&format=webp&quality=medium)
छोटे शहरों में यह अलाउंस 900 रुपए महीने से लेकर 3600 रुपए महीना है. (Dna)
52 लाख केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) बढ़ने के साथ सैलरी में एक और इजाफा हुआ है. उनका ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) भी बढ़ गया है. इससे केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में 810 रुपए से लेकर 4320 रुपए सालाना की बढ़ोतरी हुई है.
क्या है TA का गणित
आपको बता दें कि जब 7वां वेतन आयोग लागू हुआ था उस समय सरकार ने शहर के हिसाब से TA तय कर दिया था. यह न्यूनतम 1350 रुपए से लेकर 7200 रुपए महीना तक है. वहीं छोटे शहरों में यह अलाउंस 900 रुपए महीने से लेकर 3600 रुपए महीना है.
कितनी होगी बढ़ोतरी
1. Tier 1 शहरों का TA = 7200 रुपए महीना
इस पर 5% DA = 360 रुपएx12 महीने
फायदा = 4320 रुपए सालाना
2. दूसरे शहरों का TA = 1350 रुपए महीना
इस पर 5% DA = 67.50 रुपएx12 महीने
फायदा= 810 रुपए सालाना
कितना मिलता है अलाउंस
इन शहरों में ज्यादा TA
DA की गणना करने वाले एजी ऑफिस ब्रदरहुड, प्रयागराज के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी ने 'जी बिजनेस' डिजिटल को बताया कि सरकार ने जिन शहरों को TA के लिए चुना है, उनमें हैदराबाद, पटना, दिल्ली, अहमदाबाद, सूरत, बेंगलुरु, कोच्चि, कोझिकोड, इंदौर, ग्रेटर मुंबई, नागपुर, पुणे, जयपुर, चेन्नै, कोयंबटूर, गाजियाबाद, लखनऊ और कानपुर और कोलकाता शामिल हैं.