क्या आपका इन्वेस्टमेंट ऐप सच में फ्री है? जानें वो सीक्रेट चार्ज जो चुपचाप खाली कर रहे हैं आपकी जेब!

क्या आपका इन्वेस्टमेंट ऐप सच में फ्री है? तो जानिए म्यूचुअल फंड में डायरेक्ट बनाम रेगुलर प्लान का फर्क, छिपे कमीशन और एक्सपेंस रेशियो कैसे आपकी लॉन्ग टर्म की कमाई घटा सकते हैं.जी हां इन्वेस्टमेंट से पहले समझें ‘फ्री’ ऐप्स का असली बिजनेस मॉडल.
क्या आपका इन्वेस्टमेंट ऐप सच में फ्री है? जानें वो सीक्रेट चार्ज जो चुपचाप खाली कर रहे हैं आपकी जेब!

आजकल इन्वेस्टमेंट करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है.अब मोबाइल उठाइए, ऐप डाउनलोड कीजिए और कुछ ही मिनटों में म्यूचुअल फंड, शेयर या SIP शुरू कर दीजिए.जी हां आज के टाइम में कई ऐप बड़े-बड़े दावे करते हैं कि जीरो कमीशन, नो सब्सक्रिप्शन फीस, फ्री इन्वेस्टमेंट प्लेटफॉर्म... सुनने में सब शानदार लगता है.लेकिन असली सवाल यह है क्या ये ऐप वाकई फ्री हैं? या कहीं ऐसा तो नहीं कि आप सीधे पैसे नहीं दे रहे, लेकिन आपकी जेब से रकम किसी और रास्ते से निकल रही है? तो फिर आइए आसान भाषा में समझते हैं कि “फ्री” निवेश ऐप्स के पीछे का खेल क्या है?

सवाल: क्या आप ‘फ्री’ शब्द का असली मतलब समझिए?

डिजिटल दुनिया में एक मशहूर लाइन है,अगर आप पैसा नहीं दे रहे, तो आप ही प्रोडक्ट हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

तो इसका मतलब साफ है... कई फिनटेक प्लेटफॉर्म आपको मुफ्त में म्यूचुअल फंड इन्वेस्टमेंट की सुविधा देते हैं, लेकिन उनकी कमाई किसी और तरीके से होती है.

यहां समझिए इस फ्री का गेम

  • अक्सर ऐसा होता है कि आपको ऐप पर लाया जाता है फ्री सुविधा के नाम पर.
  • उसके बाद आपको अलग-अलग ऑफर दिखने लगते हैं.
  • ये इंट्राडे ट्रेडिंग, ऑप्शन-फ्यूचर, पर्सनल लोन, क्रेडिट कार्ड, इंश्योरेंस, प्रीमियम एडवाइजरी है.
  • इन प्रोडक्ट्स पर प्लेटफॉर्म का मार्जिन ज्यादा होता है.
  • यानी फ्री म्यूचुअल फंड सिर्फ दरवाजा है, असली कमाई अंदर से होती है.investment

सवाल: डायरेक्ट बनाम रेगुलर प्लान: यहीं छिपा है असली फर्क?

  • म्यूचुअल फंड में दो तरह के प्लान होते हैं डायरेक्ट और रेगुलर
  • डायरेक्ट प्लान में कमीशन नहीं होता, इसलिए एक्सपेंस रेशियो कम होता है.
  • रेगुलर प्लान में डिस्ट्रीब्यूटर या प्लेटफॉर्म को कमीशन मिलता है, जो आपके रिटर्न से ही काटा जाता है.
  • अब कई फ्री ऐप्स आपको रेगुलर प्लान की तरफ मोड़ सकते हैं, क्योंकि वहीं से उन्हें कमीशन मिलता है.
  • अगर आप उनका पेड वर्जन लें, तो डायरेक्ट प्लान की सुविधा दी जाती है.

सच ये है कि शुरुआत में यह फर्क छोटा लगता है, तो मान लीजिए 0.5% या 1% का अंतर है. लेकिन 15-20 साल के निवेश में यही छोटा सा प्रतिशत लाखों रुपये का फर्क डाल सकता है.

