दिवाली के पहले EPFO के 6 करोड़ सदस्यों को मिलेगा बड़ा तोहफा (फाइल फोटो)
दिवाली के पहले सभी कर्मचारियों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से बड़ा तोहफा मिलने वाला है. दरअसल EPFO के 6 करोड़ से अधिक सदस्यों को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए 8.65 फीसदी की दर से ब्याज मिलने वाला है. ये पैसा सीधे इम्पलाइज के पीएफ (PF) खातों में आएगा.
06 करोड़ सदस्यों को मिलेगा फायदा
श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने हाल ही में जानकारी दी थी कि EPFO जल्द अपने 6 करोड़ सदस्यों के खातों में ब्याज क्रेडिट करेगा. श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचित जारी कर दी है. दिवाली से पहले EPF खाते में ये पैसा ट्रांस्फर कर दिया जाएगा. आप एक SMS के जरिए पता कर सकते हैं कि आपके खाते में कितना ब्याज आया है.
अगर आपका UAN नंबर EPFO में रजिस्टर्ड है तो आपके PF के बैलेंस की जानकारी SMS के जरिए आपको मिल जाएगी. आपको सिर्फ 7738299899 नम्बर पर EPFOHO UAN ENG ( आखरी तीन अक्षर आपको जिस भाषा में जानकारी लेनी है वो डालना है) लिखकर SMS करना होगा. आपके PF खाते के बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए आपको मिल जाएगी.
इन भाषाओं में मिलेगी जानकारी
अगर आपको हिंदी भाषा में जानकारी चाहिए तो EPFOHO UAN HIN लिखकर मैसेज करना होगा. इसी तरह आपको अंग्रेजी, पंजाबी, मराठी, हिंदी, कन्नड़, तेलगू, तमिल, मलयालम और बंगाली में ये जानकारी मिल सकती है. PF बैलेंस जानने के लिए जरूरी है कि आपका UAN और बैंक एकाउंट, पैन (PAN) आधार (AADHAR) से लिंक्ड हो.