₹34,000 Vs ₹69,000: 8th Pay Commission से पहले बड़ा सच! केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी और खर्च में कितना गैप?

8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) सिर्फ सैलरी बढ़ाने का मामला नहीं है. ये तय करेगा कि “कर्मचारी महंगाई से लड़ पाएगा या नहीं” और फिलहाल जो आंकड़े सामने हैं, वो बताते हैं- लड़ाई अभी भी कठिन है. ये कोई सामान्य अनुमान नहीं है, बल्कि ऑल इंडिया रिटेल प्राइस के आधार पर तैयार किया गया डेटा है.
₹34,000 Vs ₹69,000: 8th Pay Commission से पहले बड़ा सच! केंद्रीय कर्मचारी की सैलरी और खर्च में कितना गैप?

खाने-पीने, किराए और शिक्षा का खर्च पिछले 5-7 साल में तेजी से बढ़ा है, जबकि सैलरी उसी अनुपात में नहीं बढ़ी. (प्रतीकात्मक फोटो)

अगर 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में न्यूनतम बेसिक सैलरी करीब ₹34,000 तक जाती है (1.89x फिटमेंट के अनुमान पर), तो क्या उससे एक केंद्रीय कर्मचारी अपने 5 लोगों के परिवार का खर्च चला पाएगा?

यही सवाल अब सबसे बड़ा मुद्दा बन गया है- क्योंकि स्टाफ साइड (NCJCM) के मेमोरेंडम में जो कैलकुलेशन दी गई है, वो बताती है कि एक परिवार को सम्मानजनक जीवन के लिए करीब ₹69,000 प्रति माह की जरूरत है.

  • यानी एक तरफ “संभावित सैलरी.”
  • दूसरी तरफ “वास्तविक खर्च.”

और दोनों के बीच का फर्क ही 8वें वेतन आयोग की असली कहानी है.

5 लोगों के परिवार का मासिक खर्च (कैलकुलेशन)

क्रमांकमदमासिक मात्रादर (₹)कुल (₹)
1चावल/गेहूं71.25604275
2दाल121391668
3कच्ची सब्जियां1562930
4हरी सब्जियां18.7537693
5अन्य सब्जियां11.2560675
6फल181202160
7दूध30631890
8चीनी/गुड़8.455462
9खाद्य तेल61801080
10मछली4.166882862
11मांस8.338046697
12अंडे15071050
13कुल खाद्य खर्च24,443
14अन्य खाद्य (10%)2,444
15डिटर्जेंट655
16कपड़े2,035
17सिलाई3,000
18उप-योग (13-17)32,577
19मकान (7.5%)2,443
20बिजली/ईंधन7,004
21स्किल/शिक्षा (25%)10,506
22सामाजिक/त्योहार13,132
23टेक्नोलॉजी3,283
24कुल खर्च68,947 (₹69,000)
25मांगी गई न्यूनतम सैलरी₹69,000
26फिटमेंट फैक्टर (मांग)3.83x

ये कैलकुलेशन क्यों अहम है?

ये कोई सामान्य अनुमान नहीं है, बल्कि ऑल इंडिया रिटेल प्राइस के आधार पर तैयार किया गया डेटा है. इसमें सिर्फ “जिंदा रहने” का खर्च नहीं, बल्कि

  • बच्चों की पढ़ाई
  • सामाजिक जिम्मेदारियां
  • टेक्नोलॉजी
  • स्किल डेवलपमेंट

सब कुछ शामिल है.

यानी ये एक “सम्मानजनक जीवन” (Decent Living Wage) का मॉडल है.

अब समझिए असली खेल- सैलरी Vs खर्च

सरकार के अंदर चल रही चर्चाओं और ट्रेंड्स के हिसाब से:

  • Expected Basic (8th CPC): ₹34,000
  • कुल सैलरी (HRA + TA मिलाकर): ₹45,000-₹47,000

लेकिन…

वास्तविक जरूरत (NCJCM): ₹69,000

संभावित सैलरी Vs वास्तविक खर्च

श्रेणीराशि (₹)
संभावित बेसिक (8वां वेतन आयोग)34,000
कुल सैलरी (HRA + TA मिलाकर)46,000
वास्तविक मासिक खर्च69,000
हर महीने का घाटा23,000

यानी हर महीने लगभग ₹20-25 हजार का घाटा.

