&format=webp&quality=medium)
8th Pay Commission Latest news: सोचिए… 48 लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और 70 लाख पेंशनभोगियों के मन में अभी सबसे बड़ा सवाल क्या है? "8वां वेतन आयोग कब लागू होगा?" 16 जनवरी 2025 को सरकार ने इसका ऐलान किया और कहा कि 1 जनवरी 2026 से इसे लागू किया जा सकता है. लेकिन हकीकत ये है कि अभी तक आयोग का गठन (Formation) भी नहीं हुआ और न ही Terms of Reference (ToR) फाइनल हुए हैं.
तो क्या 2026 से वेतन बढ़ना तय है? आइए, पूरे मामले को टाइमलाइन और सवाल–जवाब में समझते हैं.
जवाब: Pay Commission एक सरकारी पैनल होता है जो हर 10 साल में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते और पेंशन की समीक्षा करता है और नई सैलरी स्ट्रक्चर की सिफारिश देता है.
जवाब: अभी तक 7 वेतन आयोग लागू हो चुके हैं. 1st CPC 1946 में और 7th CPC 2016 से लागू है. हर आयोग के गठन और लागू होने में करीब 1.5 से 2 साल लगते हैं.
जवाब: पूरे प्रोसेस में करीब 22 महीने लगे.
गठन (Formation): फरवरी 2014
रिपोर्ट सौंपी: नवंबर 2015
लागू (Implementation): 1 जनवरी 2016
जवाब: यहां भी लगभग 2 साल लगे थे.
गठन: अक्टूबर 2006
रिपोर्ट: मार्च 2008
लागू: 1 जनवरी 2006 (रेट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट से)
जवाब: 16 जनवरी 2025 को सरकार ने आधिकारिक रूप से कहा कि 8th CPC बनाया जाएगा.
जवाब: नहीं. अभी तक आयोग का गठन नहीं हुआ है. Formation Date तभी मानी जाएगी जब केंद्र अधिसूचना (Notification) जारी करेगा और चेयरमैन-मेंबर की घोषणा करेगा.
जवाब: ToR वो दस्तावेज़ है जिसमें तय होता है कि आयोग को किन–किन मुद्दों पर रिपोर्ट देनी है. जैसे- बेसिक पे रिवीजन, फिटमेंट फैक्टर, भत्ते, पेंशन, बोनस आदि. जब तक ToR फाइनल नहीं होता, आयोग काम शुरू नहीं कर सकता.
जवाब: पैटर्न बताता है कि आयोग को रिपोर्ट बनाने में 15-18 महीने लगते हैं. यानी अगर 2025 के अंत में Formation होता है, तो रिपोर्ट 2027 के अंत तक आएगी.
जवाब: सरकार आमतौर पर Pay Commission को एक निश्चित तारीख से लागू करती है. 7th CPC भी 1 जनवरी से लागू हुआ था. इसलिए 8th CPC को भी 1 जनवरी 2026 से लागू करने की बात कही गई है. लेकिन यह तभी संभव होगा जब Formation जल्दी हो.
जवाब: नहीं. Pay Commission की सिफारिशें अक्सर रेट्रोस्पेक्टिव इफेक्ट से लागू होती हैं. यानी भले रिपोर्ट बाद में आए, लेकिन वेतन 1 जनवरी 2026 से माना जाएगा और कर्मचारियों को बकाया (arrears) मिल जाएगा.
जवाब: चर्चाओं के मुताबिक 8th CPC का फिटमेंट फैक्टर 1.92x रह सकता है (7th CPC में 2.57x था). लेकिन यह आयोग की रिपोर्ट और सरकार की स्वीकृति के बाद ही तय होगा.
जवाब: अगर Formation और ToR 2025 में हो गए- तो 2027 के मध्य तक रिपोर्ट आ सकती है. लागू करने की सरकारी कट-ऑफ डेट 1 जनवरी 2026 है.
लेकिन जमीनी हकीकत यही कहती है कि 2027 से पहले लागू होना मुश्किल है, हालांकि arrears 1 जनवरी 2026 से मिल सकते हैं.
इतिहास गवाह है कि हर आयोग में समय लगा है, रिपोर्ट बनाने में महीनों लगे हैं और लागू होने में साल भी. इसलिए कर्मचारियों को तैयार रहना होगा. उम्मीद रखिए कि 2026 से नया वेतन ढांचा आएगा, भले उसका असर जेब में 2027 में दिखे.
A: आमतौर पर हर 10 साल में नया Pay Commission बनता है.
A: हां, लेकिन वे केंद्र की सिफारिशों के आधार पर अपने कर्मचारियों के लिए अलग निर्णय लेती हैं.
A: केंद्रीय कर्मचारी, पेंशनभोगी और कुछ PSU कर्मचारियों पर.
A: नहीं, DA जारी रहता है और नए बेसिक वेतन पर कैलकुलेट किया जाता है.