8th Pay Commission Salary Calculator: GP-4600 की बेसिक-पे ₹44,900, DA, TA, HRA मिलाकर कितनी बनेगी नेट सैलरी?

केंद्रीय सरकार के लेवल-7 (GP-4600) अधिकारियों के लिए 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) सैलरी में एक महत्वपूर्ण बदलाव ला सकता है. फिटमेंट फैक्टर आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी को कैसे नई बेसिक सैलरी में बदलेगा और इसके बाद महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), और मकान किराया भत्ता (HRA) जैसे भत्ते आपकी नेट सैलरी पर क्या असर डालेंगे.
8th Pay Commission Salary Calculator: GP-4600 की बेसिक-पे ₹44,900, DA, TA, HRA मिलाकर कितनी बनेगी नेट सैलरी?

8वें वेतन आयोग के लिए कई अनुमान हैं, लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स 1.92 फिटमेंट फैक्टर की ओर इशारा कर रही हैं. (प्रतीकात्मक)

8th Pay Commission Salary Calculator: 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की आहट के साथ ही केंद्रीय कर्मचारियों के बीच अपनी नई सैलरी को लेकर उत्सुकता चरम पर है. एक बहुत ही महत्वपूर्ण पे-लेवल, यानी लेवल-7 (ग्रेड पे-4600) की सैलरी को समझना जरूरी है. लाखों कर्मचारी यह जानना चाहते हैं कि उनकी मौजूदा ₹44,900 की बेसिक-पे 8वें वेतन आयोग में बढ़कर कितनी हो जाएगी?

1.92 का फिटमेंट फैक्टर लगने के बाद सैलरी स्लिप की पूरी तस्वीर कैसे बदलेगी? और सारे भत्ते जोड़कर और NPS, CGHS और इनकम टैक्स जैसी कटौतियों के बाद महीने के अंत में नेट इन-हैंड सैलरी (Net In-Hand Salary) कितनी बनेगी? चलिए, आज आपके इन्हीं सवालों का जवाब देते हैं.

कितना होगा फिटमेंट फैक्टर?

किसी भी वेतन आयोग में 'फिटमेंट फैक्टर' ही वो जादुई चाबी है जो आपकी सैलरी का ताला खोलती है. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 गुना था. 8वें वेतन आयोग के लिए कई अनुमान हैं, लेकिन ज्यादातर रिपोर्ट्स 1.92 फिटमेंट फैक्टर की ओर इशारा कर रही हैं. हम इसी को आधार मानकर लेवल-7 की सैलरी का पूरा कैलकुलेशन करेंगे.

8th Pay Commission: कितनी हो सकती है सैलरी?

Pay Level7वें वेतन आयोग (Basic Pay)1.92 फिटमेंट फैक्टर2.08 फिटमेंट फैक्टर2.86 फिटमेंट फैक्टर
Level 1₹18,000₹34,560₹37,440₹51,480
Level 2₹19,900₹38,208₹41,392₹56,914
Level 3₹21,700₹41,664₹45,136₹62,062
Level 4₹25,500₹48,960₹53,040₹72,930
Level 5₹29,200₹56,064₹60,736₹83,512
Level 6₹35,400₹67,968₹73,632₹1,01,244
Level 7₹44,900₹86,208₹93,392₹1,28,414
Level 8₹47,600₹91,392₹99,008₹1,36,136
Level 9₹53,100₹1,01,952₹1,10,448₹1,51,866
Level 10₹56,100₹1,07,712₹1,16,688₹1,60,446

(नोट: यह टेबल विभिन्न फिटमेंट फैक्टर पर एक तुलनात्मक तस्वीर दिखाती है.)

8th cpc salary calculator level 7 gp 4600 basic pay 44900 fitment da hra ta net salary

Your Pay Level
Basic Pay
Revised Basic Pay ( with fitment factor)
DA ( Dearness Allowance)
HRA (Hourse Rent Allowance)
TA (Travelling Allowance)
Other Allowances/Incomes (if any)

0

NPS Contribution
CGHS Contribution
Income Tax (New Regime FY:2025-26)
(approx) per annum
(approx)
Other Deductions (if any)

0

ग्रेड-पे 4600 पर कितनी सैलरी?

