&format=webp&quality=medium)
जैसे ही कोई युवा अपनी पहली नौकरी (First Job) ज्वॉइन करता है, तो उसके सामने कई तरह के वित्तीय फैसले खड़े होते हैं. इनमें से एक बड़ा फैसला होता है पहला क्रेडिट कार्ड लेना. नौकरी लगते ही क्रेडिट कार्ड कंपनियों की तरफ से एजेंट कॉल करना शुरू कर देते हैं. क्रेडिट कार्ड सिर्फ खर्च करने का जरिया नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा साधन है, जिसे सही तरीके से इस्तेमाल करने पर भविष्य के लिए मजबूत वित्तीय नींव तैयार हो सकती है.
लेकिन यहां सावधानी बेहद जरूरी है. अगर क्रेडिट कार्ड का गलत इस्तेमाल हो जाए, तो यही सुविधा बोझ भी बन सकती है. खासकर जब आप करियर की शुरुआत में हों और आपके पास ज्यादा सेविंग्स ना हों, तब सही समय पर बिल चुकाना और खर्चों पर कंट्रोल रखना बहुत अहम हो जाता है.
क्रेडिट कार्ड के कई फायदे हैं, जो युवाओं के लिए बेहद काम के साबित हो सकते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.
अगर आप पहला क्रेडिट कार्ड लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो इन बातों का ध्यान रखना जरूरी है:
जहां फायदे हैं, वहां खतरे भी कम नहीं हैं. पहला कार्ड लेने से पहले इन रिस्क्स को समझना जरूरी है.
पहला क्रेडिट कार्ड लेना एक रोमांचक लेकिन जिम्मेदारी भरा फैसला है. अगर सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो ये न सिर्फ तत्काल वित्तीय जरूरतों को पूरा करता है, बल्कि लंबे समय में एक मजबूत क्रेडिट स्कोर बनाने में भी मदद करता है. लेकिन बिना सोचे-समझे और बिना डिसिप्लिन के इस्तेमाल किया गया कार्ड आपके लिए मुश्किलें भी खड़ी कर सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप फायदे और नुकसान दोनों को समझकर ही कदम उठाएं.
जब आपकी फिक्स इनकम शुरू हो जाए, जैसे जॉब से सैलरी.
शुरुआत में एक ही कार्ड रखना चाहिए, फिर जरूरत और अनुभव के हिसाब से कार्ड बढ़ा सकते हैं.
ताकि ब्याज और लेट फीस से बच सकें और स्कोर अच्छा रहे.
ये आपके कर्ज चुकाने की क्षमता का रिकॉर्ड है.
हां, अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री से लोन आसानी मिलता है.
ब्याज और पेनल्टी लगेगी और स्कोर खराब होगा.
नहीं, सिर्फ जरूरी और प्लान किए हुए खर्च पर इस्तेमाल करें.
जैसे वार्षिक शुल्क, लेट पेमेंट फीस या कैश विदड्रॉअल फीस.
हां, लेकिन सतर्कता जरूरी है, खासकर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में.
जो आपकी जरूरत और खर्च पैटर्न के हिसाब से सही बेनिफिट दे.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
VIDEO: 1 अक्टूबर से लागू हुआ Online Gaming Bill 2025, जानें फाइन और नियम!