7th Pay Commission: सितंबर में 3% DA का इंतजार, क्या ऐलान करेगी सरकार? जानें क्या है अपडेट

7th Pay commission latest news: डेढ़ साल का एरियर नहीं मिलने से कर्मचारियों को उम्मीद है कि सितंबर में उन्हें बढ़ने वाले 3 फीसदी महंगाई भत्ते को लेकर खबर मिल सकती है. 3 फीसदी बढ़ने से DA 31 फीसदी पहुंच जाएगा.
7th Pay Commission: सितंबर में 3% DA का इंतजार, क्या ऐलान करेगी सरकार? जानें क्या है अपडेट

7th Pay commission latest news: केंद्रीय कर्मचारियों को पिछले दो महीने में कई तोहफे मिले. जुलाई से महंगाई भत्ता (Dearness allowance) बढ़कर 28 फीसदी पहुंच गया. DA बढ़ने के बाद HRA में भी 3% का इजाफा हुआ. लेकिन, डेढ़ साल के एरियर (18 months DA arrear) को लेकर कोई बात नहीं बनी. अब भी कर्मचारी यूनियन इसकी डिमांड कर रही हैं. लेकिन, सरकार अपना रुख साफ कर चुकी है. हालांकि, कर्मचारियों को जल्द ही एक और तोहफा मिल सकता है. जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ते का ऐलान होना है. इसमें 3% का इजाफा हो सकता है. AICPI के जून 2021 में आए आंकड़ों से साफ हो गया कि DA 31.18 फीसदी हो जाएगा. अगर 3 फीसदी का इजाफा होता है तो कर्मचारियों को 31 फीसदी की दर से महंगाई भत्ते का भुगतान होगा. लेकिन ऐलान कब होगा?

क्यों बढ़ेगा 3 फीसदी DA?

कर्मचारी यूनियन का मानना है कि सरकार को जल्द ही 3 फीसदी महंगाई भत्ते (3% DA hike) के बढ़ाने का ऐलान करना चाहिए. पिछले साल से DA की टाइमलाइन गड़बड़ा गई है. ऐसे में कर्मचारियों को उनके हक का पैसा देरी से मिला है. वहीं, एरियर पर भी सरकार ने कोई बात नहीं की है. ऐसे में 3 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ने से थोड़ी राहत मिल सकती है. AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2021 के इंडेक्‍स में 1.1 अंक की बढ़ोतरी हुई है. जून में इंडेक्स 121.7 पर पहुंचा है. ऐसे में जून 2021 के लिए महंगाई भत्ते में 3 फीसदी का इजाफा होना तय है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

सितंबर में हो सकता है फैसला

कर्मचारी यूनियन की डिमांड के चलते चर्चा है कि जुलाई 2021 के लिए महंगाई भत्ते (Dearness Allowance news in Hindi) का ऐलान सितंबर में हो सकता है. हालांकि, इसकी कोई डेडलाइन तय नहीं है. लेकिन, सरकार सितंबर में ऐलान करके इसका भुगतान अक्टूबर की सैलरी में हो सकता है. कर्मचारी यूनियन का मानना है कि सितंबर में महंगाई भत्ते का ऐलान होता है तो सरकार को जुलाई से लेकर अब तक एरियर भी देना चाहिए. क्योंकि, पहले ही डेढ़ साल के एरियर पर कोई बात नहीं बनी है.

31 फीसदी हो जाएगा Dearness allowance

आंकड़ों से साफ है कि महंगाई भत्ता 31.18 फीसदी होगा. लेकिन, DA का कैलकुलेशन राउंड फिगर में होता है. ऐसे में DA 31 फीसदी देय होगा. अब तक महंगाई भत्ता 28 फीसदी हो चुका है. जून 2021 में होने वाली DA की बढ़ोतरी को मिलाकर अब 31 फीसदी हो जाएगा. हालांकि, इसका ऐलान और भुगतान कब होगा यह साफ नहीं है. लेकिन, उम्मीद है कि सरकारी कर्मचारियों को सितंबर के मध्य तक अच्छी खबर मिल सकती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6