&format=webp&quality=medium)
कैलेंडर पर तारीख देखिए- आज 23 दिसंबर 2025 है. साल बदलने में अब सिर्फ 8 दिन बचे हैं. केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह 'न्यू ईयर' सिर्फ कैलेंडर बदलने वाला नहीं है, बल्कि एक दौर के खत्म होने का भी संकेत है. तकनीकी तौर पर 31 दिसंबर 2025 को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) का चक्र पूरा हो रहा है. एक नई सुबह की आहट या लंबा इंतजार? कलेंडर की तारीखें तेजी से पलट रही हैं. इस बीच सरकारी दफ्तरों के गलियारों में एक ही चर्चा है- 'भाई, अगला साल (2026) तो आ रहा है, पर क्या हमारी किस्मत का ताला खुलेगा?'
नियम कहता है कि हर 10 साल में केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी का ढांचा बदलना चाहिए. 1 जनवरी 2026 वो तारीख है, जब तकनीकी तौर पर 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होगा. लेकिन क्या ये इतना सीधा है? क्या 1 जनवरी की सुबह उठते ही आपकी सैलरी स्लिप बदल जाएगी? जवाब है- नहीं.
'लागू होने की तारीख' और 'जेब में पैसा आने की तारीख' में करीब 2 साल का फासला हो सकता है. क्यों हो रही है यह देरी? 2029 के लोकसभा चुनाव का इसमें क्या रोल है? और सबसे बड़ा सवाल- अगर फिटमेंट फैक्टर से आपकी सैलरी कितनी बढ़ेगी?
इस पेचीदा गणित के पीछे की पूरी कहानी को आज हम डिकोड करेंगे. एक्सपर्ट से समझेंगे कैसे बदलेगा सैलरी का कैलकुलेशन.
सबसे पहले इस कन्फ्यूजन को दूर करते हैं. वेतन आयोग का नियम यह है कि वह हर 10 साल में रिवाइज होता है. 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था. इस हिसाब से 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी (Effective) माना जाएगा. लेकिन, इतिहास गवाह है कि सरकार कभी भी आयोग की सिफारिशें तुरंत लागू नहीं कर पाती.
ऑल इंडिया अकाउंट्स एंड ऑडिट कमेटी के महासचिव हरिशंकर तिवारी कहते हैं, "सरकार अभी किसी जल्दबाजी में नहीं दिख रही. 1 जनवरी 2026 से आयोग तकनीकी रूप से लागू हो जाएगा, लेकिन इसका असली फायदा यानी बढ़ा हुआ पैसा कर्मचारियों को 2028 के आसपास ही मिलेगा. हालांकि, अच्छी बात यह है कि जो भी फैसला होगा, वह पिछली तारीख (1 जनवरी 2026) से लागू होगा, यानी कर्मचारियों को मोटा एरियर (Arrears) मिलेगा."
कर्मचारी यूनियंस भले ही 3.68 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रही हों, लेकिन वित्त मंत्रालय के सूत्रों और आर्थिक हालात को देखते हुए 1.92 का फिटमेंट फैक्टर सबसे ज्यादा प्रैक्टिकल माना जा रहा है. अब आप पूछेंगे कि 7वें वेतन आयोग में तो 2.57 मिला था, तो अब कम क्यों?
इसका जवाब महंगाई भत्ते (DA) में छिपा है. जब 7वां वेतन आयोग आया था, तब DA 100% पार कर गया था. इस बार (जनवरी 2026 तक) DA के 60% के आसपास रहने का अनुमान है. इसलिए, बेस सैलरी को एडजस्ट करने के लिए 1.92 का मल्टीप्लायर (Multiplier) काफी माना जा रहा है.
हमने आपकी सुविधा के लिए एक कैलकुलेशन टेबल तैयार की है. यह मानकर चलिए कि 8वां वेतन आयोग 1.92 फिटमेंट फैक्टर के साथ आता है.
Q: मेरी बेसिक सैलरी अभी 18,000 रुपये है, नई सैलरी क्या होगी?