ऐसा गैप क्यों बन रहा है?

1. महंगाई की रफ्तार Vs सैलरी की रफ्तार

खाने-पीने, किराए और शिक्षा का खर्च पिछले 5-7 साल में तेजी से बढ़ा है, जबकि सैलरी उसी अनुपात में नहीं बढ़ी.

2. DA मर्ज होने का असर

DA 60% तक पहुंच चुका है, जो बेसिक में जुड़कर नई सैलरी तय करेगा. लेकिन इससे “रियल इनकम” में उतना बड़ा फायदा नहीं होता.

3. शहरी खर्च का दबाव

दिल्ली जैसे शहरों में किराया, ट्रांसपोर्ट और स्कूल फीस बड़ा हिस्सा खा जाते हैं.

इस गैप का मतलब क्या है?

Level 1-6 कर्मचारियों के लिए:

  • EMI + किराया + स्कूल फीस
  • रोजमर्रा का खर्च
  • मेडिकल + इमरजेंसी

नतीजा:

  • या तो सेविंग खत्म.
  • या कर्ज बढ़ता है.

खर्च का पूरा पैटर्न (कहां जा रहा पैसा?)

खर्च का क्षेत्रप्रतिशत हिस्सा
भोजन35%
मकान + बिजली14%
सामाजिक/परिवार19%
शिक्षा/स्किल15%
अन्य17%

सबसे ज्यादा खर्च “रोजमर्रा की जरूरतों” में ही खत्म हो रहा है.

“Survival Vs Living Salary”

  • मौजूदा/संभावित सैलरी= Survival (गुजारा)
  • ₹69,000= Living (सम्मानजनक जीवन)

यही फर्क 8वें वेतन आयोग को तय करना है.

लेकिन सरकार के लिए मुश्किल क्यों?

अगर 3.83x फिटमेंट लागू हुआ:

  • सैलरी दोगुनी से ज्यादा बढ़ेगी
  • करोड़ों कर्मचारियों + पेंशनर्स पर असर
  • सरकार पर भारी वित्तीय बोझ

इसलिए एक्सपर्ट मानते हैं: फाइनल फिटमेंट 1.89-2.2x के बीच रह सकता है.

8वें वेतन आयोग में आगे क्या होगा?

  • NCJCM की डिमांड- बेस डॉक्यूमेंट
  • सरकार + आयोग- फाइनल निर्णय
  • DA (60%) बेसिक में एडजस्ट होगा
  • इम्प्लीमेंटेशन में समय (2026-27)

लेकिन ये तय है: महंगाई का दबाव इस बार सबसे बड़ा फैक्टर होगा.

आखिर में काम की बात

8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) सिर्फ सैलरी बढ़ाने का मामला नहीं है. ये तय करेगा कि “कर्मचारी महंगाई से लड़ पाएगा या नहीं” और फिलहाल जो आंकड़े सामने हैं, वो बताते हैं- लड़ाई अभी भी कठिन है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 ₹69,000 सैलरी क्यों मांगी जा रही है?

5 लोगों के परिवार के वास्तविक खर्च के आधार पर ये कैलकुलेशन निकाला गया है.

Q2 क्या 3.83x फिटमेंट लागू होगा?

संभावना कम है, लेकिन यह बातचीत का आधार है.

Q3 8th Pay Commission में कितनी सैलरी बढ़ेगी?

अनुमान: 40-50% तक प्रभावी बढ़ोतरी.

Q4 क्या DA खत्म हो जाएगा?

हां, बेसिक में मर्ज होकर 0% से शुरू होगा.

Q5 सबसे ज्यादा फायदा किसे होगा?

Level 1-6 कर्मचारियों को.

Add Zee Business as a Preferred Source