LPG सिलेंडर से लेकर ATM चार्ज तक, कल से बदल जाएंगे ये 7 नियम...आपकी जेब पर डालेंगे असर

हर महीने की शुरुआत में तमाम नियमों में कुछ बदलाव किए जाते हैं. एक जुलाई को भी कुछ अहम बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. यहां जानिए 7 जरूरी बदलावों के बारे में.
LPG सिलेंडर से लेकर ATM चार्ज तक, कल से बदल जाएंगे ये 7 नियम...आपकी जेब पर डालेंगे असर

कल से जुलाई का महीना शुरू हो रहा है. हर महीने की पहली तारीख को कुछ बदलाव होते हैं. जुलाई के महीने में भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इसमें एलपीजी गैस सिलेंडर से लेकर एटीएम चार्ज तक तमाम जरूरी नियम शामिल हैं. इतना ही नहीं, ट्रेन टिकट से जुड़ा बड़ा बदलाव भी 1 जुलाई से होने जा रहा है. इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. यहां जानिए इसके बारे में.

LPG और ATF के दाम

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां LPG गैस और जेट फ्यूल की कीमतों को रिवाइज्ड करती हैं. बीते जून महीने की शुरुआत में तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतें घटाई थीं, हालांकि, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें लंबे समय से कम नहीं हुई हैं. इसके अलावा कंपनियां महीने की पहली तारीख को ATF की कीमतों में भी बदलाव करती हैं, जिसका असर आपके हवाई सफर पर पड़ता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

छोटी बचत योजनाओं में बदलाव

सरकार पोस्‍ट ऑफिस स्‍मॉल सेविंग्‍स स्‍कीम की ब्‍याज दरों की समीक्षा हर तीन महीने में करती है. इन छोटी योजनाओं में सुकन्या समृद्धि योजना, एफडी, एनएससी, पीपीएफ, केवीपी आदि शामिल हैं. आज 30 जून को अगर इन दरों में किसी तरह का बदलाव की घोषणा होती है तो 1 जुलाई से नई दरें लागू हो जाएंगीं. नई दरें जुलाई से सितंबर की तिमाही के लिए लागू होंगी.

ट्रेन टिकट हो सकता है महंगा

1 जुलाई से आम आदमी के लिए ट्रेन टिकट महंगा होने वाला है. सूत्रों के मुताबिक, 1 जुलाई से नॉन एसी डिब्बों का किराया 1 पैसे प्रति किलोमीटर और AC डिब्बों का किराया 2 पैसे प्रति किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है.

तत्‍काल टिकट को लेकर नए नियम

ट्रेन की तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान एजेंटों को 1 जुलाई से पहले आधे घंटे बुकिंग की मंजूरी नहीं होगी. इससे दलालों पर लगाम कसेगी और लोगों को ज्‍यादा से ज्‍यादा तत्‍काल टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी. इसके अलावा टिकट बुक करते समय यूजर्स को ओटीपी भी प्रोवाइड कराना होगा. ये ओटीपी उन्‍हें आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर रजिस्‍टर्ड मोबाइल पर भेजा जाएगा. इससे सिस्टम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को तत्काल लोगों को ट्रेन टिकट मिलने वाला है. हालांकि OTP बेस्ड तत्काल टिकट बुकिंग 15 जुलाई से अनिवार्य होगी.

ICICI बैंक के सर्विस चार्ज में बदलाव

ICICI बैंक ने अपनी कुछ सेवाओं के लिए सर्विस चार्ज में बदलाव किया है. अब ग्राहकों को तमाम सर्विसेज के लिए ज्‍यादा चार्जेज देने होंगे. इन सर्विसेज में डिमांड ड्राफ्ट, मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों में दूसरे बैंकों के ATM से पैसे निकालने, कैश जमा करने और निकालने, और डेबिट कार्ड की फीस वगैरह शामिल है. नए चार्जेज 1 जुलाई से लागू हो जाएंगे.

क्रेडिट कार्ड के नियमों में बदलाव

अगर आप HDFC Bank Credit Card का इस्तेमाल करते हैं, तो फिर आपके लिए ये 1 जुलाई 2025 से महंगा होने वाला है. यूटिलिटी बिल पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा फीस देनी पड़ सकती है. वहीं एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर डिजिटल वॉलेट्स में महीनेभर में 10,000 रुपए से अधिक डालने पर 1 फीसदी का चार्ज लगेगा.

VIDEO: 1 जुलाई से 7 चीजें बदली

पैन कार्ड बनवाने का नियम

1 जुलाई, 2025 से PAN कार्ड बनवाने का नियम भी बदलने जा रहा है. अब पैन कार्ड बनवाने के लिए आपको अनिवार्य रूप से Aadhaar कार्ड देना होगा. वहीं, जिन लोगों के पास ये दोनों डॉक्यूमेंट पहले से उन्हें इसे लिंक कराना अनिवार्य होगा. इसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6