अक्षय तृतीया पर कैसे करें सोने में निवेश का सही चुनाव? ज्वेलरी या डिजिटल गोल्ड, कहां है पूरा फायदा

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने जा रहे हैं? शगुन के चक्कर में कहीं भारी मेकिंग चार्जेस और टैक्स का नुकसान न हो जाए. गहनों के बजाय , ETF और डिजिटल गोल्ड जैसे स्मार्ट विकल्पों को चुनें. जानिए कैसे निवेश शुरू करें और सोने की चमक के साथ पाएं डबल मुनाफा.
अक्षय तृतीया पर कैसे करें सोने में निवेश का सही चुनाव? ज्वेलरी या डिजिटल गोल्ड, कहां है पूरा फायदा

 Akshaya Tritiya के दिन गोल्ड निवेश के सही तरीका चुनकर आने का कल सुरक्षित करें (फोटो: एआई)
 

जैसे ही Akshaya Tritiya नजदीक आती है, हर घर में एक ही सवाल गूंजता है कि इस बार कितना सोना खरीदना है पर सच ये है कि परंपरा के नाम पर कई लोग गलत फैसला ले लेते हैं और निवेश की जगह नुकसान कर बैठते हैं.

यही कारण है कि सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना वाकई फायदे का सौदा है या केवल एक परंपरा?

4 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात

  • ज्वैलरी यानी कि निवेश नहीं, खर्च
  • ETF है सबसे ज्यादा flexibility
  • डिजिटल गोल्ड मतलब छोटे निवेश के लिए
  • फिजिकल गोल्ड यानी लिमिटेड फायदा

लोग सोना खरीदकर भी नुकसान क्यों कर देते हैं?

  • वजह सीधी है
  • मेकिंग चार्जेस
  • GST
  • बेचते समय कटौती
  • स्टोरेज खर्च
  • यानी कि आपने सोना खरीदा, लेकिन असली मुनाफा कहीं खो गया

क्या ज्वैलरी खरीदना सही निवेश है?

सच कड़वा है ज्वैलरी यानी कि निवेश नहीं

क्यों?

  • 10% से 25% तक मेकिंग चार्ज
  • 3% GST
  • बेचते समय कटौती
  • नतीजा सोना महंगा हुआ, लेकिन आपका फायदा कम

सलाह

  • पहनने के लिए खरीदें
  • निवेश के लिए नहींgold

SGB के फायदे समझें

  • सरकारी गारंटी
  • 2.5% फिक्स्ड इंटरेस्ट
  • कैपिटल गेन टैक्स फ्री (मैच्योरिटी पर)
  • कोई मेकिंग चार्ज नहीं

Gold ETF: कब काम आता है ये ऑप्शन?

  • अगर आपको फ्लेक्सिबल चाहिए
  • तो Gold ETF बेहतर
  • इसमें डिमॉर्ट से खरीद-बिक्री
  • कभी भी एग्जिट
  • कोई मेकिंग चार्ज नहीं
  • खास बात लिक्विडिटी सबसे ज्यादा

Digital Gold: छोटे निवेश का आसान रास्ता?

  • अगर बजट कम है
  • ₹100 से भी निवेश
  • मोबाइल ऐप से खरीद
  • लेकिन ध्यान रखें
  • जीएसटी लगता है
  • बाई-सेल में फर्क (spread)
  • इसलिए बड़े निवेश के लिए आइडियल नहीं

Gold Coins और Bars: कितना सही ऑप्शन?

  • अगर आपको हाथ में सोना चाहिए
  • तो ज्वैलरी से बेहतर coins और bars

फायदे

  • कम मेकिंग चार्ज
  • ज्यादा purity

सावधानी

  • हॉलमार्किंग जरूर चेक करें
  • विश्वसनीय विक्रेता से खरीदें

कल में क्या बदलेगा?

  • निवेश का तरीका बदल रहा है
  • डिजिटल गोल्ड बढ़ रहा है
  • फिजिकल गोल्ड का रोल कम हो रहा है
निवेश का तरीकामेकिंग चार्जब्याज/कमाईटैक्स/शुद्धता
गोल्ड ETFबहुत कमकोई नहींमार्केट टैक्स
सोने के सिक्के5-10% (कम)कोई नहींहॉलमार्क गारंटी
डिजिटल गोल्ड0% (+3% GST)कोई नहींशुद्धता पक्की
ज्वैलरी (गहने)10-25% (ज्यादा)कोई नहींमेकिंग का नुकसान

आपके मायने क्या है?

  • अगर आप सिर्फ शगुन के लिए खरीद रहे हैं तो छोटी खरीद करें
  • अगर निवेश के लिए खरीद रहे हैं तो ETF चुनें
  • अगर बिना सोचे खरीद लिया तो फायदा कम, खर्च ज्यादा

अब क्या करें?

  • पहले अपना गोल तय करें
  • इन्वेस्टमेंट vs इमोशन अलग रखें
  • 10–15% से ज्यादा पैसा सोने में न लगाएं
  • सही प्लेटफॉर्म चुनें

आपके काम की बात

इस अक्षय तृतीया केवल परंपरा मत निभाइए बल्कि निवेश भी समझदारी से कीजिए. क्योंकि सही सोना आपकी जेब भरेगा… गलत तरीका उसे खाली कर देगा.(डिस्क्लेमर: निवेश बाजार जोखिम के अधीन है. निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें)

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना जरूरी है

नहीं, यह परंपरा है

Q2 सबसे अच्छा निवेश कौन सा है

SGB

Q3 क्या ज्वैलरी निवेश है

नहीं

Q4 कितना सोना खरीदना चाहिए

10-15% portfolio

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6