&format=webp&quality=medium)
7th Pay Commission: महंगाई भत्ता (Dearness allowance) 31 फीसदी हो चुका है. 1 जुलाई से इसे भी लागू कर दिया गया है. मतलब 4 महीने के एरियर (Dearness allowance arrear) का पैसा भी सरकार अपने कर्मचारियों को देगी. कुछ महकमों में 31 फीसदी का भुगतान अक्टूबर सैलरी में हो चुका है. वहीं, कुछ का 30 नवंबर तक हो जाएगा. लेकिन, पिछले 18 महीने से रुके DA एरियर का अब तक फैसला नहीं हुआ है. उम्मीद की जा रही है कि अगले महीने यानि दिसंबर में क्रिसमस या न्यू ईयर से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के DA Arrears पर भी फैसला हो सकता है.
केंद्र सरकार (Modi government) ने 7th pay commission के तहत DA 31% करने के अलावा केंद्रीय कर्मचारियों को कई बड़े फायदे दिए हैं. लेकिन, 18 महीने के डीए एरियर का मुद्दा अभी लटका है. नेशनल काउंसिल ऑफ JCM के सचिव (स्टाफ साइड) शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, काउंसिल ने सरकार से डिमांड रखी है कि डीए बहाल होने पर 18 महीने के एरियर का भी वन टाइम सेटलमेंट किया जाए. उम्मीद जताई है कि दिसंबर महीने में कैबिनेट सेक्रेटरी के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है.
मिश्रा के मुताबिक, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) और वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के अधिकारियों के साथ JCM की ज्वाइंट मीटिंग होनी है. इसमें एरियर के एकमुश्त भुगतान पर चर्चा हो सकती है. कुछ वक्त पहले पेंशनर्स ने इस मामले में PM मोदी से हस्ताक्षेप करने को कहा था. उसके बाद सरकार ने इस पर विचार करने का आश्वासन दिया है. अगर सरकार सहमत होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर होगी.
केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का 18 महीने का DA और DR एरियर बकाया है. संसद के मॉनसून सत्र में सरकार ने साफ कर दिया था कि महंगाई भत्ते को बहाल किया जा रहा है. लेकिन, 18 महीने के DA एरियर पर कोई फैसला नहीं लिया गया है. 26-28 जून को हुई कैबिनेट सचिव के साथ बैठक में भी DA Arrear पर कोई बात नहीं हुई. मिश्रा ने कहा कि मोदी सरकार जल्द इस पर फैसला ले सकती है. इससे करीब 52 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 60 लाख पेंशनभोगियों को फायदा मिलने की उम्मीद है.
नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के शिव गोपाल मिश्रा के मुताबिक, लेवल-1 के कर्मचारियों का DA एरियर 11,880 रुपए से लेकर 37,554 रुपए के बीच बनता है. वहीं, लेवल-13 (7th CPC बेसिक पे-स्केल 1,23,100 रुपए से 2,15,900 रुपए) या लेवल-14 (पे-स्केल) के लिए कैलकुलेशन की जाएगी तो एक कर्मचारी के हाथ में DA एरियर का 1,44,200 रुपए से 2,18,200 रुपए का भुगतान किया जाएगा.
केंद्रीय कर्मचारी जिनका न्यूनतम ग्रेड पे 1800 रुपए (लेवल-1 बेसिक पे स्केल रेंज 18000 से 56900) को 4320 रुपए [{18000 का 4 फीसदी} X 6] का इंतजार है. वहीं, [{56900 का 4 फीसदी}X6] वालों को 13656 रुपए का इंतजार है. 7वें वेतन आयोग के तहत मिनिमम ग्रेड पे पर केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई से दिसंबर 2020 तक DA एरियर 3,240 रुपए [{18,000 का 3 फीसदी}x6] मिलेगा. वहीं, [{56,9003 रुपए का 3 फीसदी}x6] वालों को 10,242 रुपए मिलेगा. वहीं, जनवरी से जुलाई 2021 के बीच DA एरियर की गणना करें तो 4,320 [{ 18,000 रुपए का 4 फीसदी}x6] होगा. वहीं, [{₹56,900 का 4 फीसदी}x6] का 13,656 रुपए होगा.