आपकी बेटी कहेगी Thanku, ये 6 बेस्ट इन्वेस्टमेंट स्कीम देंगी तगड़ा मुनाफा, 5वें नंबर वाली से तो बटिया पक्का फ्यूचर होगा पूरी तरह सेफ!

आपके बेटी है को उसका भविष्य जरूर सुरक्षित करें,तो हम जानेंगे 6 बेस्ट इन्वेस्टमेंट स्कीम्स जैसे SSY, NPS वात्सल्य, PPF, NSC और LIC जीवन तरुण, जो देंगी हाई रिटर्न और टैक्स बेनिफिट्स
आपकी बेटी कहेगी Thanku, ये 6 बेस्ट इन्वेस्टमेंट स्कीम देंगी तगड़ा मुनाफा, 5वें नंबर वाली से तो बटिया पक्का फ्यूचर होगा पूरी तरह सेफ!

पैरेंट्स के लिए हर दिन बेटियों से होता है, लेकिन आज यानी कि 28 सितंबर को बेटियों का दिन मनाया जाता है. वैसे हर पैरेंट्स के लिए बेटियों के सम्मान के साथ-साथ उनके फ्यूचर को सुरक्षित करना भी जरूरी है.आज के टाइम में हमारे देश में अलग अलग कई स्कीम्स बेटियों के फ्यूचर को सेफ करने के लिए चलाई जा रही हैं, जो शिक्षा, शादी और भविष्य के लिए बचत को बढ़ावा देती हैं. इन स्कीम्स में हाई रिटर्न, टैक्स छूट और सेफ्टी मिलती है.तो आइए, जानें कि बेटियों के लिए टॉप निवेश योजनाएं कौन सी हैं, कैसे काम करती हैं, लाभ क्या हैं, और कैसे शुरू करें.

बेटियों के लिए निवेश क्यों जरूरी?

बेटियों का फ्यूचर सेफकरना माता-पिता का फर्ज माना जाता है.एजूकेशन और शादी के खर्चे लाखों में होते हैं,तो 2025 में महंगाई 5-6% है, इसलिए जल्दी इन्वेस्टमेंट शुरू करें. सरकारी योजनाएं जैसे सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटियों के लिए बेस्ट हैं. ये योजनाएं 8-10% रिटर्न देती हैं और टैक्स फ्री हैं। लाखों माता-पिता इनसे फायदा ले रहे हैं.

1-सुकन्या समृद्धि योजना (SSY): बेटियों के लिए बेस्ट

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए सरकारी बचत योजना है,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कैंपेन का हिस्सा.

  • कैसे काम करती है?: बेटी के नाम पर खाता खोलें. 10 साल की उम्र तक खोल सकते हैं. न्यूनतम 250 रुपये सालाना, अधिकतम 1.5 लाख और 21 साल तक चलेगी.
  • रिटर्न: करीब 8.2% ब्याज (2025 Q2), सालाना कंपाउंड.
  • लाभ: पूरी तरह टैक्स फ्री (EEE—इनकम, इन्वेस्टमेंट, एग्जिट),80C में 1.5 लाख छूट.
  • शुरू कैसे करें?: पोस्ट ऑफिस या बैंक (SBI, HDFC) में और आधार, जन्म प्रमाणपत्र दें.
  • उदाहरण: 10 साल की बेटी के लिए करीब 1.5 लाख सालाना डालें, 21 साल बाद 1 करोड़ लगभग .

यह योजना बेटियों की शिक्षा-शादी के लिए बेस्ट है.

2-नेशनल पेंशन सिस्टम वात्सल्य (NPS Vatsalya): भविष्य की सुरक्षा

NPS Vatsalya बेटियों के रिटायरमेंट के लिए है.

  • कैसे काम करती है?: माता-पिता बेटी के नाम पर खाता खोलें,इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये सालाना व 18 साल बाद सामान्य NPS में बदल जाता है
  • रिटर्न: करीब 8-12% (मार्केट लिंक्ड).
  • लाभ: 80C में 1.5 लाख छूट + 80CCD(1B) में 50,000 एक्स्ट्रा. 60% मैच्योरिटी टैक्स फ्री.
  • शुरू कैसे करें?: POP (बैंक या पोस्ट ऑफिस) में। आधार, PAN दें.
  • उदाहरण: 1,000 रुपए सालाना से 18 साल बाद बड़ा फंड.

