Business Idea: सिर्फ ₹2 लाख का निवेश और हर महीने होगी ₹10 लाख तक की कमाई! एक बार AMUL के साथ कर लो ये काम

Amul Franchise: Amul के साथ बिजनेस शुरू करने का मौका, ₹2 से ₹6 लाख के निवेश पर हर महीने 10 लाख तक कमाई. जानें फ्रेंचाइजी डिटेल्स, निवेश, शर्तें और Amul की चेतावनी.
Business Idea: सिर्फ ₹2 लाख का निवेश और हर महीने होगी ₹10 लाख तक की कमाई! एक बार AMUL के साथ कर लो ये काम

Business Idea Amul franchise: देश की सबसे भरोसेमंद डेयरी कंपनी Amul (अमूल) अब आम लोगों को भी बिजनेस का शानदार मौका दे रही है. अगर आप अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो Amul फ्रेंचाइजी लेकर हर महीने लाखों रुपए तक की कमाई कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि इसमें न कोई रॉयल्टी देनी होगी और न ही प्रॉफिट शेयरिंग.

छोटे निवेश से करो शुरुआत

Amul अपने आउटलेट, कियोस्क और आइसक्रीम पार्लर की फ्रेंचाइजी ऑफर कर रहा है. खास बात यह है कि Amul फ्रेंचाइजी लेने पर आपको कंपनी को कोई Royalty या Profit Sharing नहीं देनी होगी. यानी जितना मुनाफा कमाएंगे, वह पूरी तरह आपका होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

कितना करना होगा निवेश?

Amul दो तरह की फ्रेंचाइजी ऑफर करता है:

Amul Outlet/Kiosk/Railway Parlour Franchise

  • निवेश: लगभग ₹2 लाख
  • इसमें शामिल: ₹25,000 नॉन-रिफंडेबल सिक्योरिटी, ₹1 लाख रिनोवेशन, ₹75,000 इक्विपमेंट

Amul Ice Cream Scooping Parlour Franchise

  • निवेश: ₹5-6 लाख
  • इसमें शामिल: ₹50,000 सिक्योरिटी, ₹4 लाख रिनोवेशन, ₹1.5 लाख इक्विपमेंट

कितनी होगी कमाई?

Amul के मुताबिक फ्रेंचाइजी से हर महीने ₹5 लाख से ₹10 लाख तक की बिक्री संभव है. कमीशन स्ट्रक्चर इस तरह है:

  • Milk Pouch – 2.5%
  • Milk Products – 10%
  • Ice Cream (Pre-packed) – 20%
  • Recipe-based Products (Shake, Sandwich, Pizza, Hot Chocolate, etc.) – 50% तक

कितनी जगह चाहिए?

  • Outlet/Kiosk Franchise के लिए: कम से कम 150 वर्ग फुट जगह
  • Scooping Parlour Franchise के लिए: कम से कम 300 वर्ग फुट जगह

Amul देगा पूरा सपोर्ट

Amul अपने फ्रेंचाइजी पार्टनर्स को पूरा बिजनेस सपोर्ट देता है, जिसमें शामिल है:

  • LED Signage और ब्रांडिंग
  • Equipments पर Subsidy
  • Inauguration और Training Support
  • Bulk Purchase पर Discount
  • Regular Supply और Wholesale Dealers के जरिए Products की Home Delivery

कैसे करें Apply?

Amul फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन करने के लिए:

  • ईमेल भेजें: retail@amul.coop
  • अधिक जानकारी के लिए विजिट करें: amul.com

Amul की चेतावनी – फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान

Amul ने साफ किया है कि फ्रेंचाइजी और डिस्ट्रीब्यूटरशिप से जुड़ी सभी जानकारी सिर्फ उनकी ऑफिशियल वेबसाइट www.amul.com और अधिकृत नंबर (022) 68526666 से ही मिलती है. Amul या GCMMF Ltd. (Amul की पेरेंट कंपनी) कभी भी RTGS/NEFT या किसी भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से एडवांस पेमेंट नहीं मांगता. फर्जी वेबसाइट और एजेंट से बचने के लिए कंपनी ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

FAQs

1. Amul Franchise लेने के लिए कितना निवेश करना होगा?

Amul Outlet के लिए लगभग ₹2 लाख और Scooping Parlour के लिए ₹5-6 लाख का निवेश करना होगा.

2. Amul Franchise से कितनी कमाई हो सकती है?

हर महीने ₹5-10 लाख तक की बिक्री संभव है और कमीशन 2.5% से 50% तक मिलता है.

3. Franchise के लिए कितनी जगह चाहिए?

Outlet/Kiosk के लिए 150 वर्ग फुट और Scooping Parlour के लिए 300 वर्ग फुट जगह चाहिए.

4. क्या Amul कोई Royalty या Profit Sharing लेता है?

नहीं, Amul फ्रेंचाइजी में रॉयल्टी या प्रॉफिट शेयरिंग का कोई सिस्टम नहीं है.

5. Apply करने का ऑफिशियल तरीका क्या है?

फ्रेंचाइजी के लिए आप retail@amul.coop पर मेल कर सकते हैं या www.amul.com पर जाकर पूरी जानकारी पा सकते हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6