&format=webp&quality=medium)
8वां वेतन आयोग केंद्रीय सरकार के लेवल-10 के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव लाएगा. (प्रतीकात्मक फोटो)
8th Pay Commission Salary Calculator: केंद्रीय सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार धीरे-धीरे और तेज होता जा रहा है. हर कोई यह जानना चाहता है कि उनकी सैलरी में आखिर कितनी बढ़ोतरी होगी. लेवल-10 (ग्रेड पे-5400) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर मौजूदा बेसिक सैलरी कैसे एक नई बढ़ी हुई बेसिक सैलरी में बदलेगी. फिटमेंट फैक्टर कितना होगा? महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) जैसे भत्ते कैसे बनेंगे? कुल Net Salary कितनी होगी?
यही समझाएंगे कि 8वें वेतन आयोग में ये पूरी प्रक्रिया कैसे काम कर सकती है और लेवल-10 के अधिकारियों की सैलरी पर इसका क्या असर पड़ सकता है. (ध्यान दें: यह जानकारी मौजूदा अनुमानों पर आधारित है, क्योंकि 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें आना बाकी है.)
8वें वेतन आयोग के 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है. सरकार ने इसका गठन नवंबर 2025 में किया था. उसके बाद से कई अहम मीटिंग्स हो चुकी हैं. यूनियन ने भी अपनी तरफ से डिमांड भेज दी हैं. अंतिम सिफारिशें आने तक 2027 जून-जुलाई तक का समय लग सकता है. लेवल-10 वाले अफसर सरकार के लिए काफी अहम काम करते हैं, इसलिए उनकी सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद है.
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सबसे बड़ा सवाल और उत्सुकता का केंद्र बिंदु इसका फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) ही है. यही वह जादुई आंकड़ा है जो तय करेगा कि केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में कितना बड़ा उछाल आएगा. बता दें कि 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था.
ये भी जरूर पढ़ें: 8th CPC Salary Calculator: कर्मचारियों की आएगी मौज! ₹41,440 हो सकती है ग्रॉस सैलरी, GP-1800 पर कितना होगा फिटमेंट?
फिलहाल, 8वें वेतन आयोग के गठन या उसके फिटमेंट फैक्टर को लेकर सरकार की तरफ से कोई इशारा नहीं दिया गया है. हालांकि, रिपोर्ट्स और कर्मचारी संगठनों की मांग के आधार पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. एक्सपर्ट्स की मानें तो वेतन आयोग 1.90 या 1.92 के आसपास फिटमेंट फैक्टर रख सकता है. वहीं, कुछ अनुमान इसे 2.08, 2.86 तक बता रहे हैं. 3.0 या 3.68 तक फिटमेंट रखने के लिए यूनियन ने अपील की है. ताकि कर्मचारियों को महंगाई और बढ़ती जरूरतों के हिसाब से राहत मिल सके.
जब भी नया वेतन आयोग आता है, तो सारे इनपुट्स लेने के बाद वो एक सैलरी हाइक की सिफारिश रखता है. उसके ऊपर 'फिटमेंट फैक्टर' तय किया जाता है. यह एक ऐसा नंबर होता है जिससे आपकी मौजूदा सैलरी को कई गुणा बढ़ा सकता है. इससे आपकी नए वेतन आयोग (यानी 8वें CPC) की नई बेसिक तय होती है.
8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर अभी तय नहीं हुआ है. अलग-अलग खबरें और यूनियनें अपने-अपने अनुमान लगा रही हैं. कुछ का मानना है कि यह 1.92 के आसपास हो सकता है. हमने कैलकुलेटर में एक संभावित फिटमेंट फैक्टर (जैसे 1.92) के आधार पर नई बेसिक सैलरी तैयार की है.
एक बार आपकी नई बेसिक सैलरी तय हो जाने के बाद, उस पर कई तरह के भत्ते (Allowances) जुड़ते हैं, जो आपकी कुल कमाई को बढ़ाते हैं:
महंगाई भत्ता (DA - Dearness Allowance): यह भत्ता बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए दिया जाता है. नए वेतन आयोग की शुरुआत में इसे आमतौर पर शून्य कर दिया जाता है और यह नई बेसिक सैलरी पर नए सिरे से कैलकुलेट होता है.
मकान किराया भत्ता (HRA - House Rent Allowance): यह आपके शहर (X, Y, या Z क्लास सिटी) के आधार पर आपकी नई बेसिक सैलरी का एक निश्चित प्रतिशत होता है. बड़े शहरों में HRA ज्यादा होता है.
यात्रा भत्ता (TA - Transport Allowance): यह आपके काम पर आने-जाने के खर्च के लिए मिलता है और यह भी आपके पे-लेवल और शहर पर निर्भर करता है.
इनके अलावा कुछ और अलग-अलग भत्ते होते हैं, जो आपकी पोस्टिंग और विभाग पर निर्भर करते हैं.
ऊपर बताए गए सभी भत्तों को नई बेसिक सैलरी में जोड़ने के बाद जो कुल रकम बनती है, उसे ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) कहते हैं. लेकिन यह पूरी रकम आपके हाथ में नहीं आती. इसमें से कुछ जरूरी कटौतियां (Deductions) होती हैं, जैसे:
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS): आपकी नई बेसिक सैलरी और DA का 10% हिस्सा NPS में जमा होता है.
आयकर (Income Tax): आपकी कुल सालाना आय पर लगने वाला टैक्स.
प्रोफेशनल टैक्स (Professional Tax): कुछ राज्यों में यह भी कटता है.
इन कटौतियों के बाद जो पैसा आपके बैंक अकाउंट में आता है, उसे नेट सैलरी (Net Salary) या 'इन-हैंड सैलरी' कहते हैं.
ये भी जरूर पढ़ें: 8th Pay Commission: कब और कितनी मिलेगी बढ़ी हुई पेंशन और सैलरी? केंद्रीय कर्मचारियों के 7 जरूरी सवालों के जवाब
| 2nd CPC | – | 14.2% | Rs.70 |
| 3rd CPC | - | 20.6% | Rs.196 |
| 4th CPC | - | 27.6% | Rs.750 |
| 5th CPC | - | 31% | Rs.2550 |
| 6th CPC | 1.86 | 54% | Rs.7000 |
| 7th CPC | 2.57 | 14.29% | Rs.18000 |
| 8th CPC | 1.92 (Expected) | 18% (expected) | Rs.34000 |
8वां वेतन आयोग निश्चित रूप से केंद्रीय सरकार के लेवल-10 के अधिकारियों और अन्य सभी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लाएगा. फिटमेंट फैक्टर और विभिन्न भत्तों की दरें क्या होंगी, यह तो आयोग की सिफारिशों और सरकार की अंतिम मंजूरी के बाद ही पता चलेगा. लेकिन तब तक, इस लेख में दी गई जानकारी और हमारे सैलरी कैलकुलेटर की मदद से आप अपनी संभावित बढ़ी हुई सैलरी का एक मोटा-मोटा अनुमान लगा सकते हैं और भविष्य के लिए अपनी वित्तीय योजनाएं बना सकते हैं.
ये भी जरूर पढ़ें: 8वें वेतन आयोग (8th CPC) में हो सकती है Old Pension Scheme की वापसी, अंदर की मीटिंग से मिल रहा है बड़ा इशारा
Disclaimer: ऊप दी गई कैलकुलेशन सिर्फ अनुमान पर आधारित है. 8वें वेतन आयोग से संबंधित सभी आंकड़े, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों की दरें आयोग की सिफारिशें आने के बाद तय होंगे. सिफारिशों के आंकड़ें यहां दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकती हैं.