&format=webp&quality=medium)
मिडिल क्लास परिवारों की सबसे बड़ी चिंता होती है,आज के खर्च पूरे करते हुए कल के लिए बचत कैसे की जाए.तो इसी समस्या का हल देती हैं सरकार की 5 खास स्कीम, जिनसे ना केवल सेविंग्स आसान हो जाती हैं बल्कि रिटायरमेंट भी सुपर-सेफ बनता है. इन स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने पर आपको बेहतर ब्याज दरें, टैक्स बेनिफिट्स और गारंटीड रिटर्न जैसे फायदे मिलते हैं. यानी कि अब मिडिल क्लास भी बिना टेंशन फ्यूचर की मजबूत प्लानिंग कर सकता है. तो अगर आप भी ऐसे इन्वेस्टमेंट ढूंढ रहे हैं जो पूरी तरह सुरक्षित हों, सरकार की गारंटी के साथ आते हों और अच्छे रिटर्न भी दें , तो हम 5 बेस्ट ऑप्शन जानेंगे.
सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए EPF रिटायरमेंट प्लानिंग का सबसे जरूरी हिस्सा है. ये लॉन्ग टर्म की सेविंग्स स्कीम है जो गारंटीड रिटर्न और टैक्स बेनिफिट दोनों देती है.इसमें कर्मचारी और नियोक्ता, दोनों बेसिक सैलरी का 12% हर महीने फंड में जमा करते हैं. धारा 80C के तहत टैक्स कटौती और ब्याज टैक्स फ्री का लाभ भी मिलता है.असल में यह एक रिस्क फ्री ऑप्शन है और सुरक्षित रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए बेहतरीन है.
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) सरकारी कर्मचारियों के लिए रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियल सेफ्टी की बड़ी गारंटी है. इस स्कीम के तहत रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को उसकी पिछली 12 महीनों की औसत बेसिक सैलरी का 50% पेंशन के रूप में दिया जाएगा. खास बात यह है कि इसमें महंगाई भत्ता (DA) भी शामिल होता है, जिससे पेंशन समय-समय पर बढ़ती रहती है.
प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) सीनियर सिटीजन के लिए एक सेफ और भरोसेमंद स्कीम है, जो रिटायरमेंट के बाद नियमित इनकम की गारंटी देती है. 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोग इसमें इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और पूरे 10 साल तक 7.4% की फिक्स्ड ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं. इस स्कीम में हर व्यक्ति अधिकतम ₹15 लाख तक निवेश की अनुमति होती है. खास बात यह है कि पेंशन का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर चुना जा सकता है.
पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) मिडिल क्लास फैमिलीज की सबसे भरोसेमंद और पॉपुलर सेविंग स्कीम मानी जाती है. इसमें सालाना 7.1% ब्याज दर (वार्षिक चक्रवृद्धि) मिलती है और इसकी अवधि 15 साल की होती है, जिसे 5-5 साल के ब्लॉक में बढ़ाया जा सकता है.इन्वेस्टमेंट की न्यूनतम सीमा ₹500 और अधिकतम ₹1.5 लाख सालाना है.सबसे खास बात यह है कि इसमें EEE स्टेटस मिलता है यानी निवेश, ब्याज और मैच्योरिटी – तीनों पर टैक्स फ्री है.
सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम (SCSS) 60 साल या उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए बनाई गई सबसे भरोसेमंद स्कीम्स में से एक है.य ह पोस्ट ऑफिस और चुनिंदा बैंकों में मौजूद है. इसमें 8.20% सालाना ब्याज मिलता है जिसकी समीक्षा हर तिमाही होती है. इसकी अवधि 5 साल की है जिसे 3 साल और बढ़ाया जा सकता है. प्रति व्यक्ति अधिकतम निवेश सीमा ₹30 लाख है और धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक टैक्स छूट भी मिलती है.साथ ही पति-पत्नी अलग-अलग निवेश करके मिलकर हर महीने ₹41,000 से ज्यादा की स्थिर आय पा सकते हैं.
अगर आप जोखिम भरे निवेशों से बचकर सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न चाहते हैं, तो सरकार की ये स्कीमें आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए EPF और PPF, सरकारी कर्मचारियों के लिए UPS, और वरिष्ठ नागरिकों के लिए PMVVY व SCSS जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। इनमें निवेश करके आप न सिर्फ़ टैक्स बचत कर सकते हैं बल्कि अपने भविष्य को भी पूरी तरह आर्थिक रूप से सुरक्षित बना सकते हैं.(नोट: खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है)
5 FAQs
Q1. मिडिल क्लास परिवारों के लिए कौन-सी सरकारी स्कीमें सबसे बेहतर हैं?
EPF, UPS, PMVVY, PPF और SCSS मिडिल क्लास व सीनियर सिटीज़न्स के लिए बेस्ट और सुरक्षित विकल्प माने जाते हैं.
Q2. क्या इन योजनाओं में निवेश पर गारंटीड रिटर्न मिलता है?
हाँ, सभी योजनाएँ सरकार या LIC द्वारा समर्थित हैं और इनमें गारंटीड ब्याज दर और सुरक्षित रिटर्न की सुविधा मिलती है.
Q3. क्या इन सरकारी स्कीमों में टैक्स बेनिफिट भी मिलता है?
जी हाँ, EPF, PPF और SCSS जैसी योजनाओं पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है.
Q4. वरिष्ठ नागरिकों के लिए कौन सी स्कीमें सबसे लाभदायक हैं?
वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) और सीनियर सिटीज़न्स सेविंग्स स्कीम (SCSS) बेहतरीन विकल्प हैं.
Q5. क्या इन योजनाओं में ऑनलाइन निवेश करना संभव है?
हाँ, EPF, PPF और कुछ बैंकिंग/LIC आधारित स्कीमों में ऑनलाइन आवेदन और निवेश की सुविधा उपलब्ध है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)