कंपाउंडिंग का असर: छोटा खर्च, बड़ा नुकसान

मान लीजिए आप हर महीने 10,000 रुपये SIP कर रहे हैं और औसत 12% रिटर्न की उम्मीद है.अगर एक्सपेंस रेशियो ज्यादा है और आपका असली रिटर्न 11% रह जाता है, तो लंबी अवधि में आपका फाइनल कॉर्पस काफी कम हो सकता है. जी हां कंपाउंडिंग का रूल यही है कि रिटर्न जितना ज्यादा, असर उतना तेज...और रिटर्न जितना कम, नुकसान उतना बड़ा. असल में यही वजह है कि 1% भी हल्का अंतर नहीं होता है. तो फिर यह आपके रिटायरमेंट फंड या बच्चों की पढ़ाई के पैसे पर सीधा असर डाल सकता है.

सवाल: और कौन-कौन से छिपे खर्च हो सकते हैं?

  • बार-बार ट्रेडिंग के लिए उकसाना
  • एडवाइजरी या प्रीमियम पोर्टफोलियो का सब्सक्रिप्शन
  • मार्जिन ट्रेडिंग या डेरिवेटिव्स में ज्यादा रिस्क
  • डेटा के जरिए क्रॉस-सेलिंग

कुछ ऐप्स आपको बार-बार नोटिफिकेशन भेजते हैं कि आज ये शेयर खरीदें,ये स्टॉक ट्रेंड में है. ज्यादा ट्रेडिंग का मतलब ज्यादा ब्रोकरेज और ज्यादा कमाई प्लेटफॉर्म के लिए.

सवाल:क्या फिनटेक ऐप्स से दूर रहना चाहिए?

जवाब :नहीं, बिल्कुल नहीं....

  • फिनटेक ऐप्स ने निवेश को आसान और पारदर्शी बनाया है.
  • छोटे शहरों तक निवेश की पहुंच बढ़ाई है.
  • वैसे आंख बंद करके भरोसा करना भी ठीक नहीं.

सवाल पूछना जरूरी है:

  • यह ऐप कमाई कैसे कर रहा है?
  • क्या मुझे डायरेक्ट प्लान मिल रहा है?
  • एक्सपेंस रेशियो कितना है?
  • क्या मुझे अनावश्यक प्रोडक्ट्स बेचे जा रहे हैं?investment

समझदार निवेशक क्या करें?

1. म्यूचुअल फंड का फैक्ट शीट जरूर पढ़ें
2. डायरेक्ट और रेगुलर प्लान का फर्क समझें
3. लंबी अवधि का कैलकुलेशन खुद करें
4. बार-बार ट्रेडिंग से बचें
5. बिजनेस मॉडल समझे बिना “फ्री” शब्द पर भरोसा न करे.

ते इसलिए आप हमेशा याद रखिए कि इन्वेस्टमेंट में असली खेल प्रतिशत का होता है,असल में छोटा सा फर्क भी लंबे समय में बड़ा असर डालता है.

कम शब्दों में समझें पूरी बात

निवेश ऐप पर सब कुछ आसान और मुफ्त दिख सकता है, लेकिन असली तस्वीर रिटर्न स्टेटमेंट में दिखती है.असल में फ्री सुविधा बुरी नहीं है, लेकिन बिना समझे यूज करना नुकसानदेह हो सकता है.तो अगर आप सच में चाहते हैं कि आपका पैसा आपके लिए काम करे, तो हर फीस, हर प्लान और हर प्रतिशत को समझिए.निवेश में पारदर्शिता जरूरी है. क्योंकि छिपे खर्च कभी स्क्रीन पर नहीं दिखते, लेकिन आपकी कमाई में जरूर दिख जाते हैं.

FAQs

1. क्या फ्री निवेश ऐप्स सच में बिना चार्ज के होते हैं?
अक्सर नहीं। सीधे शुल्क नहीं लिया जाता, लेकिन कमीशन या अन्य प्रोडक्ट्स के जरिए कमाई की जाती है

2. डायरेक्ट और रेगुलर प्लान में क्या फर्क है?
डायरेक्ट प्लान में कमीशन नहीं होता, जबकि रेगुलर प्लान में प्लेटफॉर्म को कमीशन मिलता है, जिससे आपका रिटर्न कम हो सकता है

3. एक्सपेंस रेशियो क्या होता है?
यह फंड मैनेजमेंट का खर्च है, जो आपके निवेश से काटा जाता है

4. 1% का फर्क कितना असर डालता है?
लंबी अवधि में यही छोटा फर्क लाखों रुपये का नुकसान कर सकता है

5. निवेश ऐप चुनते समय क्या देखें?
बिजनेस मॉडल, प्लान टाइप, एक्सपेंस रेशियो और छिपे शुल्क जरूर जांचें

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6