&format=webp&quality=medium)
ASK Special Opportunities Portfolio: ब्लैकस्टोन (Blackstone) समर्थित एएसके एसेट एंड वेल्थ मैनेजमेंट ग्रुप का हिस्सा एएसके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (ASK) ने अपनी नई इक्विटी पीएमएस रणनीति - एएसके स्पेशल अपॉर्च्यूनिटीज पोर्टफोलियो (ASK Special Opportunities Portfolio) लॉन्च करने की घोषणा की है. इस स्ट्रैटेजी का उद्देश्य मौजूदा अस्थिर समय में तेज और प्रभावी वैल्यू इन्वेस्टमेंट अवसर प्रदान करना है.
यह नया फंड एक अलग और सीमित अवधि का निवेश प्रस्ताव है, जो मुख्य रूप से उन शेयरों में निवेश करेगा जो विशेष निवेश अवसर पेश करते हैं और बाजार की स्थितियों का फायदा उठाने की क्षमता रखते हैं. फंड में निवेश की अवधि (सब्सक्रिप्शन विंडो) कोई भी शर्त पूरी होने पर बंद हो जाएगी- 31 जुलाई 2025 को फंड रेजिंग विंडो का समाप्त होना या 1,000 करोड़ रुपये का कुल लक्ष्य प्राप्त होना. पोर्टफोलियो मैनेजर के विवेक के अनुसार, अगर मार्केट वैल्युएशन अनुकूल न हो या अतिरिक्त निवेश अवसर कम हो जाएं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
एएसके स्पेशल अपॉर्च्यूनिटीज पोर्टफोलियो (ASK Special Opportunities portfolio) में कम से कम 50 लाख रुपये का निवेश करना होगा और कंपनी इस पोर्टफोलियो से 1,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रख रही है. यह फंड लंबी अवधि के नजरिए से भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद और पिछले कुछ महीनों में बाजारों में आई बड़ी गिरावट का फायदा उठाने की योजना बना रहा है.
इस पोर्टफोलियो की रणनीति किसी विशेष मार्केट कैप (लार्ज कैप, मिड कैप या स्मॉल कैप कंपनियों) या किसी खास सेक्टर तक सीमित नहीं रहेगी. इससे इसे निवेश के सभी संभावित सेक्टर में आसानी से बेहतर शेयर चुनने में मदद मिलेगी. फंड द्वारा "बॉटम-अप" अप्रोच पर आधारित, अच्छे अवसर वाले शेयर चुने जाएंगे. पोर्टफोलियो स्ट्रक्चर की बात करें तो इसमें आमतौर पर 15 से 30 शेयर होंगे, और किसी भी एक शेयर का हिस्सा पूरे पोर्टफोलियो का 10% से अधिक नहीं होगा.
इसका बेंचमार्क BSE 500 टोटल रिटर्न इंडेक्स (TRI) है, जो भारतीय इक्विटी बाजार का व्यापक प्रतिनिधित्व करता है. फी स्ट्रक्चर में फिक्स्ड और हाइब्रिड मॉडल दोनों शामिल हैं, जिससे निवेशकों को अधिक लचीलापन मिलेगा.
यह पोर्टफोलियो उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो अपने पोर्टफोलियो में डाइवर्सिफिकेशन लाने के समाधान ढूंढ रहे हैं, जैसे: अल्ट्रा हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (UHNIs), हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs), फैमिली ऑफिस, कॉर्पोरेट ट्रेजरी, प्राइवेट फैमिली ट्रस्ट.
एएसके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स तीन विशेष परिस्थितियों में निवेशकों को उनकी पूंजी लौटाने का प्रावधान रखता है. यह फैसला पोर्टफोलियो मैनेजर के विवेक पर आधारित होगा- पोर्टफोलियो की अवधि 4 से 5 साल पूरी होने और पोर्टफोलियो का मूल्य दोगुना होने पर. उन स्थितियों में जहां वैल्यूएशन में तेज ग्रोथ, घटती रिटर्न क्षमता या बदलती बाजार स्थितियों जैसे फैक्टर ये संकेत देते हैं कि पूंजी वापस करना निवेशकों के हित में होगा, पोर्टफोलियो मैनेजर अपने विवेक से पैसला ले सकते हैं.
