8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग का गठन, 18 महीने में आएंगी सिफारिशें

कई महीनों से सरकारी कर्मचारियों के बीच एक ही सवाल घूम रहा था- "8वां वेतन आयोग बनेगा या नहीं?" अब इसका जवाब मिल गया है. केंद्र सरकार ने आखिरकार 8th Central Pay Commission के गठन को मंजूरी दे दी है. यानी अब वो वक्त आने वाला है जब लाखों सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में फिर से बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग का गठन, 18 महीने में आएंगी सिफारिशें

कई महीनों से सरकारी कर्मचारियों के बीच एक ही सवाल घूम रहा था- "8वां वेतन आयोग बनेगा या नहीं?" अब इसका जवाब मिल गया है. केंद्र सरकार ने आखिरकार 8th Central Pay Commission के गठन को मंजूरी दे दी है. यानी अब वो वक्त आने वाला है जब लाखों सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में फिर से बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

कैबिनेट ने दिखाई हरी झंडी

सरकार ने न सिर्फ आयोग के गठन को मंजूरी दी है, बल्कि उसका सबसे अहम हिस्सा- यानी Terms of Reference (ToR)- भी तय कर दिया गया है. सिंपल भाषा में समझें तो ToR वो दस्तावेज़ होता है जो बताता है कि आयोग क्या करेगा, कैसे करेगा और किस समय तक रिपोर्ट देगा.

कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब आयोग के सदस्य औपचारिक रूप से अपना काम शुरू करेंगे. सरकार ने साफ किया है कि आयोग 18 महीनों के भीतर अपनी सिफारिशें सौंपेगा.

कितने लोगों को फायदा होगा?

इसका असर बहुत बड़ा है.

  • करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनभोगी इसका सीधा फायदा उठाने वाले हैं.
  • मतलब, यह सिर्फ वेतन नहीं, बल्कि लाखों परिवारों की घर की खुशियों, बच्चों की पढ़ाई, और आने वाले कल की प्लानिंग से जुड़ी खबर है.

कब से लागू होगा 8वां वेतन आयोग?

हालांकि आयोग को रिपोर्ट सौंपने में डेढ़ साल यानी करीब 18 महीने लगेंगे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक सरकार इसे 1 जनवरी 2026 से लागू करने की दिशा में बढ़ रही है. यानी जब देश 2026 में नया साल मनाएगा, तब सरकारी कर्मचारियों के लिए नई सैलरी स्ट्रक्चर का गिफ्ट भी आ सकता है.

कितना बढ़ सकता है वेतन?

अब आते हैं उस सवाल पर जो सबके मन में है- “कितनी बढ़ेगी सैलरी?” अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 1.92 रखने की सिफारिश पर चर्चा हो रही है. मतलब, अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी फिलहाल ₹30,000 है, तो 8वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद यह करीब ₹57,600 तक जा सकती है. यानी एक झटके में लगभग 90% तक सैलरी बढ़ोतरी संभव है.

सरकार के लिए भी चुनौती कम नहीं

इससे कर्मचारियों में खुशी की लहर है, लेकिन सरकार के लिए ये फैसला आसान नहीं था. इतनी बड़ी आबादी के लिए वेतन वृद्धि का मतलब है सरकारी खजाने पर भारी बोझ. लेकिन सरकार का कहना है कि आर्थिक विकास और राजस्व में बढ़ोतरी के साथ ये बोझ संभाला जा सकता है.

पेंशनभोगियों के लिए भी राहत की खबर

सिर्फ नौकरी करने वाले ही नहीं, 69 लाख पेंशनधारी भी इस फैसले से खुश हैं. उनकी पेंशन भी नए वेतन ढांचे के हिसाब से बढ़ेगी, जिससे रिटायरमेंट के बाद का जीवन थोड़ा और आसान हो जाएगा.

अगला पड़ाव: सिफारिशें और क्रियान्वयन

अब पूरा फोकस आयोग पर रहेगा. कैसे डेटा जुटाया जाएगा, किस आधार पर फिटमेंट फैक्टर तय होगा और किन भत्तों में बदलाव होगा- यह सब आने वाले महीनों में साफ होगा. लेकिन इतना तय है कि 8वां वेतन आयोग अब सिर्फ सपना नहीं, हकीकत बन चुका है.

अक्सर पूछे Generic FAQs

Q1. वेतन आयोग कितने साल में आता है?

A: आमतौर पर हर 10 साल में नया Pay Commission बनता है.

Q2. क्या राज्य सरकारें भी Pay Commission लागू करती हैं?

A: हां, लेकिन वे केंद्र की सिफारिशों के आधार पर अपने कर्मचारियों के लिए अलग निर्णय लेती हैं.

Q3. Pay Commission का असर किन पर होता है?

A: केंद्रीय कर्मचारी, पेंशनभोगी और कुछ PSU कर्मचारियों पर.

Q4. क्या Pay Commission लागू होने के बाद DA (Dearness Allowance) खत्म हो जाता है?

A: नहीं, DA जारी रहता है और नए बेसिक वेतन पर कैलकुलेट किया जाता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6