बचते हैं, वह आपकी बचत है. आप इस ₹10,000 को अपने बैंक खाते में रख सकते हैं, एक फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश कर सकते हैं, या म्यूचुअल फंड में लगा सकते हैं, या फिर अपनी पसंद से कहीं निवेश कर सकते हैं.
आपको बता दें कि बजटिंग और बचत, दोनों ही फाइनेंशियल रूप से स्ट्रॉंग लाइफ की बुनियाद हैं, लेकिन इनका उद्देश्य बस अलग होता है. असल में बजटिंग एक प्रकार से स्कीम होती है जिसमें हम अपनी आय और खर्च का संतुलन बनाकर तय करते हैं कि पैसा कहाँ और कैसे खर्च होगा. साथ ही यह एक तरह का प्लानिंग टूल है जो हमें अनावश्यक खर्च से बचाता है. वहीं बचत की बात करें तो यह वह धनराशि होती है जो हम खर्च न करके फ्यूचर के लिए अलग रखते हैं. वैसे बजटिंग से हम अपनी आय को कंट्रोल कर सेविंग के लिए रास्ता बनाते हैं. जी हाँ तो कह सकते हैं कि बचत, बजटिंग का स्वाभाविक और बेहद जरूरी परिणाम है.
बजटिंग और बचत एक-दूसरे से अलग लेकिन एक तरह के होते हैं . आप बजेटिंग करके सेविंग्स के लिए जगह बनाते हैं. लेकिन एक प्रभावी बजट आपको यह तय करने में हेल्प करता है कि आपको कितनी बचत करनी चाहिए और आप अपने खर्चों को कैसे कम कर सकते हैं ताकि आप अधिक बचत कर सकें.
यानी कि बजटिंग एक तरह से टूल या प्रक्रिया होती है जो आपको यह नियंत्रित करने में मदद करती है कि आपका पैसा कहाँ जा रहा है, जबकि बचत उस टूल का एक परिणाम है – वह पैसा जो आप फ्यूचर के लिए बचाते हैं.
वैसे दोनों मिलकर आपकी फाइनेंशियल लाइफ को बेहतर बनाते हैं और आपको अपने वित्तीय लक्ष्यों तक पहुंचने में मदद करते हैं. बिना बजट के बचत करना मुश्किल हो सकता है, और बिना बचत के बजट बनाने का कोई बड़ा मतलब नहीं होता. इसलिए, एक मजबूत वित्तीय नींव के लिए दोनों को साथ लेकर चलना जरूरी होता है. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)