8th Pay Commission: 60% या 72%? सिफारिशें आने तक कितना महंगाई भत्ता होगा बेसिक में एडजस्ट? यहां जानें सही जवाब

जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होगा, और उसी दिन तक का 60% महंगाई भत्ता नए बेसिक में शामिल किया जाएगा. भले सिफारिशें जून 2027 में आएं और तब तक DA 72% पहुंच जाए, लेकिन सरकार 60% पर ही कैलकुलेशन फ्रीज करेगी. क्योंकि 1 जनवरी 2026 से नई सैलरी स्ट्रक्चर का टाइमर शुरू हो चुका है.
8th Pay Commission: 60% या 72%? सिफारिशें आने तक कितना महंगाई भत्ता होगा बेसिक में एडजस्ट? यहां जानें सही जवाब

मौजूदा ट्रेंड के हिसाब अनुमान है कि महंगाई भत्ते के अगले तीन किस्त 3 या फिर 4 फीसदी की दर से बढ़ेगी. (प्रतीकात्मक फोटो)

जनवरी 2026 में 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) लागू होना है. सिफारिशें साल 2027 के मध्य तक आने की उम्मीद है. लेकिन, इससे पहले दिसंबर 2025 के आधार पर 7वें वेतन आयोग का आखिर महंगाई भत्ता बढ़ चुका है. महंगाई भत्ते (Dearness allowance) में 2 फीसदी का इजाफा हुआ है. इससे ये बढ़कर 60 फीसदी हो गया.

ये वो ही महंगाई भत्ता है जो 8वें वेतन आयोग का बेस बनेगा. क्योंकि, 1 जनवरी 2026 का जितना महंगाई भत्ता होगा उसे नई सैलरी में एडजस्ट किया जाएगा. ऐसे में एक बड़ा सवाल सबके मन में है, कि 8वां वेतन आयोग आने में अभी वक्त लगेगा शायद 2028 तक का वक्त लगेगा.

60% या 72%, कितना होगा एडजस्ट?

Add Zee Business as a Preferred Source

ऐसी स्थिति में महंगाई भत्ता बढ़ता रहेगा या 60 फीसदी पर ही रुक जाएगा. दूसरा ये कि सिफारिशों को मंजूरी मिलने और 8वां वेतन आयोग लागू होने के वक्त कितना महंगाई भत्ता नई सैलरी में एडजस्ट होगा? 60% या 72%?

जनवरी 2026 तक DA 60% पहुंच चुका है. AICPI इंडेक्स के आधार पर दिसंबर 2025 तक CPI(IW) का आंकड़ा 148.2 अंक रहा था. इससे महंगाई भत्ता 60 फीसदी पहुंचा है. 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें जून-जुलाई 2027 तक आने की संभावना है. इसका मतलब है कि जब रिपोर्ट आएगी, तब तक DA शायद 69% या 72% के आसपास हो जाएगा.

आगे भी 3 फीसदी ही बढ़ेगा महंगाई भत्ता

मौजूदा ट्रेंड के हिसाब अनुमान है कि महंगाई भत्ते के अगले तीन किस्त 3 या फिर 4 फीसदी की दर से बढ़ेगी. हालांकि, ये इससे कम भी हो सकता है. वहीं, अगर 2028 तक का वक्त लगता है तो ये आंकड़ा 4 फीसदी के हिसाब से 76% या फिर 3 फीसदी की दर से 72 फीसदी हो सकता है.

जवाब है- नई सैलरी में सिर्फ 60% को ही एडजस्ट किया जाएगा. इसलिए इसे बेस माना गया है. लेकिन, 2028 तक जितना महंगाई भत्ता बढ़ेगा उतना बफर के तौर पर एडजस्ट किया जा सकता है. ये फिटमेंट को बनाने में अहम रोल प्ले करेगा.

क्यों? और कैसे? आइए, इस पूरे गणित और नियम को आसान भाषा में समझते हैं.

