आज के टाइम में महिलाएं हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं चाहे नौकरी हो, बिजनेस हो या घर की जिम्मेदारियां. लेकिन फाइनेंशियल रूप से मजबूत बनने के लिए केवल कमाई ही नहीं, बल्कि सही जगह इन्वेस्टमेंट करना भी उतना ही जरूरी है. सही इन्वेस्टमेंट प्लान महिलाओं को फ्यूचर में फाइनेंशियल सेफ्टी देता है और अचानक आने वाली जरूरतों से निपटने में मदद करता है.तो अगर आप भी महिला हैं तो फिर पोर्टफोलियो को हरा रखने के लिए 7 लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में दांव लगाएं.
जी हां अगर महिलाएं टाइम के साथ लॉन्ग टर्म निवेश शुरू कर दें तो रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने या इमरजेंसी फंड जैसे बड़े टारगेट आसानी से पूरे किए जा सकते हैं.तो आइए जानते हैं ऐसे 7 इन्वेस्टमेंट ऑप्शन, जो लंबे टाइम में महिलाओं के पोर्टफोलियो को मजबूत बना सकते हैं.
जानें महिलाओं के लिए 7 बेस्ट लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट ऑप्शन, जो भविष्य में बना सकते हैं मजबूत पोर्टफोलियो
Add Zee Business as a Preferred Source
- लॉन्ग टर्म निवेश के लिए सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) फेमस विकल्पों में से एक है.
- इसमें हर महीने थोड़ी-थोड़ी रकम निवेश की जाती है.
- SIP में कंपाउंडिंग की ताकत से समय के साथ बड़ा फंड बन सकता है.
कोई महिला हर महीने 5,000 रुपये SIP में निवेश करती है और औसतन 12% रिटर्न मिलता है तो 20 साल में यह रकम लाखों से करोड़ के करीब पहुंच सकती है. असल में SIP का फायदा यह है कि इसमें छोटी रकम से भी निवेश शुरू किया जा सकता है.
2. पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF)
- जो महिलाएं सेफ निवेश चाहती हैं, उनके लिए PPF बेस्ट ऑप्शन माना जाता है.
- यह सरकार द्वारा समर्थित स्कीम है, जिसमें निवेश पर गारंटीड रिटर्न मिलता है.
- PPF की अवधि 15 साल होती है और इसमें टैक्स छूट का फायदा भी मिलता है.
- इसमें सालाना अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश किया जा सकता है.
- लॉन्ग टर्म में यह अच्छा और सेफ फंड तैयार करने में मदद करता है.
3. नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS)
- रिटायरमेंट के लिए पैसा जमा करने के लिए NPS बेस्ट ऑप्शन है.
- NPS में निवेश करने पर टैक्स बेनिफिट भी मिलता है और लंबे टाइम में अच्छा रिटर्न मिल सकता है.
- NPS में इक्विटी और डेट दोनों का मिश्रण होता है.
- इसमें जोखिम और रिटर्न का संतुलन बना रहता है.
- यह उन महिलाओं के लिए बेस्ट है जो रिटायरमेंट के बाद टेंशन फ्री रहना चाहती हैं.
4. गोल्ड निवेश
- भारत में सोना सिर्फ आभूषण नहीं बल्कि इन्वेस्टमेंट का एक मजबूत विकल्प भी है.
- अब फिजिकल गोल्ड की जगह Gold ETF या Sovereign Gold Bond (SGB) जैसे ऑप्शन ज्यादा अच्छा माने जाते हैं.
- इनमें निवेश करने से सोने की बढ़ती कीमत का फायदा मिलता है और चोरी या स्टोरेज की चिंता भी नहीं रहती.
- लंबी अवधि में गोल्ड पोर्टफोलियो को संतुलित रखने में मदद करता है.
5. इक्विटी या शेयर मार्केट
- अगर कोई महिला थोड़ा रिस्क लेने को तैयार है, तो शेयर बाजार अच्छा ऑप्शन हो सकता है.
- लॉन्ग टर्म में शेयर बाजार ज्यादा रिटर्न देने के लिए जाना जाता है.
