&format=webp&quality=medium)
अक्सर लोग सोचते हैं कि करोड़पति बनने के लिए बड़ी सैलरी या भारी निवेश जरूरी है, लेकिन सच्चाई ये है कि अगर सही प्लानिंग और अनुशासन के साथ निवेश किया जाए तो छोटी रकम भी बड़ा कमाल कर सकती है. नया साल 2026 नई उम्मीदों और नए फाइनेंशियल गोल्स के साथ आ रहा है. ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसा फॉर्मूले के बारे में जिसे अगर आपने नए साल 2026 में अपना लिया तो अगले 21 साल में आप करोड़पति बन सकते हैं. फॉर्मूला है- 21x10x12. यहां जानिए इसके बारे में.
ये फॉर्मूला सुनने में जितना सिंपल है, असर में उतना ही दमदार है.
21 का मतलब है 21 साल तक लगातार निवेश. SIP में सबसे बड़ा हथियार समय होता है और 21 साल का वक्त कंपाउंडिंग को पूरा मौका देता है.
10 से मतलब है ₹10,000 की मासिक SIP. यानी हर महीने आपको सिर्फ 10 हजार रुपये निवेश करने हैं.
12 का मतलब है 12 फीसदी सालाना औसत रिटर्न. इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में लंबे समय में इतना औसत रिटर्न माना जाता है.
ये भी पढ़ें- नए साल की पहली सैलरी आते ही शुरू कर देना ये 3 काम, बुरे वक्त में भी कभी नहीं होगी उधारी की जरूरत
अगर आप जनवरी 2026 से हर महीने ₹10,000 की SIP शुरू करते हैं और इसे 21 साल तक बिना रुके जारी रखते हैं, तो आंकड़े कुछ ऐसे बनते हैं.
यानी आपकी निवेश की गई रकम से करीब तीन गुना ज्यादा पैसा सिर्फ कंपाउंडिंग की ताकत से तैयार हो जाएगा और आप आराम से करोड़पति बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें- खुद की नई कार लेकर करना चाहते हैं 2026 की शुरुआत, ये फॉर्मूला मिनटों में बताएगा कितनी महंगी कार आपके बजट में आएगी!
यही वजह है कि SIP को आम निवेशकों के लिए सबसे बेहतर तरीका माना जाता है.
नया साल आ रहा है, नए साल का मतलब नई शुरुआत से है, नई उम्मीदों से है. ऐसे मौकों पर लोग अपनी उन गलतियों को सुधारने का संकल्प लेते हैं, जिन्हें वो आज तक करते आए हैं. अगर आप भी निवेश से जुड़ी प्लानिंग में लापरवाही करते रहे हैं, तो नया साल 2026 इस गलती को सुधारने और नई शुरुआत करने का बेहतरीन समय हो सकता है. इसलिए यहां 2026 की पहली सैलरी से निवेश शुरू करने की बात कही गई है.
नहीं, ये गारंटी नहीं है क्योंकि म्यूचुअल फंड मार्केट लिंक्ड स्कीम है. लेकिन लंबे समय में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स का औसत रिटर्न करीब 12 फीसदी माना जाता है.
ऐसा करने से कंपाउंडिंग टूट जाती है और फाइनल रकम काफी कम हो सकती है. बेहतर है SIP लगातार जारी रखें.
हां, SIP किसी भी रकम से शुरू की जा सकती है. रकम कम होगी तो फाइनल कॉर्पस भी उसी हिसाब से कम बनेगा.
अच्छे लार्ज कैप, फ्लेक्सी कैप या इंडेक्स फंड्स में SIP लंबे समय के लिए बेहतर माने जाते हैं.
हां, इक्विटी म्यूचुअल फंड पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स लागू होता है, जो मौजूदा नियमों के मुताबिक देना होता है.