&format=webp&quality=medium)
8th Pay Commission Approval: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर हैं. साल की शुरुआत होते ही केंद्र सरकार की तरफ से खुशखबरी मिली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है. 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 2026 तक रहेगा. लेकिन, उसके बाद 8वें वेतन आयोग का गठन होगा. केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) की ये डिमांड ऐसे वक्त में पूरी की गई है, जब बार-बार आशंका जताई जा रही थी कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) नहीं आएगा. पहले से ही ये माना जा रहा था कि 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) की मियाद खत्म होने पर ही 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी जाएगी. नए वेतन आयोग का गठन होगा और सैलरी रिविजन भी किया जाएगा. हालांकि, ये कब तक लागू होगा इसकी कोई डेडलाइन नहीं है.
लेबर यूनियन की तरफ से लगातार बढ़ते दबाव के चलते सरकार ने उन्हें खुश कर दिया है. अगले वेतन आयोग के गठन पर फैसला हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने इसे मंजूरी दे दी है. अभी तक 8वां वेतन आयोग को लेकर संशय बना हुआ था. अब 7वें वेतन आयोग के बाद अगले वेतन आयोग की तैयारी की जा रही है. सरकार ने भी इसकी पुष्टि कर दी है.
सूत्रों की मानें अगर 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) आता है तो सैलरी में सबसे बड़ा इजाफा होगा. इतना जरूर कहा जा सकता है कि बात आगे बढ़ रही है. सूत्र ये भी बताते हैं कि अभी नए वेतन आयोग में क्या आएगा और क्या नहीं ये कहना जल्दबाजी है. क्योंकि, इसकी पूरी जिम्मेदारी पे कमीशन के अध्यक्ष की होगी. साल 2026 में नए पे कमीशन के अध्यक्ष का भी ऐलान हो सकता है. उनकी देखरेख में ही कमिटी का गठन होगा और उसके बाद किस फॉर्मूले से सैलरी में इजाफा किया जाए इसकी तस्वीर साफ हो सकती है.
8वें वेतन आयोग (8th Pay commission) के गठन को मंजूरी मिल गई है. अब इसका गठन साल 2026 से पहले हो जाएगा. 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के बाद इसकी सिफारिशें लागू हो सकेंगी. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल आने की उम्मीद है. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के मुकाबले 8वें वेतन आयोग में कई बदलाव संभव हैं. फिटमेंट फैक्टर (Fitment factor) को लेकर भी कुछ बदलाव हो सकते हैं. बता दें, अभी तक सरकार 10 साल में एक बार वेतन आयोग का गठन करती है.
7th Pay Commission के मुकाबले 8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों की लॉटरी लगने वाली है. अगर सबकुछ ठीक जाता है तो कर्मचारियों की सैलरी में सबसे बड़ा उछाल आने की उम्मीद है. कर्मचारियों का फिटमेंट फैक्टर बढ़कर 3.68 गुना पहुंच जाएगा. साथ ही फॉर्मूला जो भी हो, कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic Salary) में 44.44% की वृद्धि हो सकती है.