8th Pay Commission: बेसिक सैलरी में एडजस्ट होकर जीरो (0) होगा महंगाई भत्ता (DA)! बनाया जा सकता है न्यू पे-मैट्रिक्स

8th Pay Commission: संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि 50% महंगाई भत्ते को बेसिक में मर्ज (DA Merger) किया जाएगा. ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. लेकिन, फिर नए वेतन आयोग में कैसे डीए शून्य होगा? ये शून्य होगा भी या नहीं?
8th Pay Commission: बेसिक सैलरी में एडजस्ट होकर जीरो (0) होगा महंगाई भत्ता (DA)! बनाया जा सकता है न्यू पे-मैट्रिक्स

8th Pay Commission लागू हो चुका है. 1 जनवरी 2026 से इसका मीटर डाउन है. लेकिन, हकीकत ये है कि सैलरी अभी नहीं बढ़ी है और अभी बढ़ेगी भी नहीं. लेकिन, जब भी बढ़ेगी फायदा 1 जनवरी 2026 से ही मिलेगा. लेकिन, कन्फ्यूजन फंसा है महंगाई भत्ते (Dearness allowance) के मामले में. दरअसल, कुछ समय पहले संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने इस बात से साफ इनकार कर दिया है कि 50% महंगाई भत्ते को बेसिक में मर्ज (DA Merger) किया जाएगा. ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है. लेकिन, फिर नए वेतन आयोग में कैसे डीए शून्य होगा? ये शून्य होगा भी या नहीं? दरअसल, ये जीरो होगा, लेकिन मर्ज नहीं होगा.

अगेन ये कन्फ्यूजिंग लगता है. इस वजह से हम इस कन्फ्यूजन को दूर कर रहे हैं. क्योंकि एक सच यह भी है- DA शून्य (Zero DA) हो सकता है. और यह पूरी तरह 7वें वेतन आयोग की प्रक्रिया जैसा ही होगा. अब सवाल ये हैं कि अगर DA मर्ज नहीं होगा, तो शून्य कैसे होगा? सैलरी का नया स्ट्रक्चर (new pay matrix) कैसे बनेगा? बेसिक कैसे बढ़ेगी? और कर्मचारियों पर इसका क्या असर पड़ेगा?

आइए आसान भाषा में समझते हैं- स्टेप-by-स्टेप.

Add Zee Business as a Preferred Source

1. मर्जर नहीं एडजस्ट होगा (ये समझना बेहद जरूरी)

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि कर्मचारी क्या मांग रहे थे और सरकार ने क्या मना किया. लोग अक्सर दोनों को एक जैसा समझ लेते हैं, जबकि असल में दोनों अलग हैं.

“मर्जर” (Merger) का मतलब
DA के किसी निश्चित हिस्से- जैसे 50% को स्थायी रूप से Basic Pay का हिस्सा बना देना→ जैसा कि 5वें और 6वें वेतन आयोग में हुआ था.

“एडजस्टमेंट” (Adjustment) का मतलब
Basic + DA को जोड़कर एक नई बेसिक तैयार करना और फिर DA को 0% से शुरू करना→ जैसा कि 7वां वेतन आयोग में किया गया था.

7वें वेतन आयोग ने 'मर्जर' की जगह 'समायोजन' यानी एडजस्टमेंट का रास्ता अपनाया था. इसमें DA को बीच में बेसिक में नहीं जोड़ा जाता. बल्कि, जब नया वेतन आयोग लागू होता है, तब पिछले सारे DA को, बेसिक सैलरी को और महंगाई के असर को एक साथ मिलाकर एक 'नया वेतन मैट्रिक्स' (New Pay Matrix) तैयार किया जाता है. इसमें DA तकनीकी रूप से बेसिक में समा जाता है, लेकिन इसे 'मर्जर' का नाम नहीं दिया जाता. इसी वजह से सरकार कहती है- “मर्जर नहीं होगा.” लेकिन असल में DA खत्म होकर नए Basic में शामिल हो जाता है.

2. 7वें वेतन आयोग में क्या था फॉर्मूला?

8वें वेतन आयोग में किस तरह से सैलरी रिवाइज होगी और डीए का क्या रोल होगा, इसे समझने के लिए हमें 2016 में लागू हुए 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के मॉडल को देखना होगा. उस समय सरकार ने एक बहुत ही स्मार्ट कैलकुलेशन का इस्तेमाल किया था. उस वक्त 6वें वेतन आयोग के हिसाब से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 125% तक पहुंच चुका था.

सैलरी फिक्स करने के 5 स्टेप्स अपनाए 7वें वेतन आयोग में हुए थे इस्तेमाल:

स्टेप 1: कर्मचारी का पुराना बेसिक पे (6th CPC वाला) लिया गया.
स्टेप 2: उस तारीख तक जमा हुआ 125% महंगाई भत्ता कैलकुलेट किया गया.
स्टेप 3: इन दोनों को एक खास नंबर से गुणा किया गया, जिसे 'फिटमेंट फैक्टर' (Fitment Factor) कहा गया. (7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था).
स्टेप 4: जो रकम निकलकर आई, वह कर्मचारी की 'नई बेसिक सैलरी' बन गई.
स्टेप 5: सबसे बड़ा बदलाव- जैसे ही नई बेसिक सैलरी लागू हुई, महंगाई भत्ता (DA) 0% कर दिया गया.

यानी, वो 125% DA गायब नहीं हुआ, बल्कि वह आपकी नई बढ़ी हुई बेसिक सैलरी का हिस्सा बन गया. इसे ही 'एडजस्टमेंट' कहते हैं. तकनीकी रूप से DA “मर्ज” नहीं हुआ, लेकिन व्यावहारिक रूप से DA बेसिक में समाहित (adjusted) हो गया.

