Salary आते ही पैसा गायब? 50-30-20 Rule अपनाओ- कमाई नहीं, मैनेजमेंट बनाएगा आपको अमीर, हर महीने सेविंग पक्की

50-30-20 Rule कोई Magic नहीं है, लेकिन यह discipline देता है. और Finance में Discipline ही पैसा बनाता है. पैसा कमाना Cool है लेकिन पैसा संभालना Real Game है. और जो ये सीख गया- वही आगे जाकर Financially Free होगा.
Salary आते ही पैसा गायब? 50-30-20 Rule अपनाओ- कमाई नहीं, मैनेजमेंट बनाएगा आपको अमीर, हर महीने सेविंग पक्की

यह एक ऐसा फॉर्मूला है जो आपकी Salary को तीन हिस्सों में बांट देता है. (फोटो: Zeebiz)

Salary आती है… और पता भी नहीं चलता-कहां चली गई. कभी UPI, कभी Swiggy, कभी Random Shopping… और महीने के end में वही सवाल- “पैसा गया कहां?”

अगर आप भी यही Feel करते हैं, तो Problem कमाई में नहीं… Money Management में है.

और इसका सबसे Simple Solution है- 50-30-20 Rule. तो अगर आप GenZ हैं तो आपको करनी चाहिए अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग.

Add Zee Business as a Preferred Source

50-30-20 Rule क्या है?

यह एक ऐसा फॉर्मूला है जो आपकी Salary को तीन हिस्सों में बांट देता है.

  • कोई Complicated Excel नहीं
  • कोई Heavy finance knowledge नहीं

बस एक rule follow करना है:

  • 50% - जरूरत
  • 30% - लाइफस्टाइल
  • 20% - सेविंग/इन्वेस्टमेंट

Part 1: 50% - Needs

यह वो पैसा है जो आपको हर हाल में खर्च करना ही है.

जैसे:

  • किराया
  • खाना
  • Travel
  • Bills

इसे कहते हैं: Survival खर्च.

Part 2: 30%- Wants

अब जिंदगी सिर्फ बिल भरने के लिए नहीं है

इस हिस्से में आते हैं:

  • Shopping
  • Movies
  • Trips
  • Online food

यानी: “जिंदगी जीने वाला पैसा”.

Part 3: 20% - Savings/Investment

अब आता है असली गेम

यही वो हिस्सा है जो आपको आगे अमीर बनाएगा.

आप कर सकते हैं:

  • Savings
  • SIP
  • Mutual funds
  • Emergency fund

Rule simple है: इस पैसे को खर्च नहीं करना है.

₹10,000 salary पर कैसे लागू करें?

50-30-20 Rule Breakdown

हिस्सारकमइस्तेमाल
50%₹5,000जरूरत
30%₹3,000लाइफस्टाइल
20%₹2,000सेविंग/इन्वेस्टमेंट

यही छोटा सा सिस्टम- आपकी पूरी financial life बदल सकता है.

सबसे बड़ा सवाल: ये rule काम क्यों करता है?

क्योंकि यह आपको balance सिखाता है

  • ना आप पूरी Salary खर्च करते हैं.
  • ना खुद को Restrict करते हैं.

और सबसे जरूरी: आप अपने Future के लिए पैसा बचाते हैं.

GenZ की सबसे बड़ी गलती क्या है?

पैसा कमाना शुरू करते ही:

  • Lifestyle upgrade
  • EMI
  • credit card

लेकिन Saving = Zero

यही reason है कि Salary बढ़ती है, लेकिन bank balance नहीं.

20% saving का असली पावर क्या है?

मान लीजिए:

आप हर महीने ₹2,000 invest करते हैं.

अगर आप इसे SIP में डालते हैं (12% return मान लें):

  • 10 साल में: ₹4.6 लाख
  • 20 साल में: ₹20 लाख

₹2,000 SIP का असर

समयकुल निवेशअनुमानित फंड
10 साल₹2.4 लाख₹4.6 लाख
20 साल₹4.8 लाख₹20 लाख+

यही है compound interest का जादू.

Rule follow कैसे करें?

  • Step 1: Salary आते ही 20% अलग कर दो
  • Step 2: बाकी को categories में बांटो
  • Step 3: UPI खर्च ट्रैक करो
  • Step 4: महीने में एक बार review करो

आपके लिए इसका क्या मतलब?

अगर आप GenZ हैं और अभी earning शुरू की है:

  • अभी से Habit बना ली→ life आसान हो जाएगी.

अगर Already Salary उड़ रही है:

  • Rule अपनाओ → Control वापस आएगा.

अगर Future secure करना चाहते हैं:

  • 20% Rule कभी मत तोड़ो.

आखिर में काम की बात

50-30-20 Rule कोई Magic नहीं है, लेकिन यह discipline देता है. और Finance में Discipline ही पैसा बनाता है. पैसा कमाना Cool है लेकिन पैसा संभालना Real Game है. और जो ये सीख गया- वही आगे जाकर Financially Free होगा.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 क्या 50-30-20 rule हर किसी के लिए काम करता है?

हां, Income के हिसाब से adjust किया जा सकता है.

Q2 क्या 20% saving जरूरी है?

कम से कम इतना रखना ideal माना जाता है.

Q3 low salary में कैसे follow करें?

Percentage कम कर सकते हैं, habit नहीं.

Q4 क्या Saving और Investment अलग हैं?

हां, Investment long-term growth के लिए होता है.

Q5 सबसे पहले क्या करें-saving या investment?

पहले Saving Habit, फिर Investment.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6