&format=webp&quality=medium)
50 की उम्र जिंदगी का वो पड़ाव होता है, जहां पर रिटायरमेंट की सही प्लानिंग बहुत जरूरी होती है. हालांकि 50 की इस उम्र में कई लोग सोचते हैं कि अब निवेश के लिए बहुत देर हो चुकी है, लेकिन आपकी ये सोच गलत हैं. असल में, यह आपकी जिंदगी का गोल्डन पीरियड है, जहां आप सही जगह पैसा लगाकर अपने रिटायरमेंट को शानदार और टेंशन-फ्री बना सकते हैं.तो आज हम आपको ऐसे धांसू इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जो खास 50+ उम्र वालों के लिए बने हैं.
यह स्कीं 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों के लिए है, लेकिन जो लोग 55 से 60 साल की आयु में रिटायर हो चुके हैं वो भी इसमें इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. यह सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है, इसलिए इसमें पैसे की सुरक्षा की गारंटी होती है.इस स्कीम में तिमाही आधार पर ब्याज का पेमेंट होता है. इसकी ब्याज दरें सरकार द्वारा तय की जाती हैं और यह आमतौर पर बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट से अच्छी मानी जाती हैं.
इस सकीम में में अधिकतम 30 लाख रुपए तक का इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है. हालांकि इसकी अवधि 5 साल है, जिसे 3 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है. इस स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है.
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम उन निवेशकों के लिए सबसे बेस्ट होती है जो हर महीने फिक्स इनकम चाहते हैं. यह भी एक सरकार समर्थित स्कीम होती है.इसमें एकमुश्त राशि जमा करने पर हर महीने ब्याज के रूप में एक फिक्स राशि मिलती रहती है.इस स्कीम में एक इंसान के लिए अधिकतम 9 लाख रुपए और ज्वाइंट खाते के लिए 15 लाख रुपए तक का निवेश किया जा सकता है,और इसकी मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है.
एनपीएस एक लॉन्ग टर्म की रिटायरमेंट स्कीम है जिसे सरकार द्वारा शुरू किया गया है.यह स्कीम निवेशकों को उनके रिस्क उठाने की क्षमता के अनुसार एसेट एलोकेशन (पूंजी का बंटवारा) चुनने की सुविधा देती है.इसमें निवेश पर अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना होती है और यह टैक्स के लिहाज से भी बहुत फायदेमंद है.इसके अलावा मैच्योरिटी पर एक फिक्स राशि एकमुश्त मिलती है, और बाकी से पेंशन मिल सकती है.
50 की उम्र में, रिस्क को कम करना और नियमित इनकम बनाए रखना जरूरी होता है.तो हाइब्रिड म्यूचुअल फंड्स इसी काम को बखूबी करते हैं.असल में ये फंड्स डेट (कम जोखिम) और इक्विटी (अधिक जोखिम) दोनों में इन्वेस्ट करते हैं. बेलेंस एडवांटेज फंड्स इस उम्र के लोगों के लिए बेस्ट होते हैं.ये उन लोगों के लिए बेहतर है जो एफडी की तुलना में थोड़ा अधिक रिटर्न चाहते हैं, लेकिन शेयरों में सीधा निवेश नहीं करना चाहते हैं.
एफडी सबसे फेमस और सुरक्षित निवेश ऑप्शन में से एक है. 50 की उम्र के बाद, बैंक सीनियर सिटीजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में 0.5% अधिक ब्याज दर मिलती है. फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश की गई राशि पूरी तरह से सेफ होती है और इस पर मिलने वाला रिटर्न भी फिक्स होता है. यह निवेश आपके रिटायरमेंट फंड के एक बड़े हिस्से को सुरक्षित रखने का एक बेहतरीन तरीका है.
हमेशा रिटायरमेंट की प्लानिंग बनाते समय, रिस्क को ध्यान में रखना सबसे अहम है. 50 की उम्र में, आपका पोर्टफोलियो सेफ और स्थिर होना चाहिए. आप इन स्कीम में अपनी रिस्क क्षमता और फाइनेंशियल टारगेट के अनुसार निवेश कर सकते हैं. (नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)
5 Short Questions & Answers
Q1. क्या 50 की उम्र के बाद निवेश करना सही है?
हां, 50 के बाद भी निवेश जरूरी है क्योंकि यह रिटायरमेंट के लिए सुरक्षित फंड बनाने में मदद करता है.
Q2. 50+ उम्र वालों के लिए कौन-से सुरक्षित निवेश विकल्प हैं?
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम, पीपीएफ, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड और एनपीएस सबसे बेहतर विकल्प हैं.
Q3. क्या म्यूचुअल फंड में 50 के बाद निवेश करना सुरक्षित है?
हां, लेकिन इसमें बैलेंस्ड या डेब्ट फंड चुनना बेहतर होता है ताकि रिस्क कम रहे.
Q4. 50 की उम्र के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट क्यों फायदेमंद है?
फिक्स्ड डिपॉजिट में गारंटीड रिटर्न और सीनियर सिटिजन को अतिरिक्त ब्याज मिलता है.
Q5. क्या 50+ लोगों के लिए NPS सही विकल्प है?
हां, NPS से आप नियमित निवेश कर पेंशन फंड बना सकते हैं, जो रिटायरमेंट में सहारा देता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)