8th Pay Commission: बड़ा अपडेट; दिसंबर तक आ सकती है अंतरिम रिपोर्ट! बेसिक, फिटमेंट, पेंशन, अलाउंस से उठेगा पर्दा

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर अब सबसे बड़ा संकेत यही है कि सरकार और आयोग दोनों “पहले interim clarity, फिर final structure” वाले मॉडल पर काम करते दिख रहे हैं. दिसंबर 2026 तक आने वाली अंतरिम रिपोर्ट में fitment factor, salary hike, pension revision और allowances की तस्वीर साफ हो सकती है.
8th Pay Commission: बड़ा अपडेट; दिसंबर तक आ सकती है अंतरिम रिपोर्ट! बेसिक, फिटमेंट, पेंशन, अलाउंस से उठेगा पर्दा

8वां वेतन आयोग दिसंबर 2026 तक अपनी अंतरिम रिपोर्ट (Interim Report) पेश कर सकता है. (प्रतीकात्मक फोटो/AI)

8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर अब तस्वीर धीरे-धीरे साफ होने लगी है. केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर नई सैलरी कब मिलेगी और कितनी बढ़ेगी? अब इसको लेकर 1 करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बड़ा अपडेट है. 8वां वेतन आयोग अपनी सिफारिशों पर तेजी से काम कर रहा है. लगातार अलग-अलग राज्यों में मीटिंग्स हो रही हैं. चर्चा है कि जुलाई तक पैनल आंकड़े जुटाने का काम पूरा कर लेगा और उसका बाद सिफारिशों पर तेजी से काम बढ़ेगा.

सूत्रों और सरकारी संकेतों के मुताबिक, 8वां वेतन आयोग दिसंबर 2026 तक अपनी अंतरिम रिपोर्ट (Interim Report) पेश कर सकता है. इस रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर, बेसिक सैलरी, DA, पेंशन और अलाउंस को लेकर शुरुआती तस्वीर सामने आ सकती है. वहीं, आयोग की अंतिम सिफारिशें जून-जुलाई 2027 तक आने की उम्मीद है. यानी कर्मचारियों के लिए सबसे अहम फॉर्मूला साल के अंत तक साफ होने लग सकता है.

पहले पूरी खबर समझिए

  • 8वें वेतन आयोग की अंतरिम रिपोर्ट दिसंबर 2026 तक आ सकती है
  • फाइनल रिपोर्ट जून-जुलाई 2027 तक आने की संभावना
  • 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद बरकरार
  • DA 60% तक पहुंच चुका है, जो बेसिक में एडजस्ट होगा
  • 1.89-1.92 फिटमेंट फैक्टर सबसे प्रैक्टिकल माना जा रहा
  • कर्मचारियों और यूनियनों से सुझाव मांगे जा रहे हैं.
  • एरियर मिलने की संभावना मजबूत बनी हुई है.

आखिर अंतरिम रिपोर्ट इतनी महत्वपूर्ण क्यों है?

आमतौर पर वेतन आयोग की फाइनल रिपोर्ट आने में काफी समय लगता है, क्योंकि आयोग को रेलवे, डिफेंस, पोस्टल, अकाउंट्स, सिविल और दूसरे केंद्रीय विभागों के लाखों पदों का पे-स्ट्रक्चर (Pay structure) समझना पड़ता है. इसी वजह से इस बार पहले अंतरिम रिपोर्ट लाने की तैयारी है.

इस रिपोर्ट में क्या हो सकता है?

  • संभावित फिटमेंट फैक्टर की दिशा
  • बेसिक सैलरी रिविजन का संकेत
  • DA merger framework
  • Pension revision का Broad Structure
  • Implementation timeline

यानी कर्मचारियों को पहली बार यह अंदाजा मिल सकता है कि उनकी जेब पर कितना असर पड़ेगा.

फिटमेंट फैक्टर 1.92 की चर्चा क्यों तेज हुई?

यूनियंस की अलग-अलग डिमांड है. कोई 3.68 और 3.83 जैसे बड़े फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं, वहीं पेंशनर्स यूनियन ने 4 गुना फिटमेंट की बात कही थी. लेकिन, अब जो calculations निकलकर आ रही हैं, उनमें 1.89 या 1.92 फिटमेंट ज्यादा प्रैक्टिकल माना जा रहा है.

इसकी सबसे बड़ी वजह है:

DA का 60% तक पहुंच जाना

1 जनवरी 2026 तक महंगाई भत्ता (DA) करीब 60% के स्तर तक पहुंच चुका माना जा रहा है. नए वेतन आयोग में यह DA बेसिक सैलरी में एडजस्ट होगा और फिर नई calculation शुरू होगी.

यानी:

  • पुराना DA बेसिक में जुड़ेगा
  • फिर नया Fitment factor लागू होगा
  • उसके बाद Revised basic तैयार होगी

इसी वजह से 1.92 फिटमेंट को फिलहाल रियलिस्टिक माना जा रहा है.

सैलरी कितनी बढ़ सकती है?

यही सबसे बड़ा सवाल है.

अगर 1.92 फिटमेंट फैक्टर लागू होता है, तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है. हालांकि, फाइनल बढ़ोतरी एम्प्लॉई लेवल, पे-मैट्रिक्स और अलाउंस पर निर्भर करेगा.

