7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों कमा सकते हैं 18 हजार रु. ज्‍यादा, लेकिन ये है शर्त

पोस्‍ट डिपार्टमेंट (Department of Posts) के कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर है. सरकार ने 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत रेलवे लाइंस के RMS सेक्‍शन के कर्मचारियों का आउटस्‍टेशन अलाउंस बढ़ाने का फैसला किया है.
7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों कमा सकते हैं 18 हजार रु. ज्‍यादा, लेकिन ये है शर्त

पोस्‍ट डिपार्टमेंट (Department of Posts) के कर्मचारियों के लिए अच्‍छी खबर है. सरकार ने 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत रेलवे लाइंस के RMS सेक्‍शन के कर्मचारियों का आउटस्‍टेशन अलाउंस बढ़ाने का फैसला किया है. आपको बता दें कि इस अलाउंस को 1 जुलाई 2017 को बंद कर दिया गया था. लेकिन कर्मचारी इसे दोबारा लागू करने की मांग कर रहे थे.

कर्मचारियों की डिमांड पर फाइनेंस मिनिस्‍ट्री ने रेलवे में तैनात पोस्‍ट डिपार्टमेंट की RMS सेवा के कर्मचारियों का आउटस्‍टेशन अलाउंस दोबारा शुरू करने का फैसला किया है. यह अलाउंस छह घंटे से ज्‍यादा की ड्यूटी पर मिलेगा. यानि छह घंटे के बाद अगले 6 घंटे की ड्यूटी पर पद के हिसाब से 62 रुपए से 71 रुपए तक मिलेंगे.

ढाई साल का एरियर
RMS सेवा के कर्मचारियों को इस अलाउंस का ढाई साल का एरियर भी मिलेगा. डिपार्टमेंट ऑफ पोस्‍ट के आदेश की कॉपी जी बिजनेस के पास है. इसमें कहा गया है कि यह अलाउंस 1 जुलाई 2017 से ही लागू होगा. यानि ढाई साल का एरियर कर्मचारियों को मिलेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

एजी आफिस ब्रदरहुड, प्रयागराज के पूर्व अध्‍यक्ष हरीशंकर तिवारी ने बताया कि अगर कोई कर्मचारी महीने में 25 दिन 12 घंटे ड्यूटी करता है तो वह आउटस्‍टेशन अलाउंस के नाम पर डेढ़ हजार रुपए अधिक कमा सकता है. क्‍योंकि हरेक दिन की ड्यूटी पर उसे 62 रुपए अलाउंस मिलेगा. यानि 25 दिन में वह करीब 1550 रुपए अधिक कमा सकता है. यह अलाउंस ग्रेड वाइज है यानि MTS को 62 रुपए/6 घंटा तो LSG सॉर्टिंग असिस्‍टेंट को 71 रुपए/6 घंटा मिलेगा.

SL. No.Categories of RMS Staff.Revised rates (Amount in Rs.)
1MTS61.87 or 62/-
2Mail Guard61.87 or 62/-
3Head Mail Guard66.82 or 67/-
4Sorting Assistant66.82 or 67/-
5LSG Sorting Assistant70.875 or 71/-

क्‍या होती है RMS सेवा
RMS सेवा पोस्‍ट डिपार्टमेंट की डाक सेवा है. यानि अगर आपको कोई अर्जेंट डाक भिजवानी हो तो पोस्‍ट ऑफिस बंद होने के बाद भी आप RMS सेवा से भेज सकते हैं. यह सेवा हर स्‍टेशन पर होती है. इसमें रजिस्‍ट्री, स्‍पीड पोस्‍ट, पार्सल बुकिंग आदि सेवाएं शामिल हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6