Atal Pension Yojana के सब्सक्राइबर्स की संख्या 7.65 करोड़ पर पहुंची, इनमें 48% महिलाएं

Atal Pension Yojana के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या 7.65 करोड़ पर पहुंच गई है. इनमें 48% महिलाएं हैं. बता दें कि मई 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस स्कीम की शुरुआत की थी.
Atal Pension Yojana के सब्सक्राइबर्स की संख्या 7.65 करोड़ पर पहुंची, इनमें 48% महिलाएं

Atal Pension Yojana.

अटल पेंशन योजना के 7.65 करोड़ सब्सक्राइबर्स में से 48 फीसदी महिलाएं हैं. सरकार की ओर से जारी किए गए डेटा में यह जानकारी दी गई. अटल पेंशन योजना (APY) को मई 2015 में लॉन्च किया गया था. इसका उद्देश्य देश के असंगठित क्षेत्र के लोगों को पेंशन का एक अच्छा और विश्वसनीय विकल्प देना था, जिससे रिटायरमेंट के बाद वे अपनी जिंदगी आराम से व्यतीत कर सकें. APY में पेंशन योजना में शामिल होने की आयु और अंशदान की राशि के आधार पर निर्भर करती है. इसका लक्ष्य मुख्य रूप से अनौपचारिक क्षेत्र के गरीब और वंचित श्रमिकों को लक्षित करना था और यह भारत में सबसे समावेशी और सुलभ सामाजिक सुरक्षा पहलों में से एक के रूप में उभरा है.

अप्रैल 2025 तक 7.65 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़े

समाज कल्याण विभाग ने कहा, "अप्रैल 2025 तक APY से 7.65 करोड़ से अधिक सब्सक्राइबर्स जुड़ गए हैं, जिससे कुल 45,974.67 करोड़ रुपए की राशि एकत्रित हुई है." सरकारी विभाग ने आगे कहा, "APY में महिलाओं की भागीदारी में तेजी से इजाफा हो रहा है. अब कुल सब्सक्राइबर्स में महिलाओं का शेयर 48 फीसदी हो गया है." वित्त वर्ष 2024-25 में जुड़े नए सब्सक्राइबर्स में से 55 फीसदी से अधिक महिलाएं थीं. इसी अवधि के दौरान कुल नामांकन में भी मजबूत वृद्धि हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

18 वर्ष से 40 वर्ष तक की उम्र के लिए योजना उपलब्ध

APY योजना शुरू में 18 से 40 वर्ष की आयु के सभी भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध थी. अक्टूबर 2022 से आयकर का भुगतान करने वाले व्यक्ति इस योजना में शामिल होने के पात्र नहीं हैं. इस योजना के तहत सब्सक्राइबर्स को उनके अंशदान के आधार पर 60 वर्ष की आयु में एक निश्चित मासिक पेंशन (1,000 रुपए, 2,000 रुपए, 3,000 रुपए, 4,000 रुपए और 5,000 रुपए प्रति माह) प्रदान की जाती है.

सामाजिक सुरक्षा की शानदार स्कीम

विभाग ने कहा, "अटल पेंशन योजना खासतौर पर भारत के असंगठित कार्यबल के लिए सामाजिक सुरक्षा इकोसिस्टम की आधारशिला बनकर उभरी है. करीब 7.65 करोड़ ग्राहकों और लगातार बढ़ती पेंशन राशि के साथ, यह योजना न केवल बुजुर्गों के लिए वित्तीय स्वतंत्रता सुनिश्चित करती है, बल्कि कम आय वाले परिवारों में दीर्घकालिक बचत को भी बढ़ावा देती है."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6