&format=webp&quality=medium)
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) अब पूरी तरह हकीकत बन गया है. महीनों से जिस फैसले का इंतजार था, सरकार ने आखिरकार उसे मंजूरी दे दी है. Terms of Reference यानी ToR को कैबिनेट की हरी झंडी मिल चुकी है और पैनल का गठन भी हो गया है. अब नवंबर 2025 से आयोग सिफारिशों पर काम शुरू करेगा और सरकार ने खुद तय कर दिया है कि जून 2027 तक रिपोर्ट आनी ही है.
दिलचस्प बात यह है कि यही टाइमलाइन पहले Ambit Capital और Kotak Institutional Equities ने अपनी रिपोर्ट में बताई थी. और अब उनकी भविष्यवाणी सच साबित हो रही है.
काफी समय से जिस बात का इंतजार था, वह आखिरकार हो गया है. केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th CPC) के Terms of Reference (ToR) को मंजूरी दे दी है. अब आयोग नवंबर 2025 से काम शुरू करेगा और 18 महीनों में रिपोर्ट देने का लक्ष्य तय किया गया है- यानी जून 2027 तक रिपोर्ट फाइनल होकर वित्त मंत्रालय को सौंपी जाएगी.
ब्रोकरेज हाउस Ambit Capital (9 जुलाई 2025) और Kotak Institutional Equities (21 जुलाई 2025) ने अपनी रिपोर्ट्स में अनुमान लगाया था कि 8th Pay Commission की सिफारिशें 2027 के मध्य तक ही आ सकेंगी. दोनों ने कहा था कि सरकार को आयोग के गठन से लेकर रिपोर्ट फाइनल होने तक कम से कम 18 महीने लगेंगे. अब सरकार के बयान और टाइमलाइन ने इन दोनों की बात को 100% सही साबित कर दिया है.
Ambit ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा था कि इस बार फिटमेंट फैक्टर लगभग 1.83 से 2.46 के बीच रह सकता है, जबकि Kotak ने कहा कि इसे 1.92 के करीब रखा जा सकता है ताकि सैलरी स्ट्रक्चर संतुलित रहे और महंगाई को ध्यान में रखा जा सके.
फिटमेंट फैक्टर वह गुणक होता है जिसके ज़रिए पुराने वेतन को नए वेतन में बदला जाता है. जैसे 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था-मतलब किसी की बेसिक सैलरी ₹10,000 थी तो नई बेसिक ₹25,700 हो गई थी. इस बार, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिटमेंट फैक्टर 1.92 के आसपास रहने की संभावना है.
| वेतन आयोग | लागू वर्ष | फिटमेंट फैक्टर | अनुमानित सैलरी वृद्धि |
|---|---|---|---|
| 6th Pay Commission | 2006 | 1.86 | ~40% |
| 7th Pay Commission | 2016 | 2.57 | ~33% |
| 8th Pay Commission | 2026 (Expected) | 1.92 | ~25–28% |
- यानी इस बार सैलरी में करीब 25-28% की बढ़ोतरी संभव है.
वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को 58% महंगाई भत्ता (DA) मिल रहा है (जुलाई 2025 से). जनवरी 2026 तक ये DA 61% तक पहुंचने का अनुमान है. 8वें वेतन आयोग के लागू होने पर यही 61% DA बेसिक सैलरी में मर्ज कर दिया जाएगा-यानि नया DA फॉर्मूला जीरो से रीसेट होगा. इसका मतलब यह है कि जनवरी 2026 से नया वेतन ढांचा शुरू होगा और DA फिर से जीरो से बढ़ना शुरू करेगा.
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, आयोग की सिफारिशें जून 2027 तक आ जाएंगी. इसके बाद इन सिफारिशों पर विचार और मंजूरी की प्रक्रिया चलेगी, जिसमें लगभग 6–8 महीने लग सकते हैं. इस हिसाब से, 2028 की शुरुआत तक नया वेतन आयोग लागू हो सकता है. हालांकि, प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 ही रहेगी.
इससे कर्मचारियों को 1 साल या डेढ़ साल का DA arrear मिल सकता है, जिसे सरकार चाहे तो एकमुश्त (lump-sum) या किस्तों में दे सकती है.
पिछले कुछ सालों में महंगाई और लिविंग कॉस्ट में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें 2016 में लागू हुई थीं, यानी अब करीब 10 साल हो चुके हैं. ऐसे में कर्मचारियों का कहना है कि अब नई सैलरी स्ट्रक्चर की जरूरत है ताकि बढ़ती महंगाई का असर संतुलित किया जा सके.
सरकार के लिए भी ये एक आर्थिक संतुलन का काम है, क्योंकि वेतन आयोग की सिफारिशों से न सिर्फ कर्मचारियों की सैलरी, बल्कि पेंशन, अलाउंसेज और ग्रेच्युटी में भी बदलाव होता है.
| मौजूदा बेसिक सैलरी | नई बेसिक सैलरी (1.92 फिटमेंट फैक्टर से) |
|---|---|
| ₹18,000 | ₹34,560 |
| ₹25,000 | ₹48,000 |
| ₹35,000 | ₹67,200 |
| ₹50,000 | ₹96,000 |
- यानी, 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद बेसिक सैलरी में काफी बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है.
सरकार की तरफ से यह साफ संकेत है कि अब प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. 2026 से नया वेतन ढांचा लागू करने की दिशा में केंद्र सरकार तेजी से बढ़ रही है. सिफारिशों की प्रक्रिया पूरी होते ही फाइल मंजूरी के लिए वित्त मंत्रालय जाएगी, उसके बाद कैबिनेट की मंजूरी के बाद ही इसे लागू किया जाएगा.
8th Pay Commission अब सिर्फ अफवाह नहीं, बल्कि एक तय प्रक्रिया है. सरकार ने Terms of Reference को मंजूरी दे दी है, आयोग बन चुका है, और जून 2027 तक रिपोर्ट आनी तय है. Ambit और Kotak की भविष्यवाणी अब 100% सटीक साबित हो चुकी है. जनवरी 2026 से लागू ढांचा, 2028 तक सैलरी में बदलाव और DA मर्ज के बाद नया बेसिक स्ट्रक्चर-सब कुछ तय रोडमैप पर है.
A. सरकारी टाइमलाइन के मुताबिक, जून 2027 तक.
A. 2028 की शुरुआत तक लागू, लेकिन प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 रहेगी.
A. DA को मर्ज कर जीरो से रीसेट किया जाएगा (61% तक का मर्ज).
A. Ambit और Kotak की रिपोर्ट के अनुसार, 1.92 के करीब.
A. हां, 2026 से लागू मानते हुए, एकमुश्त या किस्तों में DA arrear दिया जा सकता है.