A: अगर आपकी बेसिक सैलरी (Minimum Pay) अभी 18,000 रुपये है, तो 8वें वेतन आयोग में यह बढ़कर लगभग 34,560 रुपये हो जाएगी.
कैलकुलेशन: 18,000 x 1.92 = 34,560 रुपये.
नोट: इस नई बेसिक सैलरी में आपका पुराना DA (जो 60-65% होगा) समाहित (Merge/Adjust) हो जाएगा और नया DA शून्य (0%) से शुरू होगा.
Q: पे-मैट्रिक्स (Pay Matrix) लेवल 18 वालों की सैलरी कहां जाएगी?
A: जो अधिकारी अभी सबसे उच्चतम स्तर (Cabinet Secretary Level) पर हैं, जिनकी बेसिक 2,50,000 रुपये है, उनकी सैलरी:
कैलकुलेशन: 2,50,000 x 1.92 = 4,80,000 रुपये हो सकती है.
Q: क्या 1.92 फिक्स है?
A: हरिशंकर तिवारी बताते हैं, "यह एक आधार (Base) है. सरकार इसे थोड़ा ऊपर-नीचे कर सकती है, लेकिन 3.68 की उम्मीद करना बेमानी होगा. 1.92 वो आंकड़ा है जो पे-कमीशन की सिफारिशों में 'एडजस्टमेंट फैक्टर' के तौर पर इस्तेमाल हो सकता है."

वेतन आयोग का सबसे बड़ा काम होता है- वेतन का स्ट्रक्चर (Structure) बदलना.
राजनीति और अर्थशास्त्र का चोली-दामन का साथ है. आयोग की रिपोर्ट आने में 2027 के मध्य का वक्त लगेगा, फिर उन्हें मंजूरी मिलते-मिलते 2028 की शुरुआत हो जाएगी. एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि सरकार इसे 2028 में लागू करेगी. ब्रोकरेज फर्म्स भी इस बात का जिक्र अपनी-अपनी रिपोर्ट्स में कर चुकी हैं.
फायदा: कर्मचारियों को 1 जनवरी 2026 से लेकर 2028 तक का (करीब 2 से 2.5 साल का) एरियर (Arrears) एक साथ मिलेगा.
यह रकम लाखों में होगी. चुनाव से ठीक एक साल पहले कर्मचारियों के हाथ में इतनी बड़ी रकम देना किसी भी सरकार के लिए 'फील गुड फैक्टर' का काम करेगा. हरिशंकर तिवारी भी मानते हैं कि देरी का असली कारण यही चुनावी गणित है. हरिशंकर तिवारी बताते हैं इसके पीछे दो बड़े कारण हैं. पहला- राजकोषीय दबाव (Fiscal Pressure) और दूसरा- सही समय (Political Timing). करीब 48 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 67 लाख पेंशनर्स के लिए यह एक तरह का 'इलेक्शन बूस्टर' होगा.
8वें वेतन आयोग में पूरी मैट्रिक्स उलटने की बजाय refinement की संभावना ज्यादा है.
संभावित तौर पर

मान लीजिए, जब तक 8वां वेतन आयोग लागू होगा, तब तक महंगाई भत्ता बढ़ते-बढ़ते 65% तक पहुंच जाता है.
8वां वेतन आयोग किसी एक दिन की घोषणा नहीं है. यह एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें समय, प्रशासन और राजनीति- तीनों का रोल होता है. 1 जनवरी 2026 एक तकनीकी तारीख है. 2028 वह साल हो सकता है जब सैलरी में असली बदलाव दिखे. फिटमेंट फैक्टर 1.92 सबसे ज्यादा व्यवहारिक है, DA का रोल adjustment का है और देरी की वजह सिस्टम है, न कि अनदेखी.
A. 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा.
A. संभावना है कि जनवरी 2028 में सिफारिशें लागू हों.
A. फिलहाल 1.92 सबसे ऑथेंटिक माना जा रहा है.
A. नहीं, DA का इस्तेमाल adjustment के लिए होता है.
इससे इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन फैसला सरकार करेगी.
हां, टाइमिंग का सीधा कनेक्शन दिखता है.