8th CPC Salary Calculator: लेवल-3 GP-2000 वालों की मौज! बेसिक, फिटमेंट फैक्टर, HRA, TA, कितनी होगी Net Salary?

8th CPC Salary Calculator: लेवल-3 (GP-2000) कर्मचारियों की सैलरी में होगा बंपर इजाफा. जानें ₹21,700 बेसिक-पे पर 1.92 फिटमेंट फैक्टर, 27% HRA और TA के साथ आपकी नई Gross और Net Salary कितनी बनेगी.
8th CPC Salary Calculator: लेवल-3 GP-2000 वालों की मौज! बेसिक, फिटमेंट फैक्टर, HRA, TA, कितनी होगी Net Salary?

8th CPC Salary Calculator: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है. हर कर्मचारी यह जानना चाहता है कि उसकी सैलरी में कितनी बड़ी बढ़ोतरी होने वाली है. इस बार हम खास तौर पर लेवल-3 (Grade Pay-2000) के कर्मचारियों की सैलरी का पूरा कैलकुलेशन करेंगे. अगर आप लेवल-3 में हैं और आपकी बेसिक-पे ₹21,700 है, तो आपके मन में भी यह सवाल होगा कि नया फिटमेंट फैक्टर लगने के बाद नया बेसिक-पे क्या होगा? X-कैटेगरी शहर के हिसाब से HRA कितना मिलेगा? और इन सबको मिलाकर आपकी जेब में हर महीने कितनी नेट सैलरी आएगी? आइए, '8th CPC Salary Calculator' के आधार पर आपकी बढ़ी हुई सैलरी का पूरा हिसाब-किताब समझते हैं और जानते हैं कि लेवल-3 पर आपकी नई सैलरी कितनी बढ़ सकती है.

कितना होगा फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor)?

केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) की भूमिका सबसे अहम होती है. 7वें वेतन आयोग में यह 2.57 गुना था. 8वें वेतन आयोग के लिए अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन एक्सपर्ट्स के बीच 1.92, 2.08 और 2.86 जैसे आंकड़ों पर चर्चा गर्म है. संभावना जताई गई है कि सरकार पिछले वेतन आयोगों के पैटर्न को देखते हुए 1.92 के आसपास फिटमेंट फैक्टर रख सकती है. इस कैलकुलेशन के लिए हम इसी संभावित फिटमेंट फैक्टर (1.92) का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

8th Pay Commission में कितनी हो सकती है सैलरी?

नीचे दी गई तालिका से आप विभिन्न स्तरों पर संभावित सैलरी का अंदाजा लगा सकते हैं. आज हम लेवल-3 पर विस्तार से चर्चा करेंगे.

Pay Level7वें वेतन आयोग (Basic Pay)1.92 फिटमेंट फैक्टर (नई बेसिक)2.08 फिटमेंट फैक्टर (नई बेसिक)2.86 फिटमेंट फैक्टर (नई बेसिक)
Level 1₹18,000₹34,560₹37,440₹51,480
Level 2₹19,900₹38,208₹41,392₹56,914
Level 3₹21,700₹41,664₹45,136₹62,062
Level 4₹25,500₹48,960₹53,040₹72,930
Level 5₹29,200₹56,064₹60,736₹83,512
Level 6₹35,400₹67,968₹73,632₹1,01,244
Level 7₹44,900₹86,208₹93,392₹1,28,414
Level 8₹47,600₹91,392₹99,008₹1,36,136
Level 9₹53,100₹1,01,952₹1,10,448₹1,51,866
Level 10₹56,100₹1,07,712₹1,16,688₹1,60,446

जनवरी 2026 से लेवल-3 (GP-2000) वालों को कितनी मिलेगी सैलरी?

Select your Pay Level (AGP: Faculty, GP: All Other Employee)
Select Basic Pay
Fitment Factor (tentative)
Select the type of your City for HRA
Select the type of your City for TA
Select DA Percentage

8th cpc salary calculator level 3 gp 2000 basic pay 21700 fitment hra ta net salary

Your Pay Level
Basic Pay
Revised Basic Pay ( with fitment factor)
DA ( Dearness Allowance)
HRA (Hourse Rent Allowance)
TA (Travelling Allowance)
Other Allowances/Incomes (if any)

0

NPS Contribution
CGHS Contribution
Income Tax (New Regime FY:2025-26)
(approx) per annum
(approx)
Other Deductions (if any)

0

8th cpc salary calculator level 3 gp 2000 basic pay 21700 fitment hra ta net salary

अब इस पूरी कैलकुलेशन को समझिए

ऊपर दी गई गणना लेवल-3, ग्रेड-पे 2000 के कर्मचारी के लिए है, जिसकी मौजूदा बेसिक सैलरी ₹21,700 है.

1. नया बेसिक-पे

हमने 1.92 का फिटमेंट फैक्टर इस्तेमाल किया है, जिससे आपकी नई बेसिक सैलरी ₹41,664 (₹21,700 x 1.92) हो जाती है.

2. HRA (मकान किराया भत्ता)

यह गणना X-कैटेगरी (मेट्रो शहर) के लिए है, जहां HRA की दर नए बेसिक का 27% होगी. इस हिसाब से HRA ₹11,249 बनता है.

3. TA (यात्रा भत्ता)

Higher TPTA शहरों के लिए लेवल-3 पर TA ₹3,600 मिलता है। इस पर मिलने वाला डीए शून्य रहेगा.

4. ग्रॉस सैलरी

इन सबको मिलाकर आपकी कुल मासिक ग्रॉस सैलरी ₹56,513 बनती है.

5. कटौती और नेट सैलरी

इसमें से NPS कंट्रीब्यूशन (₹4,166) और CGHS कंट्रीब्यूशन (₹250) जैसी मानक कटौतियां होंगी। इन कटौतियों के बाद आपके हाथ में आने वाली नेट सैलरी लगभग ₹52,097 प्रति माह होगी.

VIDEO- 8PC: बढ़ सकती है ये रकम!

क्या Dearness allowance (DA) हो जाएगा जीरो?

जी हां, हर नए वेतन आयोग के लागू होने पर महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को शून्य कर दिया जाता है. अभी 7वें वेतन आयोग में DA 55% चल रहा है. इसके बाद जुलाई में 2 फीसदी का इजाफा और हो सकता है. लेकिन, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में इसे जीरो से रीसेट किया जाएगा और और फिर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर इसकी गणना दोबारा शुरू होगी और इसे नियमित अंतराल पर बढ़ाया जाएगा.

(Disclaimer: यह गणना अनुमानित है और संभावित फिटमेंट फैक्टर पर आधारित है. 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक सिफारिशें आने के बाद ही वास्तविक आंकड़ों का पता चलेगा.)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6