करोड़पति बनने की गारंटी! 10:12:30 का ये फॉर्मूला कराएगा पैसों की बरसात, खाते में होंगे सीधे 3 करोड़ रुपए

सही प्लानिंग और 10:12:30 फॉर्मूला अपनाकर आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं. यह फॉर्मूला SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) पर आधारित है और रिटायरमेंट तक 3 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड बनाने में मदद करता है.
करोड़पति बनने की गारंटी! 10:12:30 का ये फॉर्मूला कराएगा पैसों की बरसात, खाते में होंगे सीधे 3 करोड़ रुपए

आज के समय में सैलरी कम हो ज्यादा करोड़पति बनने का सपना हर किसी का होता है. करोड़पति बनना मुश्किल तब हो जाता है जब हम सही प्लानिंग नहीं करते हैं.जी हां अगर आप सही प्लानिंग के साथ परफेक्ट फॉर्मूला को फॉलो करेंगे को पक्का करोड़पति बन सकते हैं. 10:12:30 एक खास फॉर्मूला है जिसकी मदद से आप रिटायरमेंट तक 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का फंड जमा कर सकते हैं. वैसे बता दें कि यह फॉर्मूला SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान पर आधारित है.

क्या होता है यह 10:12:30 फॉर्मूला?

आपको बता दें कि यह फॉर्मूला तीन आसान हिस्सों में बंटा है, जो आपको करोड़पति बनने की राह दिखाता है:

Add Zee Business as a Preferred Source

1. 10 (मासिक निवेश)

10 का का मतलब है कि निवेशक को हर महीने ₹10,000 का इन्वेस्टमेंट करना होगा. यह राशि आपकी इनकम का एक छोटा सा हिस्सा हो सकती है, जिसे आप बचत करके निवेश कर सकते हैं.

2. 12 (अनुमानित रिटर्न)

इस धांसू फॉर्मूले में 12% का मतलब निवेशक के निवेश पर सालाना मिलने वाले अनुमानित रिटर्न से होता है. म्यूचुअल फंड में लॉन्ग टर्म के SIP निवेश में 12% से 15% का औसत रिटर्न मिलना संभव माना जाता है.

3. 30 (निवेश की अवधि)

आपको बता दें कि इसका मतलब है कि आपको यह निवेश लगातार 30 सालों तक जारी रखना होगा.आपके द्वारा अनुशासन के साथ किया गया यह लंबा इन्वेस्टमेंट ही कंपाउंडिंग (चक्रवृद्धि ब्याज) का असली जादू दिखाता है.

यह फॉर्मूला कैसे काम करता है?

जब आप ₹10,000 हर महीने 30 साल तक निवेश करते हैं, तो फिर आपका टोटल इन्वेस्टमेंट ₹36 लाख हो जाएगा (₹10,000 x 12 महीने x 30 साल).

लेकिन वहीं, इस पर 12% के सालाना रिटर्न के हिसाब से जो कंपाउंडिंग का निवेशकों को बेनेफिट्स मिलेगा, वो कमाल का है. इस अवधि में आपके ₹36 लाख का निवेश बढ़कर ₹3.53 करोड़ से भी ज्यादा हो सकता है. इसमें से ₹36 लाख आपका खुद का निवेश होगा, जबकि ₹3 करोड़ से ज्यादा की रकम सिर्फ कंपाउंडिंग से मिले ब्याज की होगा.

DurationSIP Amount (₹)Future Value (₹)
30 years100003.1 Crores
1 years100001.3 Lakhs
2 years100002.7 Lakhs
3 years100004.3 Lakhs
4 years100006.1 Lakhs
5 years100008.1 Lakhs
8 years1000015.7 Lakhs
10 years1000022.4 Lakhs
12 years1000030.8 Lakhs
15 years1000047.6 Lakhs
18 years1000071.2 Lakhs
20 years1000092 Lakhs
21 years100001 Crores
22 years100001.2 Crores
23 years100001.3 Crores
24 years100001.5 Crores
25 years100001.7 Crores
26 years100001.9 Crores
27 years100002.2 Crores
28 years100002.4 Crores
29 years100002.7 Crores
30 years100003.1 Crores
32 years100003.9 Crores
35 years100005.5 Crores

इस फॉर्मूले के मुख्य पहलू

- अनुशासन: इस फॉर्मूले की सफलता का सबसे बड़ा कारण अनुशासित इन्वेस्टमेंट होता है.बस इसमें आपको हर महीने बिना ब्रेक लगाए निवेश करना होगा.
- लंबी अवधि: यह फॉर्मूला बताता है कि इन्वेस्टमेंट जितने लॉन्ग टर्म के लिए होगा, कंपाउंडिंग का फायदा उतना ही ज्यादा मिल सकेगा.
- मार्केट रिस्क: म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन होता है, इसलिए रिटर्न की कोई गारंटी नहीं होती। लेकिन लंबी अवधि में बाजार का उतार-चढ़ाव संतुलित हो जाता है.

यह एक सिंपल और प्रभावी फॉर्मूला होता है जो यह साबित करता है कि करोड़पति बनने के लिए बहुत बड़ी रकम नहीं, बल्कि सही समय पर शुरू किया गया अनुशासित निवेश और कंपाउंडिंग की शक्ति जरूरी है.(नोट: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए, निवेश के लिए वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव लें)


5 FAQ:

1. 10:12:30 फॉर्मूला क्या है?
यह एक निवेश फॉर्मूला है जो SIP के जरिए 3 करोड़ रुपये से ज्यादा फंड बनाने में मदद करता है.

2. SIP कैसे करोड़पति बनने में मदद करता है?
SIP नियमित निवेश को बढ़ाकर कंपाउंडिंग से अच्छा रिटर्न देता है, जिससे लंबी अवधि में बड़ी धनराशि बनती है.

3. इस फॉर्मूले के लिए कितना निवेश करना होगा?
इस फॉर्मूले के अनुसार, मासिक निवेश और समय का सही तालमेल जरूरी होता है.

4. क्या हर कोई इस योजना में निवेश कर सकता है?
हां, कोई भी व्यक्ति सही प्लानिंग के साथ इस फॉर्मूले का लाभ उठा सकता है.

5. इस फॉर्मूले को फॉलो करने के लिए सबसे अच्छा समय क्या है?
जितना जल्दी निवेश शुरू करेंगे, उतना बेहतर परिणाम मिलेगा, खासकर युवाओं के लिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6