&format=webp&quality=medium)
8वें वेतन आयोग की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 हो सकती है. (प्रतीकात्मक फोटो)
देश के 50 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और करीब 69 लाख पेंशनर्स इस समय 8th Pay Commission से जुड़े फैसलों का इंतजार कर रहे हैं. सरकार ने नवंबर 2025 में आठवें वेतन आयोग का गठन कर दिया है और अब आयोग विभिन्न कर्मचारी संगठनों और विभागों से सुझाव ले रहा है.
आयोग ने 30 अप्रैल 2026 तक सभी पक्षों से सुझाव और मेमोरेंडम मांगे हैं, जिसके बाद सिफारिशों पर काम तेज होने की उम्मीद है.
आमतौर पर हर 10 साल में नया पे कमीशन लागू होता है और इसकी सिफारिशें पिछली तारीख से प्रभावी (Retrospective effect) मानी जाती हैं.
इस आधार पर माना जा रहा है कि:
8वें वेतन आयोग की प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 हो सकती है.
भले आयोग की रिपोर्ट आने में समय लगे, लेकिन वेतन और पेंशन का लाभ उसी तारीख से लागू किया जा सकता है.
पे कमीशन सिर्फ बेसिक सैलरी ही नहीं तय करता, बल्कि कई तरह के भत्तों (Allowances) की संरचना भी तय करता है.
इनमें प्रमुख हैं:
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि अगर वेतन आयोग की रिपोर्ट आने में देरी होती है तो भत्तों को भी 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाना चाहिए, ताकि कर्मचारियों को बीच की अवधि का नुकसान न हो.
अगर सरकार ऐसा करती है तो कर्मचारियों को भत्तों का एरियर भी मिल सकता है.
ये भी जरूर पढ़ें: 8th Pay Commission: लेवल-5, बेसिक-पे ₹29,200, ग्रॉस सैलरी ₹54,384, नया Fitment लगते ही मिलेंगे ₹75,383, देखें कैलकुलेशन
कर्मचारी संगठनों और सरकार के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा चल रही है. इनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
1. फिटमेंट फैक्टर
यह तय करेगा कि मौजूदा बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी. अभी इस पर कोई आधिकारिक आंकड़ा सामने नहीं आया है.
2. फैमिली यूनिट
कुछ संगठन फैमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग कर रहे हैं, ताकि वेतन निर्धारण में परिवार के खर्चों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.
3. डीए का बेसिक में मर्जर
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जाना चाहिए, जिससे कुल वेतन संरचना मजबूत हो सके.
ये भी जरूर पढ़ें: 8th Pay Commission: 2.28 नहीं और 2.86 नहीं, 3.25 गुना तो बिल्कुल नहीं... 1.92 रह सकता है केंद्रीय कर्मचारियों का फिटमेंट! कितनी बढ़ेगी सैलरी?
आमतौर पर किसी भी वेतन आयोग को रिपोर्ट तैयार करने में 12 से 18 महीने तक का समय लग जाता है.
अगर ऐसा ही इस बार भी होता है, तो सिफारिशें 2027 के आसपास लागू हो सकती हैं.
लेकिन अगर प्रभावी तारीख 1 जनवरी 2026 तय होती है, तो कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी, पेंशन और भत्तों का एरियर भी मिल सकता है.
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि:
इन सभी मुद्दों पर अंतिम फैसला आयोग की सिफारिशों और सरकार की मंजूरी के बाद ही होगा.
8वें वेतन आयोग से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां जाएं... क्लिक करें