आपकी कमाई पर फिट नहीं है 50-30-20 का नियम तो ये फाइनेंशियल रूल करेगा कमाल…सारे काम भी होंगे और पैसा भी बचेगा!

अगर 50-30-20 बजटिंग रूल आपकी लाइफस्टाइल पर फिट नहीं बैठ रहा तो 70-20-10 रूल बेस्ट ऑप्शन है. इससे खर्च, बचत और लाइफस्टाइल तीनों सही बैलेंस में रहते हैं. ये रूल खासकर कम सैलरी या ज्यादा खर्च वाले लोगों के लिए काफी प्रैक्टिकल है.
आपकी कमाई पर फिट नहीं है 50-30-20 का नियम तो ये फाइनेंशियल रूल करेगा कमाल…सारे काम भी होंगे और पैसा भी बचेगा!

पैसा कमाना जितना मुश्किल है, उसे संभालकर खर्च करना उससे भी ज्यादा मुश्किल लगता है. ज्यादातर लोग महीने के आखिरी दिनों में यही बोलते मिल जाते हैं – "पता ही नहीं चला पैसा कहां उड़ गया!" इसी दिक्कत को दूर करने के लिए लोग बजट प्लान करते हैं. अक्सर 50-30-20 रूल बजटिंग के लिए सजेस्ट किया जाता है, लेकिन कई बार ये फॉर्मूला भी लोगों की कमाई पर फिट नहीं बैठता. ऐसे में एक और फॉर्मूला है 70-20-10 Rule. ये आपकी कमाई के हिसाब से काफी प्रैक्टिकल और आसान है. इससे आपके सारे खर्च भी आराम से निकलेंगे और आपकी बचत भी होती रहेगी.

क्या है 70-20-10 रूल?

70% ज़रूरी खर्च

आज की लाइफस्टाइल और महंगाई को देखते हुए 50% में खर्च मैनेज करना हर किसी के बस की बात नहीं है. इसलिए इस रूल में आपको अपनी इनकम का 70% जरूरी खर्चों में खर्च करने की छूट मिलती है. इस रकम से आप किराया, EMI, राशन, बिजली, गैस, फोन, बच्चों की जरूरत वगैरह को मैनेज कर सकते हैं.

20% बचत और निवेश

अगर आप अपनी इनकम का सिर्फ 20% बचत में डालते हैं तो ये आपके फ्यूचर के लिहाज से काफी अच्‍छा रहेगा. इस रकम को बचाकर आप निवेश कर सकते हैं. अब सवाल है कि कहां निवेश करें तो आप इसमें से Emergency Fund तैयार करें. SIP Mutual Fund में निवेश कर सकते हैं. इसके अलावा PPF, FD/RD जैसे ऑप्‍शन चुन सकते हैं. अगर आप नौकरीपेशा हैं तो VPF के जरिए EPF में कॉन्‍ट्रीब्‍यूशन बढ़वा सकते हैं. इसके अलावा इंश्‍योरेंस भी एक जरूरी चीज है, जिसके प्रीमियम भरने का खर्च आप इसमें से ले सकते हैं.मतलब ये हिस्सा आपकी Future Life Security Zone है.

10% लाइफस्टाइल और Enjoyment

ये हिस्सा सिर्फ और सिर्फ आपके लिए है. मतलब जिंदगी के शौक आप इस हिस्‍से से पूरे कर सकते हैं. फिल्म, शॉपिंग, डेट नाइट्स, ट्रैवल वगैरह के लिए आप कमाई के इस हिस्‍से से प्‍लानिंग कीजिए.

CategoryPercentagePurpose
? ज़रूरी खर्च (Needs)70%घर, किराया, ग्रॉसरी, बिजली-पानी, बिल्स, बच्चों की फीस
? सेविंग व निवेश (Savings/Investments)20%FD, SIP, RD, Emergency Fund
? खुद पर खर्च / लाइफस्टाइल (Wants)10%घूमना, शॉपिंग, एंटरटेनमेंट

उदाहरण से समझिए

मान लीजिए कि आपकी सैलरी 1,00,000 रुपए महीने है. ऐसे में आप 70,000 रुपए से अपनी जरूरतें पूरी कर सकते हैं. 20,000 रुपए महीने बचत के नाम से निकालकर तमाम स्‍कीम्‍स में अलग-अलग निवेश कर सकते हैं. वहीं 10,000 आपके अपने इस्‍तेमाल के लिए हैं. इन्‍हें आप अपने किसी भी शौक में खर्च कर सकते हैं.

70-20-10 रूल कैसे लागू करें?

  • पहले अपनी इनकम नोट करें
  • फिर खर्चों की लिस्ट बनाएं
  • UPI/क्रेडिट कार्ड ट्रैकर रखें
  • हर महीने 20% ऑटो-डिडक्शन सेट करें
  • 10% से ज्यादा लाइफस्टाइल खर्च ना बढ़ने दें

FAQs

Q1. क्या 70-20-10 नियम सभी के लिए सही है?

ये ज्यादातर लोगों के लिए प्रैक्टिकल है, खासकर जहां सैलरी कम और खर्च ज्यादा हैं.

Q2. अगर 20% सेविंग नहीं हो पाएं तो क्या करें?

कम से कम 10% से शुरुआत करें और धीरे-धीरे बढ़ाएं.

Q3. क्या इस रूल में EMI किस हिस्से में आती है?

EMI 70% जरूरी खर्च वाले कैटेगरी में आती है.

Q4. क्या मैं इस रूल को कस्टमाइज कर सकता हूं?

हां, ये flexible रूल है. जरूरत के हिसाब से 75-15-10 या 60-30-10 भी किया जा सकता है.

Q5. क्या स्टूडेंट्स भी ये फॉर्मूला इस्तेमाल कर सकते हैं?

हां, ये स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा और बिजनेस सभी के लिए उपयोगी है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6