3. 8वां वेतन आयोग में कैसे 'जीरो' होगा DA?

अब आते हैं सबसे बड़े सवाल पर- भविष्य में क्या होगा? भले ही अभी सरकार ने 50% पर DA मर्ज करने से मना कर दिया हो, लेकिन जब 8वां वेतन आयोग आएगा, तो पूरी संभावना है कि वह 7वें वेतन आयोग के ही मॉडल को फॉलो करेगा. सरकार का आयोग इस पर काम कर रहा है, सिफारिशें आने में वक्त लगेगा. लेकिन, यह लगभग तय है कि फार्मूला 7वें CPC जैसा ही हो सकता है- कुछ बदलावों के साथ.

संभावित सिनेरियो ऐसा हो सकता है:

मान लीजिए, जब तक 8वां वेतन आयोग लागू होता है, तब तक महंगाई भत्ता बढ़ते-बढ़ते 60% या 65% तक पहुंच जाता है.

1. न्यू पे-मैट्रिक्स: वेतन आयोग एक बिल्कुल नई टेबल (Pay Matrix) बनाएगा. (हर पे लेवल में नए सेल होंगे-मतलब नए बेसिक, नई ग्रोथ लाइन.)

2. कितना फिटमेंट फैक्टर: एक नया फिटमेंट फैक्टर तय होगा. (कर्मचारी यूनियन 3.68 की मांग कर रहे हैं, जबकि सरकार इसे 1.92 या 2.08 के आसपास रख सकती है). (सरकार वही चुनेगी जो फाइनेंशियल स्पेस के हिसाब से फिट बैठे).

3. जीरो कब होगा: जिस दिन नई सैलरी लागू होगी, उस दिन आपके पुराने बेसिक और उस समय के 60-65% DA को नए फिटमेंट फैक्टर के साथ 'समायोजित' (Adjust) कर दिया जाएगा.

4. फायदा?: आपकी बेसिक सैलरी में एक बड़ा उछाल दिखेगा और DA मीटर फिर से 0% से शुरू होगा. बेसिक बढ़ेगी- यानी HRA, TA, NPA, Allowances सब बढ़ेंगे. PF और ग्रेच्युटी की गणना बदल जाएगी. नई पॉलिसी के अनुसार इंडेक्सेशन पहले से बेहतर है, इसलिए DA हर 6 महीने में ही रिवाइज होगा.

8th pay commission da merger vs zero da calculation salary hike fitment factor formula 7th cpc matrix

8th pay commission da merger vs zero da calculation salary hike fitment factor formula 7th cpc matrix

8th pay commission da merger vs zero da calculation salary hike fitment factor formula 7th cpc matrix

तरीका नया, फायदा वही पुराना

तकनीकी तौर पर देखें तो DA का "विलय" (Merger) अब इतिहास की बात हो चुकी है. 7वें वेतन आयोग ने 'वेतन पुनर्गठन' (Pay Restructuring) का जो नया रास्ता दिखाया है, 8वां वेतन आयोग भी उसी राह पर चलेगा. इसलिए, केंद्रीय कर्मचारियों को निराश होने की जरूरत नहीं है. भले ही आज आपकी सैलरी में 50% DA मर्ज नहीं हो रहा, लेकिन जिस दिन नया वेतन आयोग लागू होगा, वह सारा का सारा DA आपकी बेसिक सैलरी का हिस्सा बन जाएगा और महंगाई भत्ता फिर से शून्य हो जाएगा. बस फर्क इतना है कि यह प्रक्रिया अब 'किश्तों' में नहीं, बल्कि 'एकमुश्त' (One-time settlement) होता है.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1: क्या DA बेसिक सैलरी का हिस्सा होता है?
A: सामान्य तौर पर DA बेसिक सैलरी से अलग होता है. लेकिन रिटायरमेंट के लाभों (जैसे पीएफ, ग्रेच्युटी) की गणना के लिए बेसिक सैलरी और DA दोनों को जोड़ा जाता है.

Q2: DA की गणना किस आधार पर की जाती है?
A: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना 'ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स' (AICPI-IW) के आंकड़ों के आधार पर की जाती है. यह इंडेक्स बताता है कि खुदरा महंगाई कितनी बढ़ी है.

Q3: केंद्र सरकार साल में कितनी बार DA बढ़ाती है?
A: आम तौर पर केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में संशोधन करती है. पहला संशोधन 1 जनवरी से और दूसरा 1 जुलाई से लागू होता है. इसकी घोषणा अक्सर मार्च और सितंबर/अक्टूबर के महीनों में की जाती है.

Q4: फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) क्या होता है?
A: फिटमेंट फैक्टर एक ऐसा मल्टीप्लायर (गुणांक) है, जिसका इस्तेमाल वेतन आयोग पुराने वेतन को नए वेतन में बदलने के लिए करता है. जैसे, अगर आपका पुराना वेतन 100 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.57 है, तो आपका नया वेतन 257 रुपये होगा.

Q5: महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में क्या अंतर है?
A: दोनों का मकसद महंगाई के असर को कम करना है. बस फर्क इतना है कि 'महंगाई भत्ता' (DA) नौकरी कर रहे मौजूदा कर्मचारियों (Serving Employees) को मिलता है, जबकि 'महंगाई राहत' (DR) रिटायर हो चुके पेंशनभोगियों (Pensioners) को दी जाती है.

RECOMMENDED

शुभम् शुक्ला

शुभम् शुक्ला

असिस्टेंट एडिटर/टीम लीड

शुभम् शुक्ला, ज़ी बिज़नेस डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर (Assistant Editor) के पद पर हैं. जर्नलिज्म में उन्हें करीब 16 स

...Read More
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6