&format=webp&quality=medium)
अगर आप ईपीएफ का फंड निकालना चाहते हैं लेकिन कई बार कुछ गलतियों की वजह से आपकी क्लेम रिक्वेस्ट कैंसिल हो जाती है. अगर आपका भी EPF क्लेम रिजेक्ट हो गया है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. आप पहले ये समझिए कि गलती कहां पर हुई है. इसके बाद आप उसे ठीक करके दोबारा फिर से EPF क्लेम कर सकते हैं. जानिए किन वजहों से आपका क्लेम रिजेक्ट होता है.
अगर आप ये नहीं समझ पा रहे हैं कि आपका क्लेम क्यों रिजेक्ट हुआ है तो आप EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको लॉगिन करना होगा. इसके बाद मेन्यू में 'Track Claim Status' पर जाकर क्लिक करें. ऐसे में आपको दिख जाएगा कि क्लेम को क्यों रिजेक्ट किया गया. आप इसके लिए HR या एम्प्लॉयर से भी बात कर सकते हैं या फिर EPFO ऑफिस में बात कर सकते हैं. अगर आपको एक बार सही वजह पता चल गई तो आप उस गलती को सुधारकर इसे फिर से क्लेम कर सकते हैं.