आइए, अब लेवल-7 के कर्मचारी की नई सैलरी का पूरा पोस्टमार्टम करते हैं.

1. नई बेसिक सैलरी का कैलकुलेशन

  • मौजूदा बेसिक-पे (लेवल-7): ₹44,900
  • अनुमानित फिटमेंट फैक्टर: 1.92
  • नई बेसिक-पे का कैलकुलेशन: ₹44,900 x 1.92 = ₹86,208

तो सबसे बड़ी बात यह है कि आपकी बेसिक सैलरी सीधे ₹44,900 से बढ़कर ₹86,000 के पार हो जाएगी.

2. भत्तों (Allowances) का बंपर इजाफा

अब इस नई बेसिक-पे पर जुड़ेंगे आपके भत्ते, जो आपकी सैलरी को और आकर्षक बनाएंगे.

  • महंगाई भत्ता (DA): नया वेतन आयोग लागू होने पर DA को शून्य (0) कर दिया जाएगा.
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA): X-कैटेगरी शहर (जैसे दिल्ली, मुंबई) में रहने पर यह नई बेसिक का 30% होगा. HRA: ₹25,862
  • ट्रैवल अलाउंस (TA): हायर TPTA शहरों के लिए यह ₹3,600 होगा.

8th cpc salary calculator level 7 gp 4600 basic pay 44900 fitment da hra ta net salary

ग्रॉस सैलरी vs नेट सैलरी: असली खेल यहां समझें

अब इन सबको जोड़कर देखते हैं कि महीने की कुल कमाई यानी ग्रॉस सैलरी कितनी बनती है.

ग्रॉस सैलरी का कैलकुलेशन

  • नई बेसिक सैलरी: ₹86,208
  • महंगाई भत्ता (DA): ₹0
  • हाउस रेंट अलाउंस (HRA): ₹25,862
  • ट्रैवल अलाउंस (TA): ₹3,600
  • कुल ग्रॉस सैलरी: ₹1,15,670 प्रति माह

यह वो रकम है जो आपकी सैलरी स्लिप पर दिखेगी. लेकिन हाथ में कितना आएगा, इसके लिए हमें कटौतियों को समझना होगा.

नेट सैलरी (In-Hand Salary) का कैलकुलेशन

  • NPS कटौती: यह आपकी बेसिक-पे + DA का 10% होता है. ₹86,208 का 10% = ₹8,621 (लगभग)
  • CGHS कटौती: इस लेवल के लिए यह ₹650 होगी.
  • इनकम टैक्स (अनुमानित): नई टैक्स व्यवस्था के तहत लगभग ₹6,670 प्रति माह.

तो हाथ में कितनी सैलरी आएगी?

  • ग्रॉस सैलरी: ₹1,15,670
  • कुल कटौती (NPS + CGHS + Tax): ₹8,621 + ₹650 + ₹6,670 = ₹15,941
  • अनुमानित नेट सैलरी (हाथ में): ₹1,15,670 - ₹15,941 = ₹99,729 प्रति माह

महंगाई भत्ता (DA) हो जाएगा जीरो?

हर नए वेतन आयोग में महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को शुरुआत में रीसेट कर दिया जाता है. अभी 7वें वेतन आयोग में DA 55% चल रहा है. इसके बाद जुलाई में 3 फीसदी का इजाफा और हो सकता है. लेकिन, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में इसे जीरो से रीसेट किया जाएगा और फिर रेगुलर अंतराल पर आगे बढ़ाया जाएगा.

आखिर में काम की बात

यह कैलकुलेशन साफ दिखाता है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने पर लेवल-7 यानि ग्रेड-पे 4600 के कर्मचारियों की सैलरी में जबरदस्त उछाल आएगा. उनकी नेट इन-हैंड सैलरी लगभग ₹1 लाख प्रति माह के आंकड़े को छू जाएगी. अब बस पैनल की सिफारिशों का इंतजार रहेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source