यह योजना बेटियों को फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट बनाती है.

3-पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF): सुरक्षित बचत

PPF बेटियों के लिए लंबे समय का सेफ इन्वेस्टमेंट है.

  • कैसे काम करती है?: बेटी के नाम पर खाता खोलें, न्यूनतम 500 रुपए, अधिकतम 1.5 लाख सालाना है और 15 साल लॉक.
  • रिटर्न: 7.1% ब्याज (2025), टैक्स फ्री.
  • लाभ: 80C में 1.5 लाख छूट,मैच्योरिटी और ब्याज टैक्स फ्री.
  • शुरू कैसे करें?: पोस्ट ऑफिस या बैंक में,आधार, PAN दें.
  • उदाहरण: 1.5 लाख सालाना से 15 साल बाद करीब 40-50 लाख.

PPF कम रिस्क के लिए अच्छा.

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC): छोटी बचत

NSC बेटियों के लिए सरकारी बॉन्ड है.

  • कैसे काम करती है?: न्यूनतम 1,000 रुपए, कोई अधिकतम नहीं और 5 साल टेन्योर.
  • रिटर्न: करीब 7.7% ब्याज (2025).
  • लाभ: 80C में 1.5 लाख छूट साथ ही मैच्योरिटी टैक्सेबल, लेकिन ब्याज कंपाउंड.
  • शुरू कैसे करें?: पोस्ट ऑफिस में, आधार, PAN दें.
  • उदाहरण: 1 लाख निवेश से 5 साल बाद करीब 1.5 लाख.

5-NSC सुरक्षित और आसान

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD): लचीला विकल्प
POTD बेटियों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट जैसा.

  • कैसे काम करती है?: 1-5 साल टेन्योर, न्यूनतम 1,000 रुपए.
  • रिटर्न: करीब 6.9-7.5% ब्याज (2025).
  • लाभ: 80C में 1.5 लाख छूट,5 साल पर टैक्स फ्री.
  • शुरू कैसे करें?: पोस्ट ऑफिस में.
  • उदाहरण: 1 लाख 5 साल पर करीब 1.4 लाख.

POTD लचीला और सुरक्षित.

6-LIC जीवन तरुण योजना: बच्चों के लिए बेस्ट निवेश

  • LIC जीवन तरुण योजना: बच्चों के भविष्य के लिए शानदार है.
  • कितने साल: 0-12 साल के बच्चों के लिए.
  • कैसे काम करती है?:20-25 साल की अवधि में 75,000 रुपए सालाना से शुरू.
  • मैच्योरिटी : करीब 5-10 लाख तक मिल सकते हैं.
  • प्रीमियम: 8, 10, या 12 साल तक.
  • लाभ: शिक्षा, शादी के लिए पैसा, टैक्स छूट (80C), और लोन सुविधा डेथ बेनिफिट में 125% सम एश्योर्ड. 2024 में 8% रिटर्न.
  • सावधानी: प्रीमियम समय पर दें.

सावधानियां

बेटी 10 साल से कम उम्र हो.
दस्तावेज सही दें.
लंबे समय रखें.

तो साफ है कि बेटियों के दिन पर SSY, NPS Vatsalya, PPF, NSC और POTD जैसी योजनाएं भविष्य सुरक्षित करें(नोट: खबर केवल सामान्य जानकारी पर आधारित है)

FAQs

Q1. बेटियों के लिए सबसे बेस्ट इन्वेस्टमेंट स्कीम कौन सी है?
सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) बेटियों के लिए सबसे लोकप्रिय और सुरक्षित योजना है।

Q2. क्या बेटियों के लिए PPF अकाउंट खोला जा सकता है?
हाँ, माता-पिता बेटी के नाम पर PPF अकाउंट खोल सकते हैं।

Q3. NPS वात्सल्य योजना क्या है?
यह NPS का स्पेशल वर्जन है जो बेटियों के फ्यूचर और रिटायरमेंट को सुरक्षित करता है।

Q4. LIC जीवन तरुण पॉलिसी से क्या फायदा होगा?
यह बच्चों की शिक्षा, शादी और सुरक्षा के लिए निवेश + इंश्योरेंस दोनों देती है।

Q5. बेटियों के लिए कौन सी स्कीम टैक्स फ्री है?
SSY, PPF और NPS पर इनकम टैक्स एक्ट 80C के तहत छूट मिलती है।

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6