&format=webp&quality=medium)
UPSC Recruitment 2020: सरकारी नौकरी के लिए कर रहे हैं तैयारी तो जल्द करें आवेदन ( फोटो - आईएएनएस)
UPSC Recruitment 2020: आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छा मौका है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 204 पोस्टों पर भर्ती के लिए योग्य कैंडिडेट्स से ऑनलाइन एप्लीकेशन मांगी हैं. ये भर्ती ग्रेड-3 सहायक प्रोफेसर, लाइव स्टॉक ऑफिसर और असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर सेलेक्शन के लिए निकाली गई है.
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 1 अक्टूबर 2020 है. यूपीएससी की इस भर्ती में अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए आप भर्ती के लिए निकाला गया विज्ञापन देख सकते हैं.
इन पोस्टों पर होनी है भर्ती
लाइवस्टॉक ऑफिसर के तीन पदों पर भर्ती होनी है.
योग्यता- वेटरिनरी साइंस और एनिमलल हसबैंड्री की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही अनिमल हेल्थ या संबंधित क्षेत्र में तीन साल का अनुभव होना चाहिए.
असिस्टेंट प्रोफेसर के सभी पदों के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री और तीन साल का पढ़ाने का अनुभव होना चाहिए.
भर्ती की ज्यादा जानकारी के लिए नोटिफिकेशन यहां देखें
https://upsc.gov.in/sites/default/files/Advt-No-10_2020-Engl.pdf
असिस्टेंट डायरेक्टर Census operations- 25 पोस्ट
असिस्टेंट इंजीनियर - 1 पोस्ट
योग्यता - ड्रिलिंग या माइनिंग या मैकेनिकल या सिविल में इंजीनियरिंग की डिग्री. साथ ही तीन सालों का काम का अनुभव होना भी जरूरी है.