&format=webp&quality=medium)
पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना के तहत ₹3,000 की पहली किस्त 3 जून से मिलने वाली है (प्रतीकात्मक फोटो/AI-ChatGpt)
पश्चिम बंगाल की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है.अगर आप अन्नपूर्णा योजना (Annapurna Yojana) के तहत लाभ पाने का इंतजार कर रही हैं, तो फिर अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. प्रदेश के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने एलान किया है कि स्कीम के तहत ₹3,000 की राशि ट्रांसफर करने का काम 3 जून से शुरू होने जा रहा है.
हालांकि पैसा खाते में बिना किसी रुकावट के पहुंचे, इसके लिए सबसे पहले आपका बैंक अकाउंट और आधार लिंक होना बहुत जरूरी है.तो आइए जानते हैं कि आप अपनी डिटेल्स कैसे चेक और अपडेट कर सकती हैं.
जो महिलाएं पहले से 'लक्ष्मी भंडार' योजना का लाभ ले रही हैं, उन्हें ऑटोमैटिक तरीके से 'अन्नपूर्णा भंडार' स्कीम में शिफ्ट कर दिया जा सकता है. हालांकि, कई बार बैंक अकाउंट बंद होने, गलत जानकारी या DBT (Direct Benefit Transfer) फेल होने की वजह से पैसे अटक जाते हैं.तो फिर इसलिए अपनी जानकारी अपडेट रखना जरूरी है.
पैसा उसी खाते में आएगा जो आपके आधार से जुड़ा होगा,स्टेटस चेक करने का तरीका ये है:
यह भी पढ़ें: रॉकेट की स्पीड में बढ़ेगा आपका पैसा! ये हैं टॉप 5 सरकारी और सुरक्षित सेविंग स्कीम, निवेश से पहले जान लें पूरी लिस्ट!
वैसे अगर आपका गलत बैंक अकाउंट लिंक है, तो उसे ऐसे बदलें
अगर पहली बार लिंक कर रही हैं तो ‘Fresh Seeding’ चुनें, और अगर बैंक बदलना चाहती हैं तो ‘Movement from one bank to another’ चुनें. फिर अपना नया अकाउंट नंबर भरें, OTP डालें और सबमिट कर दें.
आपको बता दें कि अन्नपूर्णा योजना के आवेदन फॉर्म को लेकर काफी चर्चा है क्योंकि यह 12 पन्नों का है.असल में इसमें परिवार की पूरी जानकारी मांगी जा रही है. इस पर शुभेंदु अधिकारी ने साफ किया है कि महिलाओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है. सरकारी अधिकारी खुद घर-घर जाकर फॉर्म भरने में महिलाओं की मदद करेंगे.असल में उनका मकसद सिर्फ इतना है कि लाभ सही और जरूरतमंद महिलाओं तक ही पहुंचे.
कुल मिलाकर, अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल की महिलाओं को फाइनेंशियल रूप से डिपेंडेंट बनाने की दिशा में एक बड़ा और सराहनीय कदम है. ₹3,000 की यह सम्मान राशि बिना किसी रुकावट के सीधे आपके खाते में पहुंचे, इसके लिए बस आपको थोड़ी सी जागरूकता दिखानी होगी.आप अपना आधार और बैंक लिंकिंग स्टेटस आज ही चेक कर लें ताकि 3 जून के बाद आपको पैसों के लिए परेशान न होना पड़े.
यह भी पढ़ें: इस सरकारी स्कीम के आगे फेल हैं RD-FD! पहली नौकरी पर ₹15,000 पाएं,लेकिन कैसे? यहां चुटकियों में दूर करें सारा कंफ्यूजन
अगर कहीं परेशानी फील हो तो फिर सरकारी अधिकारियों की मदद लें, कागजी कार्यवाही को समय पर पूरा करें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें.असल में सही जानकारी और अपडेटेड बैंक डिटेल्स ही इस योजना का पूरा लाभ उठाने की कुंजी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या मुझे अन्नपूर्णा योजना के लिए नया बैंक खाता खुलवाना होगा?
अगर आपका पुराना बैंक खाता एक्टिव है और आधार से लिंक है, तो नया खाता खुलवाने की जरूरत नहीं है, बस यह सुनिश्चित करें कि उसमें DBT सुविधा चालू हो
Q2 अगर मेरा आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो क्या होगा?
अगर आधार मोबाइल से लिंक नहीं है, तो आप ऑनलाइन स्टेटस चेक या अपडेट नहीं कर पाएंगी, ऐसी स्थिति में आपको अपनी बैंक ब्रांच जाकर आधार सीडिंग का फॉर्म भरना होगा
Q3 क्या लक्ष्मी भंडार की सभी महिलाओं को ₹3,000 मिलेंगे?
सरकार लक्ष्मी भंडार की लाभार्थियों को अन्नपूर्णा योजना में शिफ्ट कर रही है, हालांकि, पात्रता नियमों और वेरिफिकेशन के बाद ही ₹3,000 की राशि खाते में भेजी जाएगी
Q4 अगर अधिकारी फॉर्म भरने घर नहीं आए तो क्या करें?
शुभेंदु अधिकारी के अनुसार टीम घर-घर जाएगी. अगर फिर भी मदद न मिले, तो आप अपने नजदीकी पंचायत ऑफिस या नगर पालिका कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकती हैं
Q5 आधार सीडिंग अपडेट होने में कितना समय लगता है?
ऑनलाइन रिक्वेस्ट डालने या बैंक में फॉर्म जमा करने के बाद आमतौर पर 48 से 72 घंटों के भीतर आधार सीडिंग स्टेटस अपडेट हो जाता है