8वें वेतन आयोग का टाइमलाइन

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) 1 जनवरी 2026 से लागू होना तय है. हालांकि, आयोग की सिफारिशें जून-जुलाई 2027 के आसपास ही आएंगी, यानी करीब डेढ़ साल बाद. यही कारण है कि लोगों के मन में यह कंफ्यूजन है कि क्या इस बीच बढ़ा महंगाई भत्ता (DA) भी बेसिक में शामिल किया जाएगा?

दरअसल, हर वेतन आयोग में एक तय नियम है- “लागू होने की तारीख तक जितना DA होता है, वही बेसिक में एडजस्ट किया जाता है.” उसके बाद के महीनों का DA नए वेतन ढांचे के हिसाब से अलग से गिना जाता है.

AICPI डेटा क्या कहता है?

अगर हम AICPI (All India Consumer Price Index) के मौजूदा और अनुमानित डेटा को देखें, तो जुलाई 2025 से DA 58% था. दिसंबर 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि जनवरी 2026 से ये 60% है.

अब अगर हम अगले डेढ़ साल (जून 2027) तक 3 फीसदी का अनुमान लगाएं, तो AICPI के हिसाब से DA 69% तक पहुंच सकता है. वहीं 4 फीसदी में ये 72 फीसदी होगा.

लेकिन यहां एक तकनीकी बिंदु समझना जरूरी है- DA एडजस्टिंग हमेशा उस दिन तक होती है, जिस दिन नया वेतन आयोग लागू होता है. यानि 1 जनवरी 2026 तक का DA ही जोड़ा जाएगा.

एक उदाहरण से समझिए पूरा गणित

मान लीजिए, किसी कर्मचारी का बेसिक पे ₹40,000 है और जनवरी 2026 तक DA 60% पहुंच चुका है.
तो उसकी कुल सैलरी होगी-

₹40,000 + ₹24,000 (DA) = ₹64,000
अब अगर 8वें वेतन आयोग के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.89 माना जाए,
तो नया बेसिक पे बनेगा-

₹40,000 × 1.89 = ₹75,600

इसका मतलब यह हुआ कि जनवरी 2026 तक जो 60% DA था, वह पहले से ही इस नए बेसिक में शामिल कर लिया गया. यानि नए वेतन ढांचे के साथ DA फिर से 0% से शुरू होगा. अब जब तक आयोग की रिपोर्ट जून 2027 में आएगी, तब तक DA नया बढ़ता रहेगा- 3%, 6%, 9% और आगे.

तो 70% क्यों नहीं एडजस्ट होगा?

इसका जवाब नियमों में छिपा है. हर वेतन आयोग की सिफारिशों में यह साफ तौर पर लिखा होता है कि- “महंगाई भत्ते की एडजस्टिंग लागू होने की तारीख तक सीमित रहेगी.” यानि अगर 8वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगा, तो उसी दिन तक का DA- यानी 60%- ही बेसिक वेतन में जोड़ा जाएगा. सिफारिशें बाद में आएं या लागू होने में वक्त लगे, उसका पिछला असर नहीं जोड़ा जाता. क्योंकि सरकार उसी तारीख को “Implementation Date” मानकर नया वेतन तय करती है.

इतिहास गवाह है: हर बार ऐसा ही हुआ है

यह कोई पहली बार नहीं है. ऐसा हर वेतन आयोग में हुआ है-

  • 5वां वेतन आयोग लागू हुआ जनवरी 1996 से, तब DA 151% था- वही एडजस्ट हुआ.
  • 6वां वेतन आयोग जनवरी 2006 से लागू हुआ, तब DA 115% था- वही बेसिक में गया.
  • 7वां वेतन आयोग जनवरी 2016 से लागू हुआ, तब DA 125% था- वही एडजस्ट हुआ.

इसी तरह, अब 8वें वेतन आयोग के लिए भी जनवरी 2026 तक का DA- यानि लगभग 60%- ही बेसिक में जोड़ा जाएगा.

एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?