जॉर्ज हेबर जोसेफ, सीआईओ एंड सीईओ (इक्विटी), एएसके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स का कहना है कि एएसके (ASK) में, हम अपने ग्राहकों की जरूरतों और बदलते बाजार के माहौल के अनुरूप अपने निवेश विकल्पों में इनोवेशन और सुधार करते रहते हैं. हमारा इक्विटी इन्वेस्टमेंट अप्रोच डेटा और गहन रिसर्च पर आधारित है. वर्तमान बाजार में हमें कई वैल्यू इन्वेस्टिंग के अवसर दिख रहे हैं, जहां कंपनियों का मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड, मजबूत मैनेजमेंट और बेहतर विकास की संभावनाएं हैं.
बाजार में बढ़ती अस्थिरता के बीच, हमें विश्वास है कि एएसके स्पेशल ऑपर्च्युनिटीज पोर्टफोलियो (ASK Special Opportunities portfolio) उन निवेशकों के लिए आदर्श विकल्प होगा, जो 4-5 साल के समय के साथ संपत्ति बनाना चाहते हैं. एएसके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स के प्रमाणित ट्रैक रिकॉर्ड के साथ, हम इस पेशकश के माध्यम से निवेशकों की जरूरतों को पूरा करने में पूरी तरह आश्वस्त हैं.
एएसके इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (ASK Investment Managers) के डिप्टी सीआईओ, संदीप बंसल ने कहा कि ग्लोबल अस्थिरता, मैक्रोइकोनॉमिक अनिश्चितता और बदलते बाजार के माहौल के बीच, लंबे समय के निवेश के लक्ष्य के साथ उन सेक्टर में बेहतर अवसर हैं, जहां या तो बहुत ज्यादा निराशा है या ग्रोथ की संभावनाओं को कम आंका गया है. एएसके स्पेशल ऑपर्च्युनिटी पोर्टफोलियो का लॉन्च हमारे इस भरोसे को दिखाता है कि अस्थिरता के दौर में अक्सर सबसे आकर्षक निवेश के अवसर मिलते हैं.
उन्होंने आगे कहा कि इस रणनीति में, हमारा निवेश दो मुख्य हिस्सों में होगा. ऐसे स्टॉक जिनमें हमें अच्छा वैल्यूएशन कंफर्ट है या जो हाई ग्रोथ के अवसर पेश करते हैं. पहले हिस्से में हाई री-रेटिंग क्षमता वाले स्टॉक्स होंगे, जबकि दूसरे में वे कंपनियां शामिल होंगी जिनकी कमाई मजबूत है, छिपी हुई संभावनाएं हैं, या लंबी अवधि में हाई रिटर्न की संभावना है.
अनिश्चित बाजार परिस्थितियों में कीमत और वैल्यू का असंतुलन अधिक होता है. साथ ही, ऐसे बाजार उन बिजनेस को अधिक प्रभावित करते हैं जिनमें निकट भविष्य में मैक्रोइकोनॉमिक स्थितियों, उद्योग के बदलावों, बिजनेस साइकिल, या कंपनी-स्पेसिफिक घटनाओं के कारण अनिश्चितताएं हैं. यह फंड हमें लॉन्ग टर्म के लिहाज से एक विपरीत राय लेने में सक्षम बनाता है. हमारा लक्ष्य ऐसे अनूठे अवसरों की पहचान करना और उनमें भाग लेना है, जो दीर्घकालिक रूप से बेहतर रिस्क-एडजस्टेड रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं.
एएसके स्पेशल अपॉर्च्युनिटीज पोर्टफोलियो (ASK Special Opportunities portfolio) का प्रबंधन संदीप बंसल करेंगे. संदीप को 21 साल से अधिक का अनुभव है. इससे पहले, उन्होंने एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, यूबीएस सिक्योरिटीज, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज, केपीएमजी और सिटीबैंक के साथ काम किया है. वह चार्टर्ड अकाउंटेंट और आईआईएम अहमदाबाद से एमबीए हैं.