&format=webp&quality=medium)
Top Long Term Investment Options: आज के समय में हर कोई अपने मेहनत की कमाई की पूंजी को बढ़ाने की प्लानिंग करता है, तो इसके लिए कुछ इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस चुनने होते हैं. हालांकि निवेश के लिए लो रिस्क वाले ऑप्शन को ही चुनना बेस्ट माना जाता है.तो अगर आप भी ऐसे ही नो रिस्त वाले ऑप्शन की तलाश में जहां रिटर्न भी अच्छा मिले तो हम कुछ ऑप्शन आपको बताने जा रहे हैं.
पीपीएफ एक फेमस और सेफ इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में से एक है. यह एक सरकारी योजना है, इसलिए इसमें पैसे की सुरक्षा की गारंटी मिलती है.
खासियत: 15 साल की लॉक-इन टाइमिंग, धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स कटौती जैसे बेनेफिट्स मिलते हैं.
किसके लिए काम की है: कम रिस्क उठाने वाले और लॉन्ग टर्म के लिए सेफ इन्वेस्टमेंट की तलाश करने वाले निवेशकों के लिए ये बेस्ट होती है.
एनपीएस एक सरकारी-समर्थित रिटायरमेंस्ट सेविंग स्कीम होती है. यह इक्विटी और डेट निवेश का मिक्सचर देती है.
खासियत: इसमें लॉन्ग टर्म में पैसा बनाने का एक शानदार अवसर प्रदान होगा, और धारा 80C और 80CCD(1B) के तहत कर लाभ मिलते हैं.
किसके लिए बेस्ट है: ये स्कीम उन लोगों के लिए जो अपनी रिटायरमेंट के लिए बचत करना चाहते हैं और लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न भी चाहते हैं.
इक्विटी म्यूचुअल फंड लंबी अवधि में उच्च रिटर्न देने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, इनमें जोखिम अधिक होता है।
खासियत: म्यूचुअल फंड में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के माध्यम से निवेश करने से बाजार के उतार-चढ़ाव का प्रभाव कम होता है और चक्रवृद्धि (कंपाउंडिंग) का लाभ मिलता है।
किसके लिए यूजफुल है: उन निवेशकों के लिए जो उच्च जोखिम लेने के लिए तैयार हैं और कम से कम 7-10 साल के लिए निवेश करना चाहते हैं।
रियल एस्टेट एक और अच्छा दीर्घकालिक निवेश विकल्प है, क्योंकि संपत्ति का मूल्य समय के साथ बढ़ता रहता है।
खासियत: संपत्ति को किराए पर देकर मासिक आय अर्जित की जा सकती है, और संपत्ति के विकास के बाद उसे ऊँचे दाम पर बेचा जा सकता है।
किसके लिए बेस्ट है: बड़े निवेश और बहुत लंबी अवधि के लिए।
सोना निवेश का एक पारंपरिक तरीका है। इसे महंगाई और बाजार के उतार-चढ़ाव के खिलाफ एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है।
खासियत: गोल्ड बॉन्ड और गोल्ड ईटीएफ (ETF) जैसे विकल्पों के माध्यम से सोना खरीदना और बेचना आसान है, और इसमें भौतिक सोने को रखने का जोखिम नहीं होता।
कौन बनेगा मालामाल: जो अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाना चाहते हैं और महंगाई से बचाव चाहते हैं।
फिक्स्ड डिपॉजिट भारत में निवेश का सबसे पुराना और सबसे सुरक्षित तरीका है। यह एक निश्चित ब्याज दर प्रदान करता है और पूंजी की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
खासियत: गारंटीड रिटर्न, बैंक एफडी की ब्याज दरें आमतौर पर बचत खातों से अधिक होती हैं।
किसके लिए है धांसू: जो बिल्कुल भी जोखिम नहीं लेना चाहते और निश्चित रिटर्न चाहते हैं।
सही निवेश का चुनाव आपकी जोखिम लेने की क्षमता, निवेश की अवधि और वित्तीय लक्ष्यों पर निर्भर करता है। इक्विटी म्यूचुअल फंड और रियल एस्टेट जैसे विकल्प उच्च रिटर्न दे सकते हैं, लेकिन इनमें जोखिम भी अधिक होता है। वहीं, पीपीएफ, एनपीएस और एफडी जैसे विकल्प सुरक्षित और स्थिर रिटर्न प्रदान करते हैं। हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करके ही निवेश का निर्णय लें.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
FAQ
Q1. लंबे समय के लिए सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प कौन से हैं?
सरकारी स्कीम, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) लंबे समय के लिए सुरक्षित माने जाते हैं.
Q2. क्या लो-रिस्क निवेश में भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है?
हाँ, कई सरकारी और बैंक-बैक्ड स्कीम्स लो-रिस्क होने के साथ-साथ फिक्स्ड और स्टेबल रिटर्न देती हैं.
Q3. लंबे समय के निवेश के फायदे क्या हैं?
कंपाउंडिंग का फायदा, टैक्स सेविंग, और रिटायरमेंट के लिए बड़ा फंड तैयार करना लंबे समय के निवेश के बड़े फायदे हैं.
Q4. क्या PPF लंबे समय के लिए अच्छा निवेश है?
हाँ, PPF में 15 साल का लॉक-इन होता है, टैक्स-फ्री रिटर्न मिलता है और यह पूरी तरह सरकार द्वारा सुरक्षित है.
Q5. क्या लंबे समय के लिए म्यूचुअल फंड्स सुरक्षित होते हैं?
इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में रिस्क ज्यादा होता है, लेकिन लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न देने की क्षमता होती है। लो-रिस्क चाहने वालों के लिए डेट या हाइब्रिड फंड बेहतर विकल्प हो सकते हैं.