- निवेश करने से पहले मार्केट की सही जानकारी होना जरूरी है.
- किसी भी कंपनी के शेयर खरीदने से पहले अच्छी रिसर्च करनी चाहिए.
- मजबूत और भरोसेमंद कंपनियों के शेयर लंबे टाइम तक रखना फायदेमंद हो सकता है.
- शेयर बाजार में निवेश हमेशा सोच-समझकर और लॉन्ग टर्म नजरिए से करना चाहिए.
6. फिक्स्ड डिपॉजिट (FD)
- अगर रिस्क से बचना है तो फिक्स्ड डिपॉजिट एक सुरक्षित विकल्प है.
- बैंक या पोस्ट ऑफिस में FD कराने से तय ब्याज मिलता है और पैसा सेफ रहता है.
- FD का रिटर्न शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड से कम हो सकता है.
- फिर भी यह निवेश पोर्टफोलियो में स्थिरता बनाए रखने में मदद करता है.
7. रियल एस्टेट निवेश
- लंबी अवधि के निवेश के लिए रियल एस्टेट भी एक अच्छा ऑप्शन है.
- अगर सही जगह पर प्रॉपर्टी खरीदी जाए तो समय के साथ उसकी कीमत बढ़ सकती है.
- इसके अलावा किराये से भी नियमित आय हो सकती है.
- इसमें निवेश के लिए ज्यादा पूंजी की जरूरत होती है और सही लोकेशन चुनना बेहद जरूरी होता है
निवेश शुरू करते समय इन बातों का रखें ध्यान
इन्वेस्टमेंट करते टाइम सबसे पहले अपने फाइनेंशियल गोल्स तय करें जैसे रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई या घर खरीदना. इसके बाद अपनी इनकम, खर्च और रिस्क उठाने की क्षमता के अनुसार इन्वेस्टमेंट ऑप्शन चुनें. इसके साथ ही, एक ही जगह पैसा लगाने के बजाय अलग-अलग ऑप्शन में इन्वेस्टमेंट करना बेहतर माना जाता है. इससे रिस्क कम होता है और पोर्टफोलियो ज्यादा मजबूत बनता है.
जल्दी निवेश शुरू करना क्यों जरूरी?
- निवेश के मामले में सबसे बड़ा फायदा समय का होता है.
- जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे उतना कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा.
- करियर की शुरुआत में करेंगे निवेश तो फ्यूचर रहेगा पैसों के मामले में सेफ.
कम शब्दों में पूरी बात
8 मार्च को मनाए जाने वाले महिला दिवस पर इस बार आप इन्वेस्टमेंट की दुनिया में कदम रखिए. तो आप इस महिला दिवस पर 7 इन्वेस्टमेंट ऑप्शन में अपनी सुविधा के हिसाब से कहीं भी निवेश कर सकती हैं..(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए किसी वित्तीय सलाहाकार से उचित राय लें)
1. महिलाओं के लिए लॉन्ग टर्म निवेश क्यों जरूरी है?
लॉन्ग टर्म निवेश से रिटायरमेंट, बच्चों की पढ़ाई और इमरजेंसी जैसी जरूरतों के लिए मजबूत फाइनेंशियल सुरक्षा मिलती है
2. महिलाओं के लिए सबसे अच्छा निवेश विकल्प कौन सा है?
SIP, PPF, NPS, गोल्ड, शेयर बाजार, FD और रियल एस्टेट महिलाओं के लिए अच्छे लॉन्ग टर्म निवेश विकल्प माने जाते हैं
3. क्या महिलाएं छोटी रकम से निवेश शुरू कर सकती हैं?
हाँ, SIP जैसे विकल्पों में 500 या 1000 रुपये से भी निवेश शुरू किया जा सकता है
4. महिलाओं के लिए सुरक्षित निवेश कौन से हैं?
PPF, FD और Sovereign Gold Bond जैसे विकल्प अपेक्षाकृत सुरक्षित माने जाते हैं
5. निवेश शुरू करने का सही समय क्या है?
जितनी जल्दी निवेश शुरू करेंगे उतना कंपाउंडिंग का फायदा मिलेगा और भविष्य में बड़ा फंड बन सकता है