बचत का 'B' भी नहीं कर पा रहे? ये 5 'पैसे उड़ाऊ' गलतियां आपकी फाइनेंशियल हेल्थ की 'ऐसी-तैसी' कर रही हैं...

financial mistakes: फिजूलखर्ची, बजट की अनदेखी, बीमा की कमी और देरी से निवेश ऐसी ना जानें कितनी गलतियां हैं जो आपकी फाइनेंशियल हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिनसे दूरी बनाने की जरूरत है, तो जानेंगे फाइनेंशियल मजबूती के लिए कौन सी 5 गलती ना करें.
बचत का 'B' भी नहीं कर पा रहे? ये 5 'पैसे उड़ाऊ' गलतियां आपकी फाइनेंशियल हेल्थ की 'ऐसी-तैसी' कर रही हैं...

5 Financial Mistakes:आज की इस महंगाई के दौर में अगर आप खुद के लिए सही पैसों की बचत नहीं कर पा रहे हैं तो इसकी बड़ी वजह आपकी कुछ आम लेकिन कुछ गंभीर वित्तीय गलतियां हो सकती हैं. जी हां आपकी चाहे इनकम अच्छी हो या फिर कम, लेकिन अगर आप इन 5 वित्तीय गलतियां गलतियां कर रहे हैं तो कभी पैसों की बचन नहीं हो पाएगी . तो जानेंगे कौन सी 5 मिस्टेक से दूर रहकर फाइनेंशियल हेल्थ मजबूत बनेगी और भविष्य की टेंशन भी कम होगी.

1. बजट ना बनाना

अक्सर लोग बिना किसी प्लानिंग के खर्च करते हैं और महीने के आखिर में सोचते हैं – पैसा कहां गया? तो फिर अगर खर्चों का रिकॉर्ड नहीं रखेंगे, तो फिर बचत करना हर किसी के लिए नामुमकिन है. एक मजबूत फाइनेंशियल प्लानिंग के लिए जरूरी है कि इनकम और खर्च दोनों पर नजर रखें और पूरा बजट महीने भर का बनाएं.

Add Zee Business as a Preferred Source

2. क्रेडिट कार्ड पर निर्भर रहना

क्रेडिट कार्ड एक सुविधा है, लेकिन अक्सर लोग सोच-समझें भावनाओं में आकर इसका हर चीज के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, जिस वजह से क्रेडिट कार्ड लाइफ में भारी कर्ज का कारण बन जाता है.तगड़ी ब्याज दर, बढ़ता लोन, ये सब बिना सोचे समझे कार्ड से खर्च करने का नतीजा होगा.तो हमेशा लिमिट में रहकर ही क्रेडिट कार्ड को यूज करें.

3. इमरजेंसी फंड ना बनाना

ज्यादातर लोग इमरजेंसी की परेशानियों के लिए कोई बचत नहीं करते हैं. नौकरी छूटना, बीमारी या फिर कोई भी अचानक खर्च आ जाने पर लोगों के पास कोई इमरजेंसी फंड नहीं होता है. तो ऐसी स्थिति में या तो सेविंग्स में हाथ डालेंगे या फिर कर्ज लेना पड़ेगा. इसी इमरजेंसी फंड हर किसी के लिए जरूरी है.

4. निवेश में देरी करना

ज्यादातर लोग कमाते तो खूब हैं लेकिन इन्वेस्टमेंट करने में बहुत देरी करते हैं और यही उनकी सबसे बड़ी गलती होती है. टाइम के साथ निवेश करने पर मिलने वाला कंपाउंड रिटर्न ही धन बढ़ाने की सबसे ताकतवर प्रक्रिया मानी जाती है.

5. बीमा से दूर रहना

लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस को आमतौर पर फिजूल का खर्चा समझ लेते हैं, लेकिन यहीं गलती हो जाती है, क्योंकि इंश्योरेंस किसी गंभीर बीमारी या दुर्घटना के समय यही आपकी वित्तीय सुरक्षा का सबसे बड़ा कवच साबित होता है. तो कम प्रीमियम में सही लेकिन इंश्योरेंस कवरेज वाला प्लान हर किसी को लेना चाहिए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6