&format=webp&quality=medium)
8th CPC Salary Calculator: केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार अब बस कुछ ही वक्त का मेहमान लगता है. हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी होगी, खासकर लेवल-2 (GP-1900) के कर्मचारियों की जेब में कितना पैसा आएगा? नया बेसिक-पे क्या होगा? फिटमेंट फैक्टर कितना लगेगा? और इन सबके साथ HRA (मकान किराया भत्ता) और TA (यात्रा भत्ता) जुड़कर कुल नेट सैलरी कितनी बनेगी? अगर आपके मन में भी यही सब सवाल घूम रहे हैं, तो आपकी सारी जिज्ञासा दूर करेंगे. आज बताएंगे कि एक '8th CPC Salary Calculator' के आधार पर आपकी बढ़ी हुई सैलरी का पूरा हिसाब-किताब कैसा दिख सकता है. तो चलिए जानते हैं लेवल-2 पर कितनी बन सकती है नई नेट सैलरी.
केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय करने में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) सबसे अहम भूमिका निभाता है. 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में यह 2.57 था, जिससे न्यूनतम सैलरी ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी. अब 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को लेकर अलग-अलग अनुमानों की चर्चा हैं- 1.92, 2.08 और 2.86. यह तय करेगा कि कर्मचारियों की नई सैलरी कितनी होगी. कई रिपोर्ट्स में पुराने वेतन आयोगों की तर्ज पर 1.90 या 1.92 के आसपास फिटमेंट फैक्टर रखे जाने की संभावना जताई गई है. 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) अभी आधिकारिक तौर पर तय नहीं है, इसलिए हम यहां दी गई कैलकुलेशन में एक संभावित फिटमेंट फैक्टर (1.92) का इस्तेमाल कर रहे हैं.
| Pay Level | 7वें वेतन आयोग (Basic Pay) | 1.92 फिटमेंट फैक्टर | 2.08 फिटमेंट फैक्टर | 2.86 फिटमेंट फैक्टर |
|---|---|---|---|---|
| Level 1 | ₹18,000 | ₹34,560 | ₹37,440 | ₹51,480 |
| Level 2 | ₹19,900 | ₹38,208 | ₹41,392 | ₹56,914 |
| Level 3 | ₹21,700 | ₹41,664 | ₹45,136 | ₹62,062 |
| Level 4 | ₹25,500 | ₹48,960 | ₹53,040 | ₹72,930 |
| Level 5 | ₹29,200 | ₹56,064 | ₹60,736 | ₹83,512 |
| Level 6 | ₹35,400 | ₹67,968 | ₹73,632 | ₹1,01,244 |
| Level 7 | ₹44,900 | ₹86,208 | ₹93,392 | ₹1,28,414 |
| Level 8 | ₹47,600 | ₹91,392 | ₹99,008 | ₹1,36,136 |
| Level 9 | ₹53,100 | ₹1,01,952 | ₹1,10,448 | ₹1,51,866 |
| Level 10 | ₹56,100 | ₹1,07,712 | ₹1,16,688 | ₹1,60,446 |
| Select your Pay Level (AGP: Faculty, GP: All Other Employee) | |
| Select Basic Pay | |
| Fitment Factor (tentative) | |
| Select the type of your City for HRA | |
| Select the type of your City for TA | |
| Select DA Percentage | |
| Your Pay Level | |
| Basic Pay | |
| Revised Basic Pay ( with fitment factor) | |
| DA ( Dearness Allowance) | |
| HRA (Hourse Rent Allowance) | |
| TA (Travelling Allowance) | |
| Other Allowances/Incomes (if any)
| 0 |
| NPS Contribution | |
| CGHS Contribution | |
| Income Tax (New Regime FY:2025-26) (approx) per annum | (approx) |
| Other Deductions (if any)
| 0 |
ऊपर दिए गए कैलकुलेटर के हिसाब से 8वें वेतन आयोग में लेवल-2, ग्रेड-पे 1900 पर कैलकुलेशन को देखा है. इस ग्रेड में 7वें वेतन आयोग के अनुसार मौजूदा बेसिक-पे ₹19,900 है. इसमें फिटमेंट फैक्टर 1.92 माना गया है, जिससे संशोधित बेसिक पे ₹38,208 (₹19,900 x 1.92) हो जाता है. HRA (मकान किराया भत्ता) के तौर पर ₹9,170 दिखाए गए हैं. यह राशि कर्मचारी के शहर की कैटेगरी (X, Y, Z) के अनुसार बदलती है और 8वें वेतन आयोग में HRA की दरों में भी बदलाव संभव है. ट्रैवल अलाउंस (TA) के रूप में ₹1,350 जोड़े गए हैं, जो शहर की कैटेगरी और पे-लेवल पर निर्भर करता है. ट्रैवल अलाउंस (TA) को हायर TPTA सिटी के हिसाब से कैलकुलेट किया गया है.
इन सबको मिलाकर कुल ग्रॉस सैलरी ₹48,728 बनती है. लेकिन, यह अंतिम हाथ में आने वाली सैलरी नहीं है. सरकारी कर्मचारियों को NPS कंट्रीब्यूशन (संशोधित बेसिक का 10%) जो कि ₹3,821 है, और CGHS कंट्रीब्यूशन (₹250, स्लैब अनुसार) भी देना होता है. इन कटौतियों के बाद, लेवल-2 पर अनुमानित नेट सैलरी (हाथ में आने वाली) ₹44,657 बनेगी. पूरी कैलकुलेशन में महंगाई भत्ते (DA) को शून्य रखा गया है, क्योंकि जब भी नया वेतन आयोग लागू होता है, तो महंगाई भत्ते को शून्य कर दिया जाता है और फिर नए इंडेक्स के आधार पर इसकी गणना दोबारा शुरू होती है.
देखें VIDEO: 8th Pay Commission Insurance Money Update
हर नए वेतन आयोग के लागू होने पर महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) को शून्य कर दिया जाता है. अभी 7वें वेतन आयोग में DA 55% चल रहा है. इसके बाद जुलाई में 2 फीसदी का इजाफा और हो सकता है. लेकिन, 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में इसे जीरो से रीसेट किया जाएगा और और फिर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) के आधार पर इसकी गणना दोबारा शुरू होगी और इसे नियमित अंतराल पर बढ़ाया जाएगा.
(Disclaimer: यह गणना अनुमानित है और संभावित फिटमेंट फैक्टर पर आधारित है. 8वें वेतन आयोग की आधिकारिक सिफारिशें आने के बाद ही वास्तविक आंकड़ों का पता चलेगा.)