संभावित असर:

  • बेसिक सैलरी में 20-25% तक प्रभाव
  • HRA और TA में रिविजन होना तय
  • पेंशन में रिविजन तय
  • नई बेसिक पर DA की नई कैलकुलेशन शुरू होगी

यानी सिर्फ बेसिक ही नहीं, पूरा सैलरी स्ट्रक्चर बदल सकता है.

DA ‘जीरो’ क्यों हो जाएगा?

हर नए वेतन आयोग में यही प्रक्रिया अपनाई जाती है.

मौजूदा DA को नई बेसिक में एडजस्ट कर दिया जाता है और फिर DA की गिनती 0 से शुरू होती है.

इस बार:

  • DA 60% के आसपास पहुंच चुका है.
  • इसे रिवाइज्ड बेसिक में एडजस्ट किया जाएगा

इसका फायदा यह होगा कि आगे मिलने वाला DA नई और ज्यादा बेसिक सैलरी पर कैलकुलेट होगा.

क्या 1 जनवरी 2026 से लागू होना लगभग तय है?

सरकारी संकेत फिलहाल यही बताते हैं. 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था. उसकी डेडलाइन 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुकी है. ऑफिशियली 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होने की तारीख तय की गई है. उसी पैटर्न में 8वें वेतन आयोग की लागू होने की तारीख 1 जनवरी 2026 मानी जा रही है.

अगर फाइनल रिपोर्ट में में देरी भी होती है, तब भी:

कर्मचारियों को arrears मिलने की उम्मीद बनी हुई है. यानी revised salary बाद में आए, लेकिन फायदा retrospective effect से मिल सकता है.

आयोग अभी क्या कर रहा है?

8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया अब पूरी तरह एक्टिव मानी जा रही है.

आयोग लगातार मीटिंग्स कर रहा है, स्टेकहोल्डर्स से सुझाव मांगे जा रहे हैं. यूनियन ने भी अपने इनपुट पैनल को सौंप दिए हैं. इसमें कई तरह के बदलाव की डिमाड रखी गई हैं. पैनल अभी डेटा कलेक्ट कर रहा और कंसल्टेंशन फेज में है.

8वें वेतन आयोग की टाइमलाइन

इवेंटसंभावित तारीख/समय
वेतन आयोग की मियादगठन से 18 महीने
सुझाव और consultation2026 तक
अंतरिम रिपोर्ट (Interim Report)दिसंबर 2026 तक
फाइनल रिपोर्ट (Final Report)जून-जुलाई 2027
लागू होने की प्रभावी तारीख1 जनवरी 2026

रिपोर्ट आने में इतना समय क्यों लग रहा है?

सवाल ये भी है कि पिछले 6 महीने में आयोग ने सैलरी बढ़ाने को लेकर क्या काम किया है?

बता दें, 8वां वेतन आयोग लाखों पदों का एनालिसिस कर रहा है. वेतन में कितना गैप है इसकी स्टडी जरूरी है. साथ ही डिपार्टमेंट वाइज क्या स्ट्रक्चर है. पेंशनर्स के लिए कैसे कैलकुलेशन फिट रहेगी. वहीं, अलाउंस में कहां और कितना रिविजन होना चाहिए. इन सभी चीजों पर डिटेल्ड स्टडी करने के बाद ही सिफारिशें तैयार हो सकती है. रेलवे, डिफेंस और सिविल सर्विसेज के Pay Structure अलग-अलग होते हैं. ऐसे में पूरी एक्सरसाइज बेहद complex हो जाती है. इसीलिए बीच का रास्ता निकालते हुए पहले interim report की तैयारी की जा रही है.

पेंशनर्स को कितना फायदा हो सकता है?

8वें वेतन आयोग का असर सिर्फ कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा.

करीब 67 लाख pensioners को भी:

  • रिवाइज्ड पेंशन
  • DR एडजस्टमेंट
  • फिटमेंट रिविजन

का फायदा मिल सकता है.यानी पेंशन स्ट्रक्चर में भी बड़ा बदलाव संभव है.
8th pay commission interim report december 2026 fitment factor salary pension update

आपके लिए इसका मतलब क्या है?

अगर आप केंद्रीय कर्मचारी हैं तो आपकी बेसिक सैलरी में बड़ा रिविजन हो सकता है. DA को नई बेसिक में एडजस्ट किया जाएगा. HRA, TA और बाकी allowances भी बढ़ सकते हैं.

अगर आप pensioner हैं तो पेंशन रिविजन का रास्ता साफ हो सकता है. Arrears मिलने की संभावना बन सकती है.

आखिर में काम की बात

8वें वेतन आयोग को लेकर अब सबसे बड़ा संकेत यही है कि सरकार और आयोग दोनों “पहले interim clarity, फिर final structure” वाले मॉडल पर काम करते दिख रहे हैं. दिसंबर 2026 तक आने वाली अंतरिम रिपोर्ट में fitment factor, salary hike, pension revision और allowances की तस्वीर साफ हो सकती है. और यही वजह है कि आने वाले महीनों में 8th Pay Commission देश के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए सबसे बड़ी pocket-impact story बनने वाला है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6