वेतन नीति से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि “DA का एडजस्टिंग हमेशा लागू होने की डेट तक होता है, न कि रिपोर्ट आने तक. अगर रिपोर्ट में देरी होती है, तो भी एडजस्टिंग डेट नहीं बदलती.” सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज फेडरेशन से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक, “जनवरी 2026 तक DA का आंकड़ा 60% है. इसलिए नया पे स्ट्रक्चर भी इसी हिसाब से तैयार होगा. जुलाई 2027 तक का DA बाद में नए स्केल पर अलग से कैलकुलेट होगा.” यानि सिफारिशें भले जून 2027 में आएं, लेकिन बेसिक वेतन तय होगा जनवरी 2026 के DA (60%) के आधार पर.

फिटमेंट फैक्टर में कैसे झलकेगा 60% DA

फिटमेंट फैक्टर असल में वही नंबर है जो पुराने बेसिक और नए बेसिक के बीच का पुल बनाता है. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 था, जिसमें 125% DA शामिल कर लिया गया था. अब अगर 8वें में DA 60% माना जाए, तो फिटमेंट फैक्टर लगभग 1.89 रहने की उम्मीद है. यानि जितना DA उस वक्त तक जमा हुआ होगा, उतना हिस्सा पहले ही नए बेसिक में एडजस्ट कर दिया जाएगा.

7th vs 8th CPC बेसिक सैलरी (1.89x अनुमान)

Pay Matrix Level

7th CPC Basic Salary8th CPC Estimated Basic
Level 1₹18,000₹34,000
Level 2₹19,900₹37,611
Level 3₹21,700₹41,013
Level 4₹25,500₹48,195
Level 5₹29,200₹55,188
Level 6₹35,400₹66,906
Level 7₹44,900₹84,861
Level 10₹56,100₹1,06,029
Level 13₹1,23,100₹2,32,659
Level 18₹2,50,000₹4,72,500

नोट: ये सभी आंकड़े 1.89x Fitment Factor पर आधारित एक्सक्लूसिव अनुमान हैं.

जुलाई 2027 के बाद क्या होगा?

जुलाई 2027 तक महंगाई बढ़ने से DA का नया चक्र शुरू हो जाएगा. यानि 1 जनवरी 2026 को जो DA “0%” हुआ था, वो अब फिर से बढ़ने लगेगा- 3%, 6%, 9% और आगे. इस तरह नया वेतन ढांचा अपने पहले 18 महीने के भीतर ही 3-4 किस्तों का DA बढ़ता देखेगा. और अगले 10 सालों में वही कहानी दोहराई जाएगी- फिर से DA 100% के करीब पहुंचेगा, और फिर 9वां वेतन आयोग आएगा.

कर्मचारियों के लिए इसका मतलब क्या है?

तकनीकी रूप से देखा जाए तो कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं होता. क्योंकि जो DA अब तक अलग से मिल रहा था, वह नए बेसिक में जोड़ दिया जाता है. इससे न सिर्फ सैलरी बढ़ती है, बल्कि HRA, TA और पेंशन जैसे अन्य भत्ते भी उसी के हिसाब से ऊंचे हो जाते हैं. यानि कुल मिलाकर यह एडजस्टिंग कर्मचारियों के लिए एक “रीसेट बोनस” की तरह काम करती है.

8th pay commission fitment factor 1.89 salary calculation basic 34000 level 1 full breakup

आखिर में काम की बात

जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग लागू होगा, और उसी दिन तक का 60% महंगाई भत्ता नए बेसिक में शामिल किया जाएगा. भले सिफारिशें जून 2027 में आएं और तब तक DA 72% पहुंच जाए, लेकिन सरकार 60% पर ही कैलकुलेशन फ्रीज करेगी. क्योंकि 1 जनवरी 2026 से नई सैलरी स्ट्रक्चर का टाइमर शुरू हो चुका है- और वहीं से एक नया DA चक्र भी. यानि कर्मचारियों के लिए यह सिर्फ “DA एडजस्टिंग” नहीं, बल्कि नई कमाई के दौर की शुरुआत होगी.