&format=webp&quality=medium)
8th CPC Salary Calculator: केंद्रीय सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) का इंतजार धीरे-धीरे और तेज़ होता जा रहा है. हर कोई यह जानना चाहता है कि उनकी सैलरी में आखिर कितनी बढ़ोतरी होगी, खासकर जब बात लेवल-10 (ग्रेड पे-5400) जैसे महत्वपूर्ण पदों की हो. आपकी मौजूदा बेसिक सैलरी कैसे एक नई, बढ़ी हुई बेसिक सैलरी में बदलेगी, इसमें फिटमेंट फैक्टर नाम का एक अहम फॉर्मूला काम करता है. फिर इस नई बेसिक पर महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और यात्रा भत्ता (TA) जैसे कई भत्ते जुड़ते हैं, जिनसे आपकी कुल महीने की तनख्वाह (Net Salary) तय होती है.
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) में ये पूरी प्रक्रिया कैसे काम कर सकती है और लेवल-10 के अधिकारियों की सैलरी पर इसका क्या असर पड़ सकता है. हम आपको एक सैलरी कैलकुलेटर भी देंगे, जिससे आप खुद अपनी अनुमानित नई सैलरी का हिसाब लगा पाएंगे.
हर 10 साल में सरकार अपने कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने और बाकी सुविधाओं को ठीक-ठाक करने के लिए एक कमीशन बनाती है, जिसे वेतन आयोग कहते हैं. पिछला वाला, यानी 7वां वेतन आयोग, 1 जनवरी 2016 को आया था. तो उसी हिसाब से, अब 8वें वेतन आयोग के 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद है. लेवल-10 वाले अफसर सरकार के लिए काफी अहम काम करते हैं, इसलिए उनकी सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी की उम्मीद तो बनती है.
8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर सबसे बड़ा सवाल और उत्सुकता का केंद्र बिंदु इसका फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) ही है. यही वह जादुई आंकड़ा है जो तय करेगा कि केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना बड़ा उछाल आएगा. याद दिला दें कि 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था.
फिलहाल, 8वें वेतन आयोग के गठन या फिटमेंट फैक्टर को लेकर सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि, कर्मचारी संगठनों की मांगों के आधार पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सूत्रों की मानें तो पुराने वेतन आयोगों की तर्ज पर फिटमेंट फैक्टर 1.92 के आसपास हो सकता है. सरकार वेतन वृद्धि को बहुत ज्यादा नहीं रखना चाहती. वहीं, कुछ अनुमान इसे 2.08, 2.86 या इससे भी ज्यादा 3.68 तक जाने की बात कर रहे हैं.
जब भी नया वेतन आयोग आता है, तो वह एक 'फिटमेंट फैक्टर' तय करता है. यह एक ऐसा नंबर होता है जिससे आपकी मौजूदा (7वें वेतन आयोग वाली) बेसिक सैलरी को गुणा किया जाता है, और इससे आपकी नए वेतन आयोग (यानी 8वें CPC) की नई बेसिक सैलरी निकल आती है.
उदाहरण के लिए, 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था. इसका मतलब था कि अगर किसी की पुरानी बेसिक सैलरी ₹10,000 थी, तो नई बेसिक सैलरी ₹10,000 * 2.57 = ₹25,700 हो गई थी.
8वें वेतन आयोग का फिटमेंट फैक्टर अभी तय नहीं हुआ है. अलग-अलग खबरें और यूनियनें अपने-अपने अनुमान लगा रही हैं. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह 1.92 के आसपास हो सकता है.
एक बार आपकी नई बेसिक सैलरी तय हो जाने के बाद, उस पर कई तरह के भत्ते (Allowances) जुड़ते हैं, जो आपकी कुल कमाई को बढ़ाते हैं:
यह भत्ता बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए दिया जाता है. नए वेतन आयोग की शुरुआत में इसे आमतौर पर शून्य कर दिया जाता है और यह नई बेसिक सैलरी पर नए सिरे से कैलकुलेट होता है (जब सरकार इसकी घोषणा करती है).
यह आपके शहर (X, Y, या Z क्लास सिटी) के आधार पर आपकी नई बेसिक सैलरी का एक निश्चित प्रतिशत होता है. बड़े शहरों में HRA ज्यादा होता है.
यह आपके काम पर आने-जाने के खर्च के लिए मिलता है और यह भी आपके पे-लेवल और शहर पर निर्भर करता है. इन मुख्य भत्तों के अलावा कुछ और छोटे-मोटे भत्ते भी हो सकते हैं, जो आपकी पोस्टिंग और विभाग पर निर्भर करते हैं.
ऊपर बताए गए सभी भत्तों को नई बेसिक सैलरी में जोड़ने के बाद जो कुल रकम बनती है, उसे ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) कहते हैं. लेकिन यह पूरी रकम आपके हाथ में नहीं आती. इसमें से कुछ जरूरी कटौतियां (Deductions) होती हैं, जैसे.
आपकी नई बेसिक सैलरी और DA का 10% हिस्सा NPS में जमा होता है.
आपकी कुल सालाना आय पर लगने वाला टैक्स.
कुछ राज्यों में यह भी कटता है.
इन कटौतियों के बाद जो पैसा आपके बैंक अकाउंट में आता है, उसे नेट सैलरी (Net Salary) या 'इन-हैंड सैलरी' कहते हैं. हमारे सैलरी कैलकुलेटर में आप इन सभी चीजों का एक अनुमानित हिसाब देख पाएंगे.
| 2nd CPC | – | 14.2% | Rs.70 |
| 3rd CPC | – | 20.6% | Rs.196 |
| 4th CPC | – | 27.6% | Rs.750 |
| 5th CPC | – | 31% | Rs.2550 |
| 6th CPC | 1.86 | 54% | Rs.7000 |
| 7th CPC | 2.57 | 14.29% | Rs.18000 |
| 8th CPC | 1.92 - 2.86 |
8वां वेतन आयोग निश्चित रूप से केंद्रीय सरकार के लेवल-10 के अधिकारियों और अन्य सभी कर्मचारियों के लिए महत्वपूर्ण वित्तीय बदलाव लाएगा. फिटमेंट फैक्टर और विभिन्न भत्तों की दरें क्या होंगी, यह तो आयोग की सिफारिशों और सरकार की अंतिम मंजूरी के बाद ही पता चलेगा. लेकिन तब तक सैलरी कैलकुलेटर की मदद से आप संभावित बढ़ी हुई सैलरी का एक मोटा-मोटा अनुमान लगा सकते हैं.
Disclaimer
इसमें दी गई गणनाएं केवल अनुमानित और सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए हैं. 8वें वेतन आयोग से संबंधित सभी आंकड़े, फिटमेंट फैक्टर और भत्तों की दरें आयोग की आधिकारिक सिफारिशों और भारत सरकार द्वारा अंतिम रूप से अधिसूचित किए जाने पर ही मान्य होंगी, जो यहां दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकती हैं.