7वां वेतन आयोग : 22 लाख लोगों पर दिवाली से पहले हो सकती है धनवर्षा, DA के साथ बोनस का भी तोहफा

यूपी के 16 लाख कर्मचारियों और 6 लाख पेंशनरों के लिए अच्‍छी खबर है. राज्‍य सरकार उन्‍हें दिवाली के पहले ही धनतेरस पर अक्‍टूबर महीने की सैलरी दे सकती है.
7वां वेतन आयोग : 22 लाख लोगों पर दिवाली से पहले हो सकती है धनवर्षा, DA के साथ बोनस का भी तोहफा

बोनस की रकम 7000 रुपए होगी. (Dna)

यूपी के 16 लाख कर्मचारियों और 6 लाख पेंशनरों के लिए अच्‍छी खबर है. राज्‍य सरकार उन्‍हें दिवाली के पहले ही धनतेरस पर अक्‍टूबर महीने की सैलरी दे सकती है. फाइनेंस डिपार्टमेंट की मानें तो इसके लिए सरकार की ओर से प्रयास शुरू हो गए हैं. इसके साथ ही राज्‍य सरकार अपने 8 लाख नॉन गजटेड अफसरों को बोनस भी देगी. बोनस की रकम 7000 रुपए होगी. DA (महंगाई भत्‍ते) का भी ऐलान इस महीने के अंत तक होने का अनुमान है.

25 को आएगी सैलरी
राज्‍य संयुक्‍त कर्मचारी परिषद के समन्‍वयक आरके वर्मा के मुताबिक सरकार इस बार धरतेरस पर सैलरी दे सकती है. क्‍योंकि दिवाली 27 अक्‍टूबर को है और उस दिन रविवार पड़ेगा. इसलिए शुक्रवार यानि धनतेरस को सैलरी खाते में क्रेडिट हो सकती है.

25% मिलेगा बोनस
आरके वर्मा ने बताया कि नॉन गजटेड कर्मचारियों को बोनस भी दिया जाएगा. इसका आदेश केंद्र सरकार ने जारी कर दिया है. इसलिए यूपी में भी इसको बांटा जाएगा. सरकार का कहना है कि वह बोनस का 25% हिस्‍सा ही सैलरी में देगी बाकी 75% कर्मचारी के PF खाते में जमा हो जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

DA का ऐलान अक्‍टूबर अंत में
केंद्र सरकार ने अभी DA का अनाउंसमेंट नहीं किया है. राज्‍य सरकार केंद्र में DA अनाउंस होने के बाद अक्‍टूबर अंत तक इसका ऐलान कर सकती है. इस बार DA में 5% की बढ़ोतरी तय है.

सरकारी खजाने पर बोझ
बोनस बांटने में सरकार को 1100 करोड़ रुपए के आसपास खर्च करना होगा. वहीं निगम के कर्मचारियों को बोनस की रकम अलग से दी जाएगी. वहीं DA बांटने में करीब 2200 करोड़ रुपए का भार आएगा.

ZEE Business Damdar Diwali: ज़ी बिज़नेस के साथ मनाएं 'दमदार दिवाली'. दमदार स्ट्रैटेजी, सटीक विश्लेषण और दिग्गज एक्सपर्ट बनाएंगे आपकी दिवाली खास. 14 अक्टूबर से सिर्